Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

सुकमा में सौर ऊर्जा से बदली बिजली की तस्वीर, आपु हालदार का बिल हुआ जीरो

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रही है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में इस योजना का लाभ उठाकर कुम्हाररास निवासी आपु हालदार ने बिजली खर्च से मुक्ति की दिशा में कदम बढ़ाया है। घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, जरूरत से ज्यादा बिजली उत्पादन होने पर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में पहुंच रही है, जिससे उनके बिजली खाते में क्रेडिट भी जमा हो रहा है।

नगर पालिका सुकमा के वार्ड क्रमांक 15 निवासी आपु हालदार ने जुलाई 2026 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया था। इससे पहले उनके घर का हर महीने करीब 300 से 500 रुपये तक बिजली बिल आता था। लेकिन सौर ऊर्जा अपनाने के बाद उनके घर की बिजली जरूरत अब सोलर पैनल से पूरी हो रही है। पिछले कुछ महीनों में उनका बिजली बिल शून्य भी रहा है।

इस सोलर सिस्टम को स्थापित कराने के लिए आपु हालदार को कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार की तरफ से 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस मदद से उनके लिए सोलर पैनल लगवाना आसान हो गया। उनके घर में सोलर कनेक्शन कुंवर एंड कंपनी एक्शन एनर्जी द्वारा स्थापित किया गया है।

आपु हालदार का कहना है कि सौर ऊर्जा अपनाने से परिवार के हर महीने होने वाले खर्च में बचत हो रही है। साथ ही अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजे जाने से खाते में क्रेडिट भी मिल रहा है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए अब सुकमा जैसे जिलों में भी लोग बिजली खर्च घटाने के साथ स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें —: