छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष: देशभक्ति की धुनों से गूंजा बिलासपुर, सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब

रायपुर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर बिलासपुर में भावनाओं और देशप्रेम से भरा भव्य आयोजन हुआ। रिवर व्यू में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ग्रुप ने देशभक्ति गीतों की सजीव धुनों से माहौल को गर्व और उत्साह से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई, जिसके बाद देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि आज़ादी की चेतना है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान की प्रेरणा दी। उन्होंने नई पीढ़ी में जागरूकता के लिए चल रहे चेतना अभियान की सराहना की। इस दौरान सामाजिक संदेश पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक इस सांस्कृतिक संध्या के साक्षी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button