डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जानें,आज का राशिफल ( 21 सितंबर 2018 )

मेष राशि
आज महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। पहला दिन यात्रा में लाभप्रद रहेगा। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्चा बढऩे की संभावना है।
वृषभ राशि
आज जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी बातों को लोगों के समक्ष दृढ़तापूर्वक रखने में कामयाब होंगे।
मिथुन राशि
आज नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ऋण भार में कमी होगी। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें।
कर्क राशि
आज भौतिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। कुटुम्बीजनों, सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सायंकाल से रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। शुभ व्यय भी हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
सिंह राशि
आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से रात्रि का समय किसी राजनैतिक समारोह में व्यतीत होगा।
कन्या राशि
आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कुटुम्बीजनों से मतभेद बढ़ सकता है।
तुला राशि
धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनैतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि
मकर राशि का चन्द्रमाआज अकस्मात् किसी महान अधिकारी या नेता से परिचय करवा सकता है। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। खान-पान पर विशेष नियंत्रण भी रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है।
धनु राशि
नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।
मकर राशि
अपनी वाक्पटुता व कला कौशल से शत्रु के षड्यंत्र को विफल करने का प्रयास करें। लेनदेन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है।
कुंभ राशि
आपके पुराने रुके हुए कार्य झंझटों व खर्चा करने के बाद पूर्ण हो जाएंगे। शत्रु पक्ष लज्जित होगा। सायंकाल किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि
आज आपकी राशि से एकादश भाव में चन्द्रमा कोष वृद्धि कारक है। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। सर्दी-गर्मी की परेशानी हो सकती है।
https://www.youtube.com/watch?v=QWvJfma-u6Y