छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : भाजपा ने चुनाव के लिए थीम सांग लांच किया

रायपुर : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज थीम सांग लांच की है। थीम सांग में रमन पर विश्वास, कमल संग विश्वास सहित अन्य सांग है। मंत्री राजेश मूणत ने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में थीम सांग को लांच करते हुए मीडिया से कहा कि विकास के मुद्दे पर भाजपा हर बार चुनाव लड़ती है और इस बार भी विकास के आधार पर भाजपा जनता के बीच जायेगी और चुनाव लड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची 17 उम्मीदवारों की घोषणा

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई सारी योजनाएं बनायी है, जो पूरे देश के लिए मॉडल बन गया है। विकास और विश्वास को लेकर भी मुख्यमंत्री निकले हैं जनता का आशीर्वाद लेने के लिए। मंत्री मूणत ने विकास को भ्रष्टाचार का खेल कहे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 साल तक कुछ कर नहीं पाये, चुनाव के समय उन्हें ये सब बातें याद आती है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : गरिमा हीन आचरण कर रहे महंत: भाजपा

श्री मूणत ने थीम सांग को लेकर कहा कि थीम के बोल बहुत प्यारे हैं। कमल खिलेगा फिर इस बार फिर से बनेगी रमन सरकार, फिर से रमन फिर से कमल सहित तीन से चार सांग तैयार किये गये हैं। उन्होंने बताया कि थीम सांग पूरी तरह से मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनकी योजनाओं पर फोकस है। भाजपा पहले ही मुख्यमंत्री रमन सिंह को मुख्यमंत्री के रुप में प्रोजेक्ट कर चुकी है, लिहाजा चुनाव में भाजपा रमन सिंह पर विश्वास और भाजपा से विकास की उम्मीद की सोच लेकर जनता के बीच जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button