राशिफल 10 जनवरी: कर्क राशि वालों का रुका धन वापस मिलेगा, कन्या राशि के जातकों का भाग्यवश कुछ अच्छा हो सकता है , जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-मंगल तुला राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र और केतु अभी भी वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में सूर्य और बुध का प्रवेश चल रहा है। गुरु और शनि मकर राशि में बैठे हैं।
राशिफल-
मेष-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। पूंजी निवेश अभी न करें। कुटुम्बों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। बाकी स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्मय, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें।
वृषभ-कुछ भी खाएं, फोड़ा या इंफेक्शन न हो इसका ध्यान रखें। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करें। लाल वस्तु पास रखें।
मिथुन-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च से परेशान रहेंगे। सिरदर्द या नेत्र विकार से परेशान हो सकते हैं। प्रेम ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। केसर का तिलक लगाएं।
कर्क-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। बजरंग बली के मंदिर में लाल चढ़ावा चढ़ाएं।
सिंह-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यवसायिक लाभ दिख रहा है लेकिन कोई नया व्यवसाय न शुरू करें। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
कन्या-भाग्यवश कुछ अच्छा हो सकता है लेकिन मान-सम्मान पर कोई आंच न आए इसका ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। बचकर चलें। प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आप भी उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार में भी अभी नई शुरुआत न करें। लाल वस्तु का दान करें।
धनु-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा जरूर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार आपका सही चल रहा है। मसूर की दाल किसी गरीब को दान करें। अच्छा होगा।
मकर-प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ने-लिखने पर ध्यान दें। किसी नई शुरुआत से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार सही चल रहा है। हनुमान जी की अराधना करते रहें।
कुंभ-घरेलू चीजों को कूल होकर निपटाएं। घर में थोड़ा शांत चित्त होकर चीजों को देखें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार की आशंका है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मीन-पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम सफलता दिलाएगा लेकिन किसी भाई-बहन या मित्र के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आपको भी नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से लगभग सही चलेंगे।