देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

भरतपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत, इलाके में फैली दहशत

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर शहर में रात को दो पक्षों में हुए झगड़े को लेकर ताबड़तोड़ गोली चलने से पिता पुत्र की मौत हो गई है। उसके रविवार को सुबह दोनों पक्षों में जमकर गोलियां चली जिससे भरतपुर शहर दहल उठा। झगड़े में गोलियां लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 अन्य घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया है। वहीं जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। गोलीकांड के बाद भरतपुर शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button