छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

18 नवंबर को कैट सीजी चैप्टर की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला इकाईयों की बैठक

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सीजी चैप्टर की 18 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व दीपावली मिलन समारोह का होगा। यह आयोजन होटल आदित्य जयस्तम्भ चौक रायपुर में किया जा रहा है।
कैट सीजी चैप्टर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी व
प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि व्यापार – कल, आज और कल विषय पर प्रदेश कार्यकारिणी व जिला इकाईयों की बैठक होगी। साथ ही दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसी भरतिया राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण खंडेलवाल राष्ट्रीय महासचिव कैट, विशेष अतिथि बृजमोहन अग्रवाल वाइस चेयरमेन कैट एवं अमर पारवानी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैट एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंण्ड़स्ट्रीज, स्मिता ओझा मीडिया समन्वयक कैट उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कैट सीजी चैप्टर के सभी जिला इकाईयों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधी और कैट के सदस्य और व्यापारी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button