Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नईदिल्ली : आईपीएल 11: नए कप्तान के साथ नई शुरुआत चाहेगी दिल्ली डेयरडेविल्स

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के शुक्रवार को होने वाले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स अपने नए युवा कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से अपने घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर भिड़ेगी। लगातार हार के बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी छोड़ दी। उनकी जगह अय्यर को कमान सौंपी गई है और उनके नेतृत्व में टीम एक नई शुरुआत की चाह के साथ उतरेगी। हालांकि, अय्यर को भी अहसास होगा कि उनके लिए यह राह किसी भी लिहाज से आसान नहीं है।

लगातार हार के बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी छोड़ दी

दिल्ली की किस्मत अभी तक कोई भी कप्तान नहीं बदल पाया है। ऐसे में अय्यर टीम के इतिहास के नए पन्ने लिख पाते हैं या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। अय्यर के लिए सबसे बड़ी चुनौती टीम को एकजुट कर संतुलित प्रदर्शन करवाना है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई है लेकिन अभी यह कागजों तक ही सिमटी हुई है। खुद अय्यर ने बल्ले से पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि वह पंजाब के खिलाफ टीम को जीत के करीब ले जाकर भी जीत नहीं दिला पाए थे।

अय्यर के लिए सबसे बड़ी चुनौती टीम को एकजुट कर संतुलित प्रदर्शन करवाना है

अब कप्तान की नई जिम्मेदारी के बाद उन पर बेशक दबाव होगा। दिल्ली के पास गौतम गंभीर जैसा अनुभवी बल्लेबाज है। अब वो कप्तान नहीं हैं लेकिन टीम को संभालने और मेंटॉर की भूमिका उन्हें निभानी है।युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत से भी टीम को काफी उम्मीदें हैं। पृथ्वी शॉ ने पिछले मैच से आईपीएल में पदार्पण किया था। उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन जल्दबाजी में विकेट खो बैठे थे। ग्लैन मैक्सवेल बल्ले से अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं। जेसन रॉय पिछले मैच में नहीं खेले थे। अय्यर इस मैच में उनको मौका दे सकते हैं।

पृथ्वी शॉ ने पिछले मैच से आईपीएल में पदार्पण किया था

हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौैरिस और डेनियल क्रिस्टियन से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में टीम ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। मोहम्मद शमी और ट्रेंट बोल्ट पर टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी। पिछले मैच में दिल्ली अमित मिश्रा और राहुल तेवतिया के रूप में दो लेग स्पिनर लेकर उतरी थी। इस मैच में वह किसे बाहर बैठाती है या इस बार भी दोनों खेलते हैं, यह मैच के दिन ही पता चलेगा।

मोहम्मद शमी और ट्रेंट बोल्ट पर टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी

कोलकाता की टीम अच्छी फॉर्म है। उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों सही चल रही हैं। क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कप्तान दिनेश कार्तिक उसकी बल्लेबाजी की धुरी हैं। यह तीनों लगातार रन कर रहे हैं, लेकिन इन तीनों के अलावा दिल्ली के लिए सबसे बड़ा खतरा आंद्रे रसैल और सुनील नरेन हैं। इन दोनों का बल्ला अगर चल गया तो दिल्ली के गेंदबाजों के माथे पर शिकन के अलावा कुछ नहीं होगा।
गेंदबाजी में नरेन, पीयूष चावला और कुलदीप यादव की तिगड़ी दिल्ली के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

टीम:
दिल्ली डेयरडेविल्स : गौतम गंभीर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, अमित मिश्रा, शहबाज नदीम, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, विजय शंकर, डेनियल क्रिस्टियन, जेसन रॉय, नमन ओझा, पृथ्वी शॉ, गुरकीरत सिंह मान, अवेश खान, अभिषेक शर्मा, जयंत यादव, हर्षल पटेल, मंजोत कालरा, संदीप लामीछाने, सायन घोष।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरैन।

एक ही जगह पर पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें और कहीं नहीं पढ़ोगे

 1)  भिलाई :  महिला  बाक्सर से सेना के जवान ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
भिलाई  :  महिला नेशनल बाक्सर प्लेयर के साथ एक आर्मी जवान ने बलात्कार किया है। घटना भिलाई की है, जहां 21 वर्षीय बॉक्सर युवती को आर्मी के एक जवान ने हवस का शिकार बनाया। ये महिला बाक्सर पुलिस भर्ती में फिजिकल एग्जाम पास करना चाहती थी.. इसी दौरान वो आर्मी जवान के संपर्क में आयी थी। लेकिन एग्जाम पास करने का झांसा देकर आर्मी जवान ने युवकी की अस्मत लूट ली। बलात्कार की ये पूरी वारदात आर्मी जवान ने अपने दोस्त के घर पर अंजाम दिया।
भिलाई भट्टी पुलिस से मिली जानकारी के   अनुसार घटना 16 मार्च देर शाम की है। आर्मी जवान डी श्रीनू (25) श्रीनगर में पदस्थ है। वह छुट्टी पर घर आया था। दरअसल महिला बाक्सर और युवक दोनों खुर्सीपार के रहने वाले हैंज् और दोनों एक ही ग्राउंड में प्रैक्टिस किया करती थी। इसी दौरान जवान ने युवती से परिचय बढ़ाना शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि वो पुलिस भर्ती की प्रैक्टिश कर रही है। इसी दौरान पीडि़ता को उसकी सहेली ने पुलिस भर्ती में मदद के लिए श्रीनू का मोबाइल नम्बर दिया था। श्रीनू ने बातचीत में अपनी पुलिस अफसरों से अच्छी पहचान बताते हुए कहा कि फिजिकल एग्जाम पास कराने की बात कही।
 
 2)  जगदलपुर :  11 लाख का गांजा पकड़ाया, 6 गिरफ्तार
 जगदलपुर : बस्तर चौकी पुलिस ने शुक्रवार की रात दो गाडिय़ों में गांजा परिवहन किया जा रहा  63 किलो गांजा बरामद किया है। गांजा तस्करी के सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा का बाजार मूल्य 11 लाख रूपए आंका गया है।मामले का खुलासा करते एसपी डी श्रवण ने बताया कि पुलिस को सटीक खबर मिली थी कि कुछ लोग महाराष्ट्र पासिंग की गाड़ी में उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप लेकर आ रहे हैं, फौरन बस्तर चौकी मेनरोड में चैकपोस्ट लगाकर सभी गाडिय़ों की जांच शुरू की गई, तभी एक सफेद रंग की टवेरा एमएच 26 वी 2169 गुजरने लगी, इस दौरान वाहन की सघनता से चैकिंग की गई तो वाहन से गांजा बरामद हुआ। अभी चैकिंग चल ही रही थी कि एक ओर जायलो सीजी 10 एच 5681 की तलाशी ली गई, जिसमें भी गांजा बरामद हुआ, दोनों गाडिय़ों से कुल   63 किलो गांजा बरामद किया गया।
 
 3)  रायगढ़ :  शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया दैहिक शोषण पुलिस ने किया जुर्म दर्ज
रायगढ़ ,  खरसिया की 18 वर्षीय बालिका को शादी का झांसा देकर पुरानी बस्ती का  अम्बर रौतिया देहिक शोषण कर रहा था जिसकी रिपोर्ट कल दर्ज कराने पर अपराध कायम गिरफ्तारी की गयी। अम्बर दो वर्षो से शादी करने का विश्वास दिलाकर बालिका से शारीरिक संबंध बनाता रहा 8 मार्च  को बालिका ने अम्बर रौतिया को शादी करने को बोली तो उसने इंकार कर मारपीट की धमकी दी तो बालिका ने अपनी मां और परिचितों को बताया। परिवार में सलाह मशवीरा कर कल बालिका ने अम्बर रौतिया के विरूद्धरिपोर्ट दर्ज करायी, जिसपर चौकी खरसिया में धारा 376,506 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  अम्बर रौतिया को आज  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया ।
 
 4)  भिलाई :  वाहन चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

 दुर्ग :  भिलाई शहरी क्षेत्र में हो रही दुपहिया वाहन चोरी की घटना को देखते हुए दुर्ग पुलिस चोरो के ऊपर सतत् निगाह बनाये रखे हुये थे। कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक आरोपी मोटर सायकल चोरी के वाहन में तेज रफतार में घूम रहा हैं कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पुछने पर अपना नाम शेख शहीद बताया। वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर किसी प्रकार का कोई कागजात पेष नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी ने बताया कि दिनाँक 16/01/2018 को गौरव पथ क़े पास से मोटर सायकल को चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के निषानदेही पर उक्त मोटर सायकल को बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना सुपेला से की जा रही है। आरोपी का नाम 1. शेख शहीद पिता शेख सगीर उम्र 24 साल निवासी केम्प 2 किशन चौक जिसके खिलाफ 263/ 2018 धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के पास से एक मोटर सायकल होण्डा साईन सीजी 07 डी एच 2605 कुल कीमत 60,000/- रू. है।
 
 5)  रायपुर :  4 जुआरियों से 61200 रूपए जप्त
रायपुर :  खमतराई पुलिस के टीम ने खड़ी ट्रक के नीचे जुआ खेलते चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी 61200 रूपए सहित तासपत्ती जप्त किए है।खमतराई थाना से मिली जानकारी के अनुसार कल रात पुलिस को सूचना मिली की रावाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर के पार्किंग नंबर 4 के पास खड़ी ट्रक के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस के टीम ने आरोपी सत्येंद्र गिरी पिता विश्वनाथ गिरी 32 वर्ष निवासी कैलाश नगर उरला, ईमरान उर्फ कल्लू 32 वर्ष निवासी ग्राम थाना राठ जिला हमीरपुर यूपी, भोला अहेरवार 38 वर्ष निवासी ग्राम थाना राठ जिला हमीरपुर यूपी, व कलीम अहमद 38 वर्ष निवासी ग्राम थाना राठ जिला हमीरपुर यूपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तासपत्ती सहित नगदी 61200 रूपए जप्त किए है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
 6)  रायपुर :  युवक से मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर :  बड़ा अशोक नगर स्थित न्यूटेक मोबाईल फोन दुकान के पास दो युवकों ने एक युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विष्णुकांत झा पिता सहदेव झा 25 वर्ष अशोक नगर गुढिय़ारी का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी न्यूटेक मोबाईल दुकान के पास खड़ा था तभी आरोपी विक्की उर्फ विकाश अपने दोस्त घनश्याम यादव के साथ प्रार्थी के पास आया और बिना कारण विवाद कर प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 7)  रायपुर :  गुल गोटी से जुआ खेलते 7 गिरफ्तार
 रायपुर  : गुल गोटी से जुआ खेलते 7 जुआरियों को गुढिय़ारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी 86600 रूपए सहित 2 नग गुल जप्त किए है।
गुढिय़ारी थाना से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कलिंगनगर गुढिय़ारी स्थित खुले मैदान में कुछ लोग गुल गोटी से जुआ खेल रहे है। सूचना पर मौके में पहुुंची पुलिस ने आरोपी धनराज सिंह राजपुत पिता स्व.आनंद सिंह 58 वर्ष निवासी विकाश नगर गुढिय़ारी, बलराम जैन 21 वर्ष निवासी शिवनगर आजाद चौक, उत्तम कुमार गहरवार 33 वर्ष निवासी रामनगर गुढिय़ारी, रविंद्र उर्फ  गुड्डू बंगाली 34 वर्ष निवासी आमापारा आजाद चौक, नीतेश राठौर 35 वर्ष निवासी आमापारा आजाद चौक, दीनेश ठाकुर 38 वर्ष निवासी समता कालोनी राखीनगर व सोमनाथ उर्फ सोनु टण्डन 38 वर्ष निवासी न्यू कलींगनगर गुढिय़ारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी 86600 रूपए सहित 2 नग गुल जप्त किए है।
 

 

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये साप्ताहिक राशिफल, (4 से 10 मार्च )

"हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमारे हमेशा रहता है, हर दिन बदलते ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा गुजरता है तो कभी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी से जानिए इस हफ्ते का राशिफल ।

मेष राशि

महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेकपूर्वक लेवें. व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार हैं, आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी सुन्दर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा. शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा. अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी. इस हफ्ते अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है. आपका महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा. मंगलवार व बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बनेगी. अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा. दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी. प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी.
वृष राशि

नए व्यायसायिक संबंधों के लाभ संभव है. राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं. नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा. साथ ही आपके अंदर रचनात्मक प्रवृत्ति को उजागर होगी. निकटस्थ संबंधों में कटुता की आशंका है. अत: संबंधों में विनम्र बनने की कोशिश करें. रविवार व सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें. आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केन्द्रित होगा. राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाई संभव.

मिथुन राशि

रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बनेगी. माता का सहयोग प्राप्त होगा. प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी. परिजनों व निकटस्थ संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक सुदृता के लिए परिश्रम तीव्र होगा. अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी. समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा. विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें परिणाम बुरे हो सकते हैं. बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी.

राशिफल और धार्मिक अपडेट्स के लिए लिंक पर क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें https://www.facebook.com/4rtheyenews/
कर्क राशि

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपकी छवि धूमिल हो. नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव. आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. यदि आप तकनीकी रचनात्मक अथवा मीडिया के क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय चल रहा है अत: मिल रहे अवसरों का भरपूर लाभ उठायें. सोमवार व मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं. अपने अवयस्कता पूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण करें क्योंकि कार्य क्षेत्र में यह आपके छवि पर बुरा प्रभाव डालता है. बृहस्पतिवार व शनिवार को परिजनों व निकटस्थ संबंधों के सहयोग से यह सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा. किसी लंम्बी दूरी के यात्रा की योजना बन सकती है.
सिंह राशि

अत्यधिक लगाववश अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिन्तित होगा. गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें. अनावश्यक भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं. प्रशासनिक स्तर के व्यक्ति से निकटता बनायेगा. अत्यधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिन्तित होगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति जोर देवें. रविवार व सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने. महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें. बृहस्पतिवार व शनिवार को आकस्मिक कोई सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा. जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा. प्रणय संबंधों में प्रगाता बनेगी.

कन्या राशि

कन्या-आपकी उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेगा. मन में नये-नये कार्यों पर केन्द्रित होगा. परंतु आपका अस्थिर व दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़तापूर्वक केन्द्रित होने में असमर्थ होगा. रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता बनेगी, लेकिन कार्यों को कल पर टालने से एक साथ कई कार्यों के एकत्रित होने से मन पर अत्यधिक कार्यों का बोझ पड़ेगा. सोमवार व मंगलवार के रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बनेगी. अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. बृहस्पतिवार व शुक्रवार के शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिन्तित होगा. महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा.

तुला राशि

अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे. महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में आपका बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में आपके छवि को कूप्रभावित करता है अत: इसमें सुधार लावें. शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा. इस सप्ताह आपका मन कुछ भविष्य संबंधी चिन्ताओं को लेकर परेशान होगा. रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना करें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव. राजनैतिक व्यक्तियों के लिए अच्छा समय, उनके वर्चस्व में वृद्धि होगी. बुधवार व शनिवार को अत्यधिक व्यय से मन चिन्तित होगा. लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें. किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेवें. मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें.

वृश्चिक राशि

अपने उच्च मनोबल व बौद्धिक क्षमता द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे व कठिन से कठिन परिस्थितियों में सीमित साधन के बावजूद भी अपने हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे. उत्साहपूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे. उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बनेगी. यात्रा में अपने सामानों की सुरक्षा स्वयं करें. रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें. जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा. दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये-नये विचारों पर केन्द्रित होगा. अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें. मंगलवार व बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे. यात्रा द्वारा लाभ के योग हैं.

धनु राशि

इस सप्ताह आर्थिक कठिनाइयों, उदर विकार और विरोधियों के प्रबलता आशंका है परन्तु अपने धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे. तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा. दायित्वों के पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाव वश चिन्तित होगा. अत्यधिक व्यय से अर्थाभाव संभव है. विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं. महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें. रविवार व मंगलवार के पारिवारिक वातावरण सुखद होगा. भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव. कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व के पूर्ति होने के आसार बनेंगे

मकर राशि-

आपका सरल व मिलनसार स्वभाव संबंधों में निकटता तो लायेगा परंतु अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव करायेंगी. यर्थाथता से परे अपनी कल्पनाओं व महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा. सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में व्यय से आर्थिक कठिनाइयों संभव. जीवनसाथी का भावनात्मक ही प्राप्त होगा. रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिन्तित मन प्रयत्नशील होगा. सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें. मंगलवार व शुक्रवार के दिन शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा. शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

कुंभ राशि –

अपनी व्यवहारकुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे. आपनी क्रियाशीलता से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे. नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव. शासनसत्ता के लोगों को थोड़ा कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. बीती हुई जिम्मेदारियों के पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव. कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव होगा. सोमवार व मंगलवार का कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा.

मीन राशि –

किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव है. राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे. दाम्पत्य जीवन में कष्ट वश जीवन काफी अरुचिकर लगेगा. संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश मिल सकता है. भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है. छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें. राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों का लाभ संभव हो सकेगा. रविवार व बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें. अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा. शुक्रवार व शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें.

नोट – 'आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके गुरूजी को आप अपनी समस्या भी बता सकते हैं.

एक ही जगह पढ़ लीजिए क्राइम की 23 खबरें, कहीं और नहीं पढ़ोगे!

 1) बिलासपुर ;  तीन बच्चों के पिता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
  बिलासपुर  : तीन बच्चों के पिता ने एक नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म कर दिया। वह उसे दवा देने के बहाने खेत में ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
कोटा थाना के अंतर्गत एक गांव की 13 वर्षीय छात्रा कक्षा सातवीं में पढ़ती है। नाबालिग  लडक़ी के पिता की तबीयत खराब है। रविवार को वह अपनी बहन के साथ  बाहर खेल रही थी। इसी समय पड़ोस में रहने वाला अमित यादव उर्फ मितवा आया और नाबालिग लडक़ी को दवा देने के बहाने खेत में ले गया। वहां उसने उसके साथ मुंहकाला किया। इसके बाद घर में इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रोती.बिलखती लडक़ी घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376ए 506ए 4.पास्को के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी अमित 3 बच्चों का पिता भी है।  उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। घटना के समय वह अकेला था या उसके साथ अन्य लोग और भी थे। इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। कोटा पुलिस जांच कर रही है।
 
 2) कोरबा ;  दहेज प्रताडऩा, तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज

कोरबा  : कटघोरा थाना क्षेत्र में महिला को दहेज के नाम पर प्रताडि़त करने वाले तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत ढेलवाडीह निवासी प्रेमलता साहू 28 वर्ष का विवाह रामकुमार साहू के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उसे दहेज के नाम पर प्रताडि़त किया जा रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने इसकी रिपोर्ट कटघोरा थाना में दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी पति रामकुमार सहित दो अन्य ससुरालियों के खिलाफ धारा 294, 506 बी, 498, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 3) रायपुर :  युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज
रायपुर  : आरडीए कालोनी हीरापुर में युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कालीबाड़ी नेहरू नगर निवासी 23 वर्षीय प्रार्थिया ने थाने में शिकायत किया कि 3 माह से हीरापुर निवासी आरोपी सुखवंत सिंह उर्फ रघू पिता सुखदेव सिंह 22 वर्ष उसका दोस्ती था। जिससे आरोपी ने कल शाम प्रार्थिया को फोन किया और अपने दोस्त का बर्थडे पार्टी है कहते हुए प्रार्थिया को अपने घर बुलाया  और कमरे में बंद कर प्रार्थिया से दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
 4) कोरबा;  पांच अवैध शराब विक्रेता पकड़ाए
कोरबा : अवैध शराब विक्रेताओं पर पुलिस द्वारा ताबड़ तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में उरगा, बांकीमोंगरा व कोरबी पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त किया है।
कोरबी चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बाबूपारा में नेहालाल गोंड पिता बुद्धु सिंह गोंड 40 वर्ष एवं चरणसाय यादव पिता स्व. जोविधा यादव 40 वर्ष द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नेहालाल गोंड को चार लीटर महुआ शराब, 50 रुपए बिक्री रकम एवं चरण साय को 3 लीटर महुआ शराब एवं 50 रुपए नगदी के साथ पकड़ा है। इसी तरह बांकीमोंगरा पुलिस ने ग्राम ढपढप में रहने वाले अवैध शराब विक्रेता रामचरण बिंझवार पिता चमरू राम बिंझवार 40 वर्ष को साढ़े तीन लीटर महुआ शराब एवं 440 रुपए बिक्री रकम के साथ पकड़ा है। इसी तरह उरगा पुलिस ने ग्राम सण्डैल से अवैध शराब विक्रेता राजेश राजपूत पिता प्रताप सिंह राजपूत को 8 लीटर महुआ शराब 50 रुपए बिक्री रकम एवं दमखांचा निवासी अजय कुमार साण्डे पिता माधव लाल साण्डे 28 वर्ष को 8 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है। अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
 5)  बिलासपुर ;  धमकी से परेशान पति ने कर दी पत्नी की हत्या
बिलासपुर ; अधिक सेक्स की डिमांड से परेशान होकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम महमंद का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुछ साल पहले संजय की शादी हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में दोनों के बीच सबकुछ ठीक था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतते गया दोनों के बीच अनबन और आपसी झगड़ा बढऩे लगा, निर्मला अपने मायके चली गई। 2 वर्ष मायके में रहने के बाद परिवार वालों की समझाइश से एक बार फिर निर्मला अपने पति के साथ रहने आ गई। कुछ दिन सबकुछ ठीक रहने के बाद फिर से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। आरोपी पति संजय के मुताबिक निर्मला रोजाना अत्यधिक सेक्स की डिमांड करती थी और सेक्स न करने की स्थिति में दूसरे के साथ संबंध बनवाने दबाव डालती थी। बीती रात दोनों खाना खाकर सो रहे थे, तभी एकबार फिर इन सब बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस बार विवाद इतना बढ़ा कि संजय ने गुस्से में पास रखे डंबल से निर्मला के सर पर वार कर दिया। हमले में निर्मला बेहोश हो गई, जिसके बाद पहले तो संजय ने गला दबाकर उसकी हत्या की फिर शव को घर के रसोई में ही दफन कर दिया।
सुबह मामले का खुलासा हुआ, वारदात की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई, खुद संजय ने वारदात की खबर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने संजय के घर जाकर मामले की जांच शुरू की। संजय ने निर्मला का शव चूंकि घर में ही दफन कर दिया था, लिहाजा मजिस्ट्रियल आदेश लेकर शव निकालकर जांच की। पुलिस के मुताबिक निर्मला के सिर व गले में चोट के निशान हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 6)  महासमुंद :  एक व्यक्ति से २५ नग मवेशी जब्त
महासमुंद  :  सरायपाली के ग्राम कुटेला ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति से २५ नग मवेशी जब्त की। ये व्यक्ति मवेशियों को हकालते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छ0ग0 राज्य कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध दर्ज किया है।
  पुलिस के अनुसार वार्ड-५ महलपारा सरायपाली के मयंक शर्मा पिता एनके शर्मा जो कि बजरंग दल का सदस्य है। 17 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोग मवेशी को क्रूरतापूर्वक हकालते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने मवेशियों को हकालते हुए ले जा रहे वार्ड-१५ सरायपाली निवासी बाबूलाल पिता सोनसिंग सांवरा से मवेशियों की रसीद एवं कागजात पेश करने को कहा। बाबूलाल ने पुलिस के समझ रसीद पेश नहीं की। अपराध घटित पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त मवेशी की कीमत करीब ३ लाख २५ हजार रुपए आंकी गई है।   
 इस लिंक पर क्लिक कर जाने कौन है देश का सबसे बड़ा यूट्यबर https://www.youtube.com/channel/UCwMyzCZtrR0m0iILnCpk3TQ?view_as=subscriber
 7) महासमुंद :  ८ जुआरियों से ४० हजार जब्त

महासमुंद  :  बागबाहरा वार्ड-६ लालपुर में जुआ खेल रहे ८ जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा। इन जुआरियों के पास से पुलिस ने ४० हजार रुपए एवं ५२ पत्तीताश जब्त की। जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने १३ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि लालपुर में धर्मशाला के पास कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए जुआरियों को पकड़ा है। पकड़े गए जुआरी में टीकम चंद्राकर पिता सीएस (50), राजू द्वीप पिता धनादि द्वीप (30), योगेशवर प्रसाद साहू पिता घसिया राम (36), अजय साहू पिता भोलराम (40), अजय सिंह पिता राजेश सिंह (35), श्रवण चंद्राकर पिता दशरथ (38), रामकिशन पिता मदन राम भस्में (38) एवं घनश्याम साहू पिता जीवराखन (30) शामिल है।
 
 8)  महासमुंद :  दो लोगों से १६ लीटर शराब जब्त
महासमुंद  :  सांकरा पुलिस ने सिंगारपुर में मुखबिर की सूचना पर दो लोगों से १६ लीटर शराब जब्त की। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा ३४ (२) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि ग्राम सिंगारपुर में कार्तिको बरिहा पिता शिवलाल (३८) एवं सुखसाय बरिहा पिता मेघनाथ (४२) महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। घेराबंदी करते हुए कार्तिकों से लगभग ८ लीटर एवं सुखसाय से ८ लीटर शराब जब्त की।
 
 9) महासमुंद ;  घर के सामने रखी बाइक पार
महासमुंद  : बसना में घर के सामने रखी मोटर साइकिल को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वार्ड-७ निवासी दीपक निषाद पिता बसंत ने बताया कि
वह बेलून डेकोरेशन का काम करता है। 4 फरवरी की शाम 6 बजे सोनी कालोनी बसना में मुकेश नायक के घर बेलून डेकोरेशन करने गया था। वह अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी ०६ बी ७१३० को गली के बाहर रखा था। काम समाप्त होने पर जब वह बाहर आकर देखा तो मोटर साइकिल नहीं थी।

 10)  पाटन :  डी जे बजाने के नाम पर शराबियों ने की उत्पात
 पाटन  ; दुर्ग जीले के सबसे संवेदनशील थाना अमलेश्वर में आज शराबियो ने थाना के अंदर उत्पात मचाते हुए डीएसपी के जबरदस्त बत्तमीजी करते हुए पूरे स्टाफ की ट्रांसफर की धमकी तक दे डाली।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अमलेश्वर में थाना के समीप ही एक परिवार का शादी समारोह तिवारी मैरिज पैलेश में आयोजित किया गया था व रविवार शाम को बरात स्वागत के लिए डी जे साउंड का प्रयोग किया जा रहा था जिसकी किसी भी प्रकार से अनुमति नही ली गई थी व डीजे के कारण से राजधानी से डियूटी कर दुर्ग जिले के सभी अधिकरियों व कर्मचारी के साथ साथ आम जनता को उसी रास्ते से अपने घर तक आना होता है।रास्ते मे खुलेआम डीजे बजने से पूरा रास्ता दोनो तरफ से जाम हो गया था जिसे खाली कराने में पुलिस को काफी मश्क्कत करनी पड़ी व जब अमलेश्वर थाना प्रभारी डीएसपी रिचा मिश्रा ने डीजे के परमिशन संबंधित दस्तवेज मांगे तब नाच रहे भीड़ में से कुछ लोगो ने महिला अधिकारी को गाली गलौच करना प्रारम्भ कर दिया जिसके बाद ।पूरे स्टाफने मोर्चा सम्हाल और डीजे को जप्त कर थाना लाया गया।कुछ देर बाद शराब के नशे में चूर कुछ लोग थाने में आकर उत्पात मचाने लगे व थाने के अंदर ही डीजे बजाने की जिद पर बत्तमी करने लगे व उन्ही में से कुछ लोग जबरदस्ती बंदी गृह के अंदर घुस गए व अपने ऊपर कार्यवाही करने तथा पूरे स्टाफ को धमकी देते हुए अपने आप को कांग्रेस के किसी नेता का रिश्तेदार बताने लगे ।लकब अंदर घुसे शराबियो से उनका नाम पूछा गया तो गोलमोल जवाब देने लग व पता चला है कि सभी शराबी बड़े राजनीतिक परिवार से है बंदी गृह में घुसे शराबियों की पहचान शशि बघेल ,अरुण वर्मा व अन्य के रूप में हुई है जो कभी भी लक़ब के अंदर घुसे हुए है।व नसे में होने के कारण महिला अधिकारी से बत्तीमीजी करने लगे।
बहरहाल पुलिस से उपद्रवियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।
 यहां क्लिक कर जानें इंदौर से क्यों अपनी बेटी की कब्र खुदवा लाए थे जोगी ? https://www.youtube.com/watch?v=qRvZdasVq20&t=46s
 11)  रायपुर ;  तीन जुआरियों से 2500 रूपए जप्त
रायपुर  :  आजाद चौक थाना क्षेत्र के गौतम नगर में कल रात खुलेआम जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों से ताशपत्ती सहित नगदी 2500 रूपए बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर कल रात गौतम नगर में दबिश दी गई। इस दौरान यहां रहने वाले आरोपी महेंद्र पिता ज्ञानसिंह ठाकुर 25 वर्ष निवासी बुद्ध विहार कालोनी गौतम नगर व अन्य तीन आरोपियों को खुलेआम जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ताशपत्ती सहित नगदी 2500 रूपए बरामद किया गया है। आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
 
 12)  रायपुर ;  मोबाइल का पैसा मांगने पर युवक की पिटाई
रायपुर  :  मोबाइल फोन बिक्री के बाद क्रेता से पैसा मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने उल्टे प्रार्थी की जमकर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
गुढिय़ारी थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रार्थी विकाश धु्रव पिता विनोद धु्रव 18 साल निवासी विकाश नगर गुढिय़ारी ने शिकायत दर्ज कराया कि प्रार्थी ने एक मोबाइल बड़ा अशोक नगर निवासी आरोपी गोलू निषाद को बेचा था।  प्रार्थी ने जब पैसा मांगा तो आरोपी भडक़ गया और उल्टे प्रार्थी को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर बत्ता से मारकर कर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया है।
 
 13)  रायपुर ;  दानी स्कूल आई युवती की एक्टिवा पार
रायपुर  : जेआर दानी स्कूल के पास खड़ी एक एक्टिवा किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोतवाली थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रार्थीया लीना जोशी पिता नरेश जोशी 25 वर्ष निवासी सेक्टर-02 शिवानंद नगर गुढिय़ारी ने शिकायत दर्ज कराया कि कल दोपहर वह किसी काम से दानी गल्र्स स्कूल आई हुई थी। प्रार्थीया ने अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 04-एचएल/3465 कीमती 25,000 रूपए पार्किंग में खड़ी की और अपने काम से चली गई। शाम करीब 5 बजे जब वह वापस आई तो उसकी एक्टिवा पार हो चुकी थी। प्रार्थीया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया है।
 
 14)  रायपुर:  नाबालिग को भगाया, अपहरण का मामला दर्ज
रायपुर  : नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने वाले युवक के खिलाफ सिविल लाईन थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यादव पारा सिविल लाईन निवासी 72 वर्षीय प्रार्थीय ने शिकायत दर्ज कराया कि कल रात करीब 10.45 बजे यादवपारा में आरोपी सागर तिवारी ने प्रार्थी की नाबालिग पोती 17 वर्ष को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की पतासाजी शुरू कर दी है।
 

 15)  कोरबा : महिला से छेड़छाड़, मामला थाने में दर्ज
कोरबा  : पाली थाना क्षेत्र के कान्हा मोहल्ला में छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना आरंभ कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हा मोहल्ला में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला को अकेले देख बंधन सिंह गोड़ पिता बोधन सिंह 70 वर्ष पहुंच गया और उसकी आबरू लूटने का प्रयास किया। जब उक्त आरोपी अपने मकसद पर कामयाब नहीं हो सका तो उसने महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पाली पुलिस प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 294, 323 भादवि के तहत कार्रवाई की है। इसी मामले में बंधन सिंह गोड़ ने त्रिलोचन राम रोहिदास के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। पाली पुलिस बंधन सिंह की शिकायत पर त्रिलोचन राम रोहिदास के खिलाफ अपराध क्र. 36/18 धारा 294, 506 के तहत कार्रवाई की है।
 यहां क्लिक करें और जानें छत्तीसगढ़ की सबसे हिट फिल्मों के नाम https://www.youtube.com/watch?v=-NKRLB3yUyU&t=102s
 16)  कोरबा :  भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त
कोरबा  : पाली, पसान पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले 3 शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए विक्रेताओं के खिलाफ 34, 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार पाली पुलिस ग्राम सैला निवासी सत्यकुमार डिक्सेना पिता लाल राम 31 वर्ष के आवास से 15 लीटर कच्ची शराब जब्त किया है। पसान पुलिस कोरबी निवासी सुमरिया बाई पति रामविलास कुम्हार के पास से 3 लीटर शराब जब्त किया है। यहीं रहने वाला खजूरपारा कोरबी निवासी जगत सिंह पिता अमीर सिंह गोड़ 40 वर्ष के पास से 4 लीटर कच्ची शराब जब्त किया है। जगत राम अवैध रूप से शराब रखकर क्षेत्र में शराब का सप्लाई कर रहा था।
 
17)  कोरबा ;  कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन, हुई कार्रवाई
कोरबा  :  बिना अनुमति व तेज आवाज में डीजे लगातार बजाया जा रहा है। पाली व बालको पुलिस तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो लोगों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पाली थाना क्षेत्र के शांति नगर में विजय कुमार साहू पिता छत राम 50 वर्ष डीजे लगाया था। वह क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। इस वजह से क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और विजय कुमार साहू से डीजे लगाए जाने का अनुमति पत्र मांगा। विजय कुमार के पास अनुमति संबंधी कोई पत्र नहीं था। इस पर पाली पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह बालको पुलिस ने बस स्टैंड के पास बिना अनुमति के डीजे बजा रहा ज्योतिष कश्यप पिता बैशाखू कश्यप 18 वर्ष के खिलाफ 15-16 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

 18)  कोरबा ;  तीन जुआ फड़ से 13 जुआरी पकड़ाए
कोरबा  ; मुखबिर की सूचना पर पुलिस जुए के 3 फड़ों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजकम्मा के पास जुए का फड़ सजा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ईश्वर कुर्मी पिता सुखीराम 42 वर्ष व 3 अन्य जुआरियों को हार-जीत का दांव लगाते पकड़ा है। पुलिस इस फड़ से 3500 रुपए जब्त किया है। पाली पुलिस बड़े पुन मुंगेली के पास जुआ खेल रहे तजमुल खान व एक अन्य जुआरी को पकड़ा है। इस फड़ से पुलिस ने 1540 रुपए जब्त किया है। रामपुर पुलिस देशी शराब दुकान के पास 52 परी का मजा ले रहे बादल शर्मा पिता सुरेन्द्र शर्मा 29 वर्ष व दो अन्य जुआरी को पकड़ा है। हालांकि रामपुर पुलिस को इस फड़ से ज्यादा रकम नहीं मिला है लेकिन 3 जुआरियों को पकडऩे में सफलता जरूर हासिल की है। पुलिस इस फड़ से 110 रुपए जब्त किया है। पकड़े गए इन सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
 
 19 ) महासमुंद : जुआरियों से 40 हजार बरामद
महासमुंद  : बागबाहरा के लालपुर स्थित जैन धर्मशाला के सामने जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। जुआरियों से 40 हजार रूपए जब्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 4 बजे लालपुर वार्ड 6 स्थित जैन धर्मशाला के सामने जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस ने यहां पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 8 आरोपी को धर दबोचा!

20 )  महासमुद : भैसों को कत्ल खाना ले जाते तस्कर पकड़ाया
महासमुंद  :  25 भैसों को कत्ल खाना लेकर जा रहे एक तस्कर को सरायपाली पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ कृषि पशु अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सरायपाली वार्ड 10 निवासी बाबूलाल सांवरा पिता सोनसिंग सांवरा शनिवार देर रात 25 नग भैसों को अवैध रूप से कत्ल खाला लेकर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एनएच 53 कुटेला ओव्हरब्रिज के पास तस्कर को पकड़ लिया।
 इस लिंक पर क्लिक कर देखें 'नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश' के कॉमेडी वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=t2Uda1_Sod4
 21)  महासमुंद ;  बाइक चोरी, जुर्म दर्ज
महासमुंद  : बसना के सोनी कॉलोनी में खड़ी एक बाइक को किसी अज्ञात ने पार कर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 7 निवासी दीपक निषाद पिता बसंत निषाद (29) रविवार को किसी काम से बाइक स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 06 बी 7130 से सोनी कॉलोनी गया था जहां पर उसकी खड़ी बाइक को किसी अज्ञात ने पार कर दी। आस-पास पतासाजी करने के बाद नहीं मिलने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
 22)  महासमुंद ;  32 किलो गांजे के साथ यूपी के चार बंदी
महासमुंद  : राइम स्चड एवं महासमुंद पुलिस की टीम ने रविवार को नदी मोड़ घोड़ारी के पास वाहनों की तलाशी के दौरान कार डीएल 3सी एबी 2943 के चारों दरवाजे के पैदल कवर के अंदर एवं बैक लाइट पैनल के अंदर 32 पैकेट गांजा बरामद कर वाहन में सवार चार को गिरफ्तार किया। आरोपियों में कुमुद कश्यप (22) पिता राजेन्द्र कश्यप, सतीश कुमार (22) पिता मनोज राय, जयप्रकाश मिश्रा (24) पिता रामनिवास मिश्रा तीनों निवासी राहुल विहार गाजियाबाद एवं शंकर सिंह (24) पिता राजेन्द्र सिंह नेगी निवासी दीप बिहार छपरौला गौतम बुद्ध नगर उत्तरप्रदेश शामिल है। आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा कार, 4 मोबाइल, नगदी 1900 रुपए जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय धु्रव के निर्देशन में क्राईम स्चड प्रभारी सुभाष पवार, उप निरीक्षक संजय राजपूत, प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार दास, आरक्षक डिग्री नंद, त्रिनाथ प्रधान, रमाकांत साहू, थाना कोतवाली से उप निरीक्षक समीर डुंगडुंग का योगदान रहा।
 
 23)  धमतरी ;  2 आरोपी चोरी की 2 मोटर सायकल सहित पुलिस गिरफ्त में
धमतरी  : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले की कमान संभालने के बाद अधिकारियों एवं नीचले स्तर के कर्मचारियों को सूचना तंत्र मजबूत कर अपराधी प्रभावी रोकथाम कर अपराधियों को पकडऩे के निर्देश तथा वर्ष 2017 में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का ईनाम के फलस्वरूप पुलिस वाले अपने सूचना तंत्र मजबूत कर अपराधियों को पकडऩे में लग गये हैं जिसके कारण थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा थाना स्तर पर बनाई गई टीम प्र.आर.लक्ष्मीना निर्मलकर, अनिल यदु आर. जय कनौज्जे संदीप पाण्डे द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर कुरूद के दो लडक़े महंगी-महंगी मोटर सायकलें चला रहे हैं जो संदिग्ध हैं। लगातार हो रही पैदल पेट्रोलिंग और आकस्मिक वाहन चेकिंग में इन पर नजर रखी जा रही थी जो दिनांक 17 फरवरी 2018 को शुभम गोस्वामी पिता राकेश गोस्वामी उग्र 21 वर्ष ग्राम चर्रा तथा धीरज नेताम पिता बुंदेल सिंह नेताम उग्र 20 वर्ष कुरूद निवासी को पकडक़र 2 नग मो.सा. हंक क्रमांक सीजी 4 डीएच 3561 तथा अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 4 वाय 3023 किमती 120000 रूपये को बरामद कर आरोपी को धारा 41 (1-4) जाफौ./379, 411, 201 ताहि. के गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण भिलाई से मास्टर चाबी का उपयोग कर महंगी मोटर सायकल को चोरी करना तथा पुलिस से बचने के लिये चेचिस नंबर को घिसकर मिटाकर एवं नंबर बदल कर उपयोग को करते हुये कुरूद शहर में बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाशते एफबी टाउण कुरूद में पकड़ा गया है दोनों आरोपी बेरोजगार हैं अपनी महंगी शौक को पुरा करने के लिये चोरी करने में लिप्त होना बताये हैं।

 

नोट – अगर आपको ये खबरें अच्छी लगें तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें ।
 

 

बिग बॉस 11 की अर्शी खान ने कराया हॉट फोटोशूट

इसमें कोई शक नहीं कि अर्शी खान बिग बॉस 11 की पॉप्युलर कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। इतना ही नहीं साल 2017 में सनी लियोनी के बाद जिन्हें जानने के लिए सबसे ज्यादा गूगल सर्च किया गया वह अर्शी ही थीं। फिलहाल वह टीवी शो के लिए शूटिंग में व्यस्त हैं। अर्शी ने हाल ही में एक फोटोशूट भी कराया है जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। अर्शी ने गोल्डन स्कर्ट के साथ ब्लैक टॉप पहन रखा है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजऱ आ रही हैं। बिग बॉस अर्शी के करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है।बिग बॉस के बाद अर्शी टीवी शो एंटरटेनमेंट की रात में नजऱ आई थीं। पिछले दिनों अर्शी सलमान खान को लेकर अपने बयान की वजह से काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने कहा था कि वह सलमान खान के साथ रोमांटिक फिल्म में काम करना चाहती है। उन्होंने कहा है कि सलमान के साथ वह रोमांस और किसिंग सीन करना चाहती हैं। अर्शी ने कहा, सलमान खान ने आज तक किसी को ऑनस्क्रीन किस नहीं किया है… तो मैं सलमान के साथ एक किसिंग और रोमांटिक सीन करना चाहती हूं। एक बार सलमान मिल जाएं मुझे बस। इसलिए मैं बिग बॉस के घर में उनकी तस्वीर को बार-बार किस करती थी। मैं जानती हूं सलमान अपनी फिल्मों में किसिंग सीन नहीं रखते है। अर्शी बिग बॉस में हितेन के साथ लिंकअप और रोमांस को लेकर काफी चर्चा में छाई रहीं। इस घर के अंदर विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे, आकाश ददलानी, हितेन तेजवानी से उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी रही।
 

पेशावर ; आत्मघाती हमले में 11 सैनिकों की मौत, 13 अन्य घायल

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत में शनिवार को सेना से जुड़ी खेल इकाई पर आत्मघाती हमले में एक अधिकारी सहित 11 सैनिकों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गए। सेना की मीडिया इकाई अंतर सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि घटना खैबर पख्तूनख्वा में स्वात जिले की कबाल तहसील में हुई। इसमें बताया गया कि अस्पताल में घायल आठ जवानों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 11 हो गयी। सेना के बयान में कहा गया कि विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाश अभियान चलाया। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, प्रतिबंधित तहरीक-ए- तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
 

बिग बॉस 11 के बाद अब बिग ब्रदर का हिस्सा बनने के लिए अर्शी खान हैं उत्साहित

बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टंट और घर में अक्सर अपनी अदाओं से सुर्खियों में रहीं मॉडल अर्शी खान अब जल्द ही एक और रिएलिटी शो में नजर आने वाली हैं.
रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान, बिग बॉस के ब्रिटिश संस्करण सेलिब्रिटी बिग ब्रदर में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्साहित हैं.
रिपोर्ट के अनुसार आर्शी ने कहा, यह शो अधिक मजेदार और बेहतरीन अनुभव होगा. मैं बिग बॉस के बाद महसूस करती हूं कि अब मैं बिग ब्रदर के लिए भी तैयार हूं. मैंने इस बात का जोड़-घटाव कर लिया है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है.
अर्शी का कहना है, इस वजह से मुझे लगता है कि मैं बिग ब्रदर्स में अजनबियों के साथ वक्त बिताकर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हूं. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मेजबानी में चल रहा, बिग बॉस रियलिटी शो के प्रतियोगियों पर आधारित है. बिग बॉस में अर्शी खान अपनी अदाओं और अक्सर नाइटी में ही नजर आने के चलते चर्चित हुई थीं.
याद दिला दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर के पांचवे सीजन (2007) में कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल हुई थीं. वह शो में खुद पर हुई नस्लीय टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में रही थीं. शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर की विजेता रही थीं. वहीं अर्शी खान की बात करें तो वह इस घर में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के काफी नजदीक रही थीं.
 

आईपीएल-11 में खिलाड़ियों की खरीदी का दौर खत्म, ये रही सभी प्लेयर्स की कीमत और उनकी टीम

आईपीएल सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो चुकी है। नीलामी के दौरान क्रिस गेल सुर्खियों में बने रहे। लंच से पहले क्रिस गेल पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। लंच के बाद फिर क्रिस गेल को नीलामी में लाया गया। इस बार किंग्स इलेवन पंजाब उन पर मेहरबान रहीं। पंजाब ने गेल को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा है। ऐसे मुरली विजय को भी खरीददार मिल गया, नीलामी खत्म होने के बाद ये रही सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स

  • बेन स्टोक्स – 12.50 करोड़
  • जयदेव उनादकट – 11.50 करोड़
  • संजू सैमसन – 8 करोड़
  • जोफ्रा आर्चर – 7.2 करोड़
  • गौथम कृष्णप्पा – 6.20 करोड़
  • जोस बटलर – 4.40 करोड़
  • अजिंक्य रहाणे – 4 करोड़
  • डार्ची शॉर्ट – 4 करोड़
  • राहुल त्रिपाठी – 3.40 करोड़
  • धवल कुलकर्णी – 75 लाख
  • जाहिर खान पकतीन – 60 लाख
  • बेन लाफलीन – 50 लाख
  • स्टुअर्ट बिन्नी – 50 लाख
  • दुशमांथा चमीरा – 50 लाख
  • अनुरीत सिंह – 30 लाख
  • स्टीवन स्मिथ – 12.50 करोड़
  • आर्यमैन विक्रम बिरला – 30 लाख
  • मिधुन एस – 20 लाख
  • श्रेयष गोपाल – 20 लाख
  • प्रशांत चोपड़ा – 20 लाख
  • जतिन सक्सेना – 20 लाख
  • अंकित शर्मा – 20 लाख
  • महिपाल लोमरोर – 20 लाख

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

  • क्रिस वोक्स – 7.40 करोड़
  • उमेश यादव – 4.20 करोड़
  • ब्रैंडन मैकलम – 3.60 करोड़
  • क्विंटन डी कॉक – 2.80 करोड़
  • युजवेंद्र चहल – 6 करोड़
  • मनन वोहरा- 1.10 करोड़
  • कॉलिन डि ग्रैंडहोमे – 2.20 करोड़
  • मोईन अली -1.70 करोड़
  • विराट कोहली – 17 करोड़
  • एबी डी विलियर्स – 11 करोड़
  • सरफराज खान – 3 करोड़
  • कुलवंत खेजरोलिया – 85 लाख
  • नाथन कुल्टर नाइल – 2.20 करोड़
  • मंदीप सिंह – 1.40 करोड़
  • अनिकेत चौधरी – 30 लाख
  • मुरुगन अश्विन – 2.20 करोड़
  • पवन नेगी – 1 करोड़
  • नवदीप सैनी – 3 करोड़
  • वॉशिंगटन सुंदर – 3.20 करोड़
  • मोहम्मद सिराज – 2.60 करोड़

किंग्स इलेवन पंजाब

  • रविचंद्रन अश्विन – 7.60 करोड़
  • डेविड मिलर – 3 करोड़
  • मार्कस स्टोइनिस – 6.20 करोड़
  • युवराज सिंह – 2 करोड़
  • मयंक अग्रवाल – 1 करोड़
  • करुण नायर – 5.60 करोड़
  • केएल राहुल – 5.60 करोड़
  • आरोन फिंच – 6.20 करोड़
  • मोहित शर्मा 2.40 करोड़
  • अंकित राजपूत – 3 करोड़
  • मुजीब जार्दन – 4 करोड़
  • अक्षर पटेल – 12.50 करोड़

दिल्ली डेयर डेविल्स

  • पृथ्वी शॉ – 1.20 करोड़
  • अभिषेक शर्मा – 55 लाख
  • मनोज कालरा – 20 लाख
  • कॉलिन मुनरो – 1.90 करोड़
  • ट्रेंट बोल्ट – 2.20 करोड़
  • गौतम गंभीर – 2.80 करोड़
  • जेसन रॉय – 1.50 करोड़
  • अमित मिश्रा – 4 करोड़
  • शाहबाज नदीम – 3.20 करोड़
  • ग्लेन मैक्सवेल – 9 करोड़
  • हर्शल पटेल – 20 लाख
  • राहुल तेवतिया – 3 करोड़
  • जयंत यादव – 50 लाख
  • मोहम्मद शमी – 3 करोड़
  • डेनियल क्रिश्चियन – 1.50 करोड़
  • गुरकीरत सिंह – 75 लाख
  • कगिसो रबाडा – 4.20 करोड़
  • आवेश खान – 70 लाख
  • क्रिस मॉरिस – 11 करोड़
  • श्रेयस अय्यर – 7 करोड़
  • ऋषभ पंत – 15 करोड़

मुंबई इंडियंस

  • क्रुणाल पांड्या – 8.8 करोड़
  • ईशान किशन – 6.2 करोड़
  • किरोन पोलार्ड – 5.40 करोड़
  • पैट कमिंस – 5.40 करोड़
  • एविन लैविस – 3.80 करोड़
  • सूर्यकुमार यादव – 3.20 करोड़
  • बेन कटिंग – 2.20 करोड़
  • मुस्तफिजुर्र रहमान – 2.20 करोड़
  • राहुल चाहर – 1.90 करोड़
  • जैसन बेहरेंड्रॉफ – 1.50 करोड़
  • प्रदीप सांगवान – 1.50 करोड़
  • सौरभ तिवारी – 80 लाख
  • तजिंदर ढिलौन – 55 लाख
  • अकिला धनंजय – 50 लाख
  • आदित्य तारे – 20 लाख
  • सिद्धेश लाड – 20 लाख
  • मयंक मारकंडे – 20 लाख
  • शरद लूंबा – 20 लाख
  • अनुकूल रॉय – 20 लाख
  • मोहिसिन खान – 20 लाख
  • एमडी नीधीश – 20 लाख
  • रोहित शर्मा – 15 करोड़
  • हार्दिक पांड्या – 11 करोड़
  • जसप्रीत बुमराह – 7 करोड़
  • नीतिश राणा – 3.4 करोड़ 

सनराइजर्स हैदराबाद

 

  • मनीष पांडे – 11 करोड़
  • राशिद खान – 9 करोड़
  • शिखर धवन – 5.20 करोड़
  • रिद्धिमान साहा – 5 करोड़
  • सिद्धार्थ कौल – 3.80 करोड़
  • दीपक हुडा – 3.6 करोड़
  • सैय्यद खलील अहमद – 3 करोड़
  • संदीप शर्मा – 3 करोड़
  • मोहम्मद नबी – 1 करोड़
  • केन विलियमसन – 3 करोड़
  • कार्लोस ब्रेथवेट – 2 करोड़
  • शाकिब अल हसन – 2 करोड़
  • यूसुफ पठान – 1.90 करोड़
  • श्रीवत्स गोस्वामी – 1 करोड़
  • क्रिस जोर्डन – 1 करोड़
  • बिली स्टेनलेक – 50 लाख
  • सचिन बेबी – 20 लाख
  • बिपुल शर्मा – 20  लाख
  • मेहदी हसन – 20 लाख
  • रिकी भुई – 20 लाख
  • सचिन बेबी – 20 लाख
  • टी नटराजन – 40 लाख
  • डेविड वॉर्नर – 12.50 करोड़
  • भुवनेश्वर कुमार – 8.50 करोड़
  • बेसिल थंपी – 95 लाख
  • तन्मय अग्रवाल – 20 लाख 

कोलकाता नाइट राइडर्स

  • शुभनम गिल – 1.80 करोड़
  • इशांक जग्गी – 20 लाख
  • दिनेश कार्तिक – 7.40 करोड़
  • मिचेल स्टार्क – 9.40 करोड़
  • क्रिस लिन – 9.60 करोड़
  • पीयूष चावला – 4.20 करोड़
  • रॉबिन उथप्पा – 6.40 करोड़
  • कुलदीप यादव – 5.80 करोड़
  • सुनील नरेन – 12.50 करोड़
  • आंद्र रसेल – 8.50 करोड़
  • कमलेश नगरकोटी – 3.2 करोड़
  • अंकित राजपूत – 3 करोड़
  • शिवम मावी – 3 करोड़
  • विनय कुमार – 1 करोड़
  • अपूर्व वानखेड़े – 20 लाख
  • नितीश राणा – 3.40 करोड़
  • रिंकू सिंह – 80 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स

  • केदार जाधव – 7.80 करोड़
  • ड्वेन ब्रावो – 6.40 करोड़
  • कर्ण शर्मा – 5 करोड़
  • शेन वॉटसन – 4 करोड़
  • शार्दुल ठाकुर – 2.60 करोड़
  • अंबाति रायडू – 2.20 करोड़
  • हरभजन सिंह – 2 करोड़
  • मुरली विजय – 2 करोड़
  • इमरान ताहिर – 1 करोड़
  • फाफ डू प्लेसिस 1.60 करोड़
  • रवींद्र जडेजा – 7 करोड़
  • महेंद्र सिंह धौनी – 15 करोड़ 
  • सुरेश रैना – 11 करोड़
  • मार्क वुड – 1.5 करोड़
  • सैम बिलिंग्स – 1 करोड़
  • दीपक चाहर – 80 लाख
  • मिशेल सैटनर – 50 लाख
  • लुंगी निगडी – 50 लाख
  • आसिफ के एम – 40 लाख
  • एन जगदीशन – 20 लाख
  • कनिश्क सेठ – 20 लाख
  • मोनू सिंह – 20 लाख
  • ध्रुव शोरे – 20 लाख
  • क्षितिज शर्मा – 20 लाख
  • चैतन्य बिश्नोई – 20 लाख

नोट – अगर आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई हो तो सबसे नीचे दिया गया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और फेस बुक पेज भी लाइक करें ।

कोरबा: छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय सचिवों की सदस्यता रदद् करने की मांग

कोरबा : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को सुभाष चौक में आप के 20 विधायकों की सदस्यता निरस्त किये जाने का विरोध किया और छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय सचिवों की सदस्यता रदद् करने की मांग की।
आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के ये 20 विधायक बिना किसी तनख्वाह, गाड़ी अथवा आफिस की सुविधा लिए बगैर कार्य कर रहे थे, पर चुनाव आयुक्त ने रिटायरमेंट के 2 दिन पूर्व अनुशंसा करके संवैधानिक संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाई। जबकि  छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में संसदीय सचिव अतिरिक्त तनख्वाह, गाड़ी और सरकारी बंगला लेकर कार्य कर रहे हैं। इनके बाद छत्तीसगढ के संसदीय सचिवों की नियुक्ति की प्रतियां जलाई गई और जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जिसे नायब तहसीलदार जी ने आंदोलन स्थल पर प्राप्त किया
। इस अवसर पर मनोजराज, कन्हैया राठौर, सत्येंद्र यादव, अनिल साव, मंजीत सिंग, भूपेंद्र जैस्वाल, नरेश वासु, दिलीप कैवर्त,परदेशी चौहान, आनंद सिंग सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे
 

नईदिल्ली :सभी 11 हजार ट्रेनों और 8,500 स्टेशनों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

 नई दिल्ली यात्रियों को सुरक्षित और निडर सफर का अनुभव देने के लिए भारतीय रेलवे 12 लाख सीसीटीवी कैमरा खरीदने की तैयारी में है। सीसीटीवी के जरिए सभी 11 हजार ट्रनों और 8,500 स्टेशनों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है।
प्लान के मुताबिक हर कोच में 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो गेट और गलियारे को भी कवर करेंगे। इसके अलावा स्टेशनों पर भी जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे। अभी 395 रेलवे स्टेशनों और 50 ट्रेनों में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अगले 2 साल में सभी मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और लोकल पैसेंजर ट्रेनों में आधुनिक सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा।
रेलवे फंड जुटाने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है और जरूरत पडऩे पर पैसा बाजार से भी जुटाया जा सकता है। पिछले साल कई रेल हादसों को देखते हुए इस रेल बजट में सुरक्षा और दुर्घटनाओं को रोकने पर पूरा जोर दिया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि पर फोकस हो सकता है।

आज का राशिफल (11जनवरी)

मेष- रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध व भावुकता में लिया गयाा निर्णय कष्टकारी होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
वृष- अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें।
मिथुन- आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रूका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। प्रियजन से भेंट हो सकती है।
कर्क- आर्थिक वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। निवेश के मामले में इस सप्ताह आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में बेवजह के वाद-विवाद में न पड़े, अन्यथा स्थितियां उभर कर सामने आ सकती हैं।
सिंह- कार्यक्षेत्र में बेवजह के वाद-विवाद की स्थितियां उभर कर सामने आ सकती हैं। दूसरों के मामले में पडऩे से बचें, वरना आपको बिना वजह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या- नई शुरुआत का दौर है एवं कार्यक्षेत्र में भी कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की इच्छा रखेंगे, जिसमें अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे। आर्थिक वृद्धि के अच्छे संयोग बन रहे हैं एवं निवेशों द्वारा अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।
तुला- रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। सतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधियों का प्रभाव होगा।
वृश्चिक– आपके प्रोजेक्ट्स में आपको फायदा होगा एवं सुखद खबरें इस मामले में आपको मिल सकती हैं। आर्थिक उन्नति के योग भी शुभ हैं।
धनु- बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की संभावना है।
मकर- आर्थिक सुख एवं समृद्धि के योग आपके लिए बन रहे हैं। आप अपने निवेश की तरफ ज़्यादा ध्यान देंगे एवं उन्हें एक अच्छी प्लानिंग के तहत शुभ स्थितियों की तरफ अग्रसर करेंगे।
कुंभ- एक महिला आपको आर्थिक रूप से आपका लक्ष्य पाने में मदद करेगी। प्रेम संबंधों को थोड़ा सुस्त और लापरवाह महसूस कर सकते हैं, किसी भी महत्वूर्ण फैसले लेने से बचें।
मीन- धन और ऐश्वर्य की वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

रायपुर: 11 को होगी कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र पर हो सकती है चर्चा

रायपुर,   राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 11 जनवरी को मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की अध्यक्षता में होने जा रही है। बैठक में बजट सत्र और लोक सुराज अभियान को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में चतुर्थ अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी।
विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है जो 28 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र में राज्य सरकार द्वारा अंतिम व चतुर्थ अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इस बजट को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी जा जा सकती है। साथ ही सत्र की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। बैठक में बजट सत्र के अलावा लोक सुराज अभियान को लेकर भी चर्चा हो सकती है। लोक सुराज अभियान तीन चरणों में होगा। इस बैठक में लोक सुराज अभियान को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।