छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव के क्षेत्र से भी पिछड़ी कांग्रेस

रायपुर

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र से भी पिछड़ गई। न सिर्फ सीएम बल्कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव के विधानसभा क्षेत्र भी पार्टी प्रत्याशी को बढ़त नहीं मिल पाई। अकेले उद्योगमंत्री कवासी लखमा के विधानसभा क्षेत्र कोंटा से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिली है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर 15 हजार मतों से पीछे रह गई। इसी तरह गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र से भी कांग्रेस प्रत्याशी को 10 हजार मतों से पीछे रही। सिंहदेव का किला भी मोदी की सुनामी में ढह गया। यहां से भी भाजपा प्रत्याशी को 10 हजार मतों से अधिक की बढ़त मिली है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के इलाके में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button