Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

2 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। सुकमा जिले में एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के मुताबिक मीनपा, टेकेलगुडा, बुरकापाल जैसी बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल 2 लाख की इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। पुलिस के अनुसार आत्मसर्पित नक्सली पोड़ियम सोमड़ी मीनपा, टेकेलगुडा, बुरकापाल जैसी बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल थी। पोड़ियम नक्सलियों के मिलिट्री प्लाटून नं. 4 की सदस्य के रूप में और मेडिकल टीम में कोण्टा एरिया कमेटी में सक्रिय थी। आत्मसमर्पित नक्सली संगठन के बड़े-बड़े नक्सली लीडरों के साथ काम कर चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमड़ी करीब 12 सालों से नक्सली गतिविधियों में शामिल थी। इस दौरान ये बुरकापाल, टेकेलगुड़ा और मीनपा हमले में शामिल हुई। जिसमें 61 जवान शहीद हुए थे।

ग़दर 2 फ़िल्म के तारा सिंह के फर्स्ट लुक को शेयर किया सनी देओल ने कैप्शन लिखा भाग्यशाली होते है वे जिन्हें अद्भुत किरदारों को जीने का मौका मिलता है

मुंबई। फिल्म ‘गदर 2’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली गई है। अभिनेता सनी देओल ने गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म से ‘तारा सिंह’ के पहले लुक को शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, सनी ने ‘तारा सिंह’ के रूप में अपनी दो तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिन्हें अपनी जिंदगी में अद्भुत किरदारों को फिर से जीने का मौका मिलता है। 20 साल बाद तारा सिंह को पेश कर रहा हैं! ‘गदर 2’ का पहला शेड्यूल पूरा हुआ। काफी खुशी महसूस हो रही है।”

रायपुर: कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले

raipur cabinet

रायपुर,  मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये. 0 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों से चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में वितरण के लिए भारत सरकार की एजेंसी नाफेड की प्रस्तावित दर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति की निविदा के नियमों और शर्तो के अनुसार कुल 61 हजार 272 मीटरिक टन चने की खरीदी की जाएगी.

5 रुपए किलो मिलेगा चना

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 के तहत राज्य के सभी 85 अनुसूचित विकासखण्डों में अन्त्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारकों को हर महीने मात्र पांच रूपए प्रति किलो की दर से दो किलो ग्राम देशी चना दिया जाता है। इस योजना का नाम ’छत्तीसगढ़ स्वादिष्ट चना वितरण योजना’ है। योजना के तहत चने की वार्षिक आवश्यकता 60 हजार मीटरिक टन है। हर महीने पांच हजार मीटरिक टन चना आवंटित किया जाता है। चने की लागत दर और उपभोक्ता से प्राप्त राशि के अंतर की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है.

पिछली खबर भी पढ़ें रायपुर : चक्रवात के असर से राजधानी में हो रही बारिश

निशुल्क भूमि आवंटन

श्रम विभाग के प्रस्ताव के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई)को रायगढ़ जिले के ग्राम परसदा में औद्योगिक श्रमिकों के लिए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन निर्माण हेतु 4.487 हेक्टेयर शासकीय भूमि नि:शुल्क आबंटित करने का निर्णय लिया गया। रायगढ़ क्षेत्र में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में पंजीकृत 65 हजार हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में उनके लिए प्राथमिक उपचार के लिए विभिन्न औषधालय कार्यरत है, लेकिन अंत:रोगी चिकित्सा सुविधा के लिए कोई भी ईएसआई अस्पताल नहीं है। राज्य शासन द्वारा उनके लिए 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण हेतु नि:शुल्क भूमि आबंटन करने पर निगम द्वारा पूर्ण सुसज्जित अस्पताल और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पर होने वाले व्यय के साथ-साथ इन भवनों के रखरखाव पर होने वाला समस्त खर्च भी कर्मचारियों राज्य बीमा निगम द्वारा वहन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें रायपुर : साहू समाज से मिली मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू करने की प्रेरणा : डॉ. रमन सिंह

सस्ती दतरों पर भूखंड

छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सस्ती दरों पर सेरीखेड़ी में लगभग 7 हेक्टेयर भू-खण्ड उपलब्ध कराया जाएग

रांची : लालू यादव को 2 अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की सजा, 60 लाख रुपये जुर्माना भी

गौरतलब है इसी केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया गया था

रांची :  चारा घोटाले के चौथे मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने 7-7 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि सजा पर सस्पेंस बना हुआ है कि यह सजा एक साथ काटनी होगी या अलग-अलग। वकीलों का कहना है कि फैसले की कॉपी मिलने के बाद ही यह साफ हो सकेगा। दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू को विशेष अदालत ने सोमवार को दोषी करार दिया था। इस समय लालू रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।
लालू के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों धाराओं में 7-7 साल की सजा हुई है। हालांकि कुल 14 साल की सजा पर उन्होंने कहा कि फैसले की कॉपी नहीं मिली है। आदेश की कॉपी मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, अगर यह अलग-अलग सजा हुई तो कुल 14 साल की सजा होगी। उन्होंने बताया कि 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर 1 साल की सजा बढ़ जाएगी।
वहीं, कोर्ट में मौजूद वकील विष्णु कुमार शर्मा ने मीडिया को साफ बताया कि इस मामले में 2 अलग-अलग धाराओं में लालू प्रसाद यादव

गौरतलब है इसी केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया गया था

को सजा हुई है। इस प्रकार से 7-7 साल की कुल 14 साल की सजा हुई है। उन्होंने साफ किया कि एक सजा पूरी होगी, उसके बाद दूसरी सजा शुरू होगी।
गौरतलब है इसी केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया गया था। लालू के एक अन्य वकील अनंत कुमार का कहना है कि इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक लालू के परिवार के किसी सदस्य से बात नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि चारा घोटाले के तीसरे मामले में भी लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा को चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार गबन मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने लालू यादव पर 10 लाख और जगन्नाथ मिश्रा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
इसे पहले फरवरी के अंतिम हफ्ते में घोटाले के पहले मामले देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी पर लालू की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में दायर एक याचिका को खारिज कर दिया गया था। इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो को साढ़े तीन साल की जेल और 5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस सजा के बाद लालू के पास हाई कोर्ट से जमानत लेने का विकल्प था जिसके आधार पर लालू ने झारखंड हाई कोर्ट में अर्जी दायर की थी।
इससे पहले कब-क्या हुई सजा?
पहला मामला- चाईबासा कोषागार से अवैध तरीके से 37.7 करोड़ रुपये निकालने का आरोप। लालू समेत 44 अभियुक्त।
सजा- मामले में 5 साल की सजा हुई।
दूसरा मामला- देवघर सरकारी कोषागार से 84.53 लाख रुपये की अवैध निकासी का आरोप। लालू समेत 38 पर केस
सजा- लालू को साढ़े तीन साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना।
ती सरा मामला- चाईबासा कोषागार से 33.67 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का आरोप। लालू समेत 56 आरोपी।
सजा- लालू दोषी करार, 5 साल की सजा।
चौथा मामला- दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला। लालू प्रसाद यादव दोषी करार
सजा- 2 अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की सजा, 60 लाख जुर्माना।

अगरतला : त्रिपुरा विधानसभा में पहली बार बजाया गया राष्ट्रगान

अगरतला :  त्रिपुरा विधानसभा में शुक्रवार को पहली बार राष्ट्र गान बजाया गया. नवनिर्वाचित सदन का पहला सत्र विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास के चुनाव के साथ शुरू हुआ. सदन की बैठक 11 बजे शुरू होने के साथ प्रोटेम अध्यक्ष रतन चक्रबर्ती विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए पहुंचे. इसके बाद राष्ट्रगान बजाया गया और सभी मंत्री, सदस्य, अधिकारी, पत्रकार व दर्शक राष्ट्रगान के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए खड़े हुए.
विधानसभा सचिव बामदेब मजूमदार ने कहा कि वे कोशिश करेंगे कि हर रोज़ राष्ट्रगान बजाया जाए. मजूमदार ने कहा, मुझे नहीं पता कि देश में किसी अन्य विधानसभा में राष्ट्र गान बजाया जाता है या नहीं.
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक बादल चौधरी ने कि विधानसभा अधिकारियों ने इस मुद्दे पर विपक्ष से संपर्क नहीं किया.

एक ही जगह पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें, कहीं और नहीं पढ़ोगे!

1)  रायपुर :  युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर :  भुतपारा संतोषीनगर में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश मेंं आया है। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित तांडी पिता बैगन 18 वर्ष संतोषीनगर टिकरापारा का रहने वाला है , प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 327 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

2) रायपुर : पूर्व विवाद के चलते युवक से मारपीट
रायपुर  : शिवानंद नगर झंडा चौक के पास तीन युवकों ने एक युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुभम पटनायक पिता छबि 21 वर्ष शिवानंद नगर खमतराई का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी झंडा चौक के पास बैठा था तभी आरोपी अक्कु, अमन व सुभाष प्रार्थी के पास आया और मेरे दोस्त बॉबी को गाली दिए हो हीरो बनते हो कहते हुए प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

 3) रायपुर ;  शराब खरीदने के दौरान अधेड़ के जेब से मोबाईल पार
रायपुर  : शराब खरीदने के दौरान अधेड़ के जेब से अज्ञात चोर ने मोबाईल पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवेंद्र कुमार जैन पिता विमल कुमार 54 वर्ष बसंतपुर जिला भोपाल म.प्र. का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थी शराब खरीदने के लिए स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान गया था। जहां अज्ञात चोर ने प्रार्थी के शर्ट की जेब से मोबाईल पार कर दिया। चोरी गए मोबाईल की कीमत करीब 25 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

 4) रायपुर : 2 लाख 96 हजार का चेक बाऊंस : धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर :  लाखों रूपए का कपड़े का थैला खरीदकर चेक से पेमेंट करने व चेक बाऊंस होने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विष्णुकांत पांडे पिता बलवंत 35 वर्ष गुढिय़ारी का रहने वाला है। प्रार्थी का ग्राम तेंदुआ में भव्य इंटरप्राईजेस नाम से कंपनी है। बताया जाता है कि 21 फरवरी 2017 में आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव पिता राधा कृष्णा 52 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी धनसुली ने प्रार्थी के कंपनी से अपने नाम पर कपड़ा का थैला खरीदा था। जिसका 2 लाख 06 हजार 454 रूपए का भुगतान आरोपी ने बैंक चेक के माध्यम से प्रार्थी को दिया था। प्रार्थी ने जब चेक को बैंक में लगाया तो चेक बाऊंस हो गया। जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत आमानाका थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


5)  रायपुर ;  नियत माल से अधिक माल लेकर कबाडिय़ों को बेचने वाला ट्रक चालक सहित चार गिरफ्तार

रायपुर : क्राईमब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक में अधिक माल भरकर कबाडिय़ों को बेचकर अवैध लाभ कमाने वाले ट्रक चालक सहित तीन कबाडिय़ों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गुरूवार के दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बीएसपी प्लांट से नियत माल से भरकर अधिक माल भरकर एक ट्रक कबाडिय़ों के यार्ड में पहुंचा है। जिससे पुलिस के टीम ने मौके पर पहुंचकर कबीरनगर क्षेत्र के कबाडिय़ों पर कार्रवाई कर आरोपी सोनू राम साहू 43 वर्ष व मोनू साहू 31 वर्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई है। पुलिस ने आरोपियों के पास 74600 रूपए का माल जप्त किया है। इसी तरह पुलिस के टीम ने उरला क्षेत्र के यार्ड से ट्रक चालक राजू कुमार सिंह पिता नंदकिशोर सिंह 35 वर्ष निवासी भिलाई व कबाड़ी सोहन सिंह पिता सियाराम सिंह 42 वर्ष निवासी अशोक नगर गुढिय़ारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोहन सिंह के पास से 53800 रूपए का माल जप्त किया है। जिसमें लोहे का एंगल, छड़, ब्लेड स्क्रेब आदि सामान जप्त किए है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

 6)  रायगढ़ ;  भारी मात्रा में महुआ लाहन एवं अवैध शराब जप्त     
रायगढ़  ;  कलेक्टर रायगढ़ के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री, निर्माण एवं सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी उप निरीक्षक  आशीष उप्पल एवं स्टॉफ द्वारा ग्राम-बरभौना में तालाब किनारे झाडिय़ों में छिपाकर रखे 30 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 4 लीटर महुआ मदिरा लावारिस बरामद करते हुए मौके पर पंचनामा बनाकर महुआ लाहन नष्ट किया गया। ग्राम तेलीकोट खरसिया में 10-10 किलो ग्राम क्षमता की 7 बोरियों में 70 किलोग्राम लावारिस महुआ लाहन जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी वृत्त खरसिया उप निरीक्षक आशीष उप्पल, आरक्षक निरंजन डनसेना एवं गोपाल डनसेना, तेजराम साहू एवं विजय साहू उपस्थित थे।
 
7)  भिलाई ;  भाजपा नेता के हमले में बीएसपी कर्मचारी घायल
भिलाई  ; जयंती स्टेडियम में 10 बजे के बाद उपस्थिति को लेकर भाजपा नेता और बीएसपी के स्पोट्र्स को.अॅार्डीनेटर के बीच गुरुवार को जमकर मारपीट हो गई। समय पर स्टेडियम बंद करने पहुंचे स्पोट्र्स को.ऑर्डीनेटर की बात सुनकर भाजपा नेता रंजीत यादव आग बबूला हो गए। अपने एक साथी के साथ दादागिरी दिखाते हुए बीएसपी कर्मचारी उत्तम कुमार की जमकर धुलाई कर दी।
किसी तरह उत्तम ने भागकर जान बचाते हुए इसकी सूचना बीएसपी के वरिष्ठ खिलाड़ी ओलंपियाड राजेंद्र प्रसाद को दी। जिसके बाद अपने साथियों के साथ स्टेडियम पहुंचे राजेंद्र प्रसाद के साथ भी भाजपा नेता ने बद्सलुकी करते हुए हाथापाई की। दोनों पक्षों में फिर से जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष शिकायत लेकर काउंटर केस दर्ज कराने भिलाई नगर थाने पहुंचे। जहां से घायल बीएसपी कर्मचारी और भाजपा नेता को मुलाहिजा के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। बीएसपी कर्मचारी के आंखए मुंह और सिर में गंभीर चोंट आई है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता ने ईंट से भी उस पर वार किया है।

 8)  दुर्ग ;  जमीन दलाल मनोज राजपूत अवैध प्लाटिंग के आरोप में गिरफ्तार
दुर्ग  ;   किसानों से जमीन खरीदकर अवैध रुप से प्लाटिंग कर बेचने के आरोप में जमीन कारोबारी मनोज राजपूत को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नेहरु नगर-अंजोरा बायपास स्थित बाफना टोल-नाका के निकट 16 एकड़ जमीन पर कालोनाईजर एक्ट का पालन किए बगैर पिछले 2012 से अवैध प्लाटिंग कर रहा था। मोहन नगर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी मनोज राजपूत के खिलाफ नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 292(ग) व 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

 9)  दुर्ग :  डॉक्टर से 40 हजार की लूट, दो अज्ञात लुटेरे फरार
दुर्ग :  ग्राम चंदखुरी निवासी डॉक्टर विजय कुमार चंद्राकर बुधवार की रात हनोदा-चंदखुरी मार्ग स्थित हनोदा खार के पास लूट का शिकार हो गया। मोटर सायकल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनसे एक मोबाइल फोन व गले का सोने की चैन लूटकर फरार हो गए। जिसकी कुल कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है। फिलहाल अज्ञात लुटेरे युवकों का कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। उनके हुलिया के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है। मामले में पद्मनाभपुर पुलिस चौकी द्वारा अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 394 के तहत जुर्म दर्ज कर प्रकरण को जांच पर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त विजय कुमार चंद्राकर ग्राम चंदखुरी का निवासी है और वह पेशे से डॉक्टर है। बुधवार की रात वह ग्राम हनोदा निवासी मरीज चिमन चंद्राकर के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मोटर सायकल से ग्राम हनोदा जा रहा था। इस दौरान डॉक्टर विजय का साथी धनेश रावत भी उनके साथ था। वे दोनों रात्रि करीब साढ़े 9 बजे हनोदा-चंदखुरी मार्ग स्थित हनोदा खार के पास पहुंचे थे, तभी मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। फलस्वरुप डॉक्टर विजय कुमार चंद्राकर ने अचानक ब्रेक मारा। जिससे डॉक्टर व उसका साथी धनेश रावत मोटर सायकल से गिर गए। घटना में धनेश रावत को चेहरे पर चोंटे आई है। डॉक्टर व उसका साथी अपने आपको संभाल रहे थे, तभी अज्ञात युवकों ने डॉक्टर विजय कुमार चंद्राकर से उसका मोबाइल फोन और गले का सोने का चैन लूट कर फरार हो गए। पद्मानाभपुर पुलिस चौकी ने घटना को जांच पर लिया है।

 10)  कोरबा : अवैध शराब ठिकानों पर पुलिस ने की कार्रवाई
कोरबा  ; अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है। पुलिस लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद शराब विके्रताओं के हौसले इतना बुलंद है कि खुलेआम शराब की बिक्री कर रहे हैं। कल उरगा पुलिस साजापानी ढोढ़ातराई गांव में छापामार कार्रवाई की। ढोढ़ातराई निवासी जेठूराम धनुहार के आवास में कार्रवाई के दौरान 4 लीटर कच्ची शराब जप्त किया है। इसी गांव में निवास करने वाला धरम सिंह धनुहार पिता लक्ष्मण सिंह 70 वर्ष के आवास से साढ़े 4 लीटर कच्ची शराब जप्त किया है। ग्राम साजापानी निवासी उदय राम कंवर पिता सुकूत राम 40 वर्ष लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। छापामार कार्रवाई के दौरान उदय राम के आवास से भी पुलिस ने साढ़े 4 लीटर कच्ची शराब ज.त किया है। इसी गांव में निवास करने वाला श्रवण सिंह कंवर पिता शिवनाथ सिंह 20 वर्ष के आवास से 4 लीटर कच्ची शराब ज.त किया है। पकड़े गए चारों शराब विक्रेताओं के खिलाफ 34, 1 क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 11) जांजगीरचांपा क्राइम ब्रांच का मेडिकल स्टोर में छापा
 जांजगीर चम्पा  ; जैजैपुर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही रही थी कि यहाँ के मेडिकल स्टोर के संचालक खुले रूप से नशीली दवाइयों का व्यापार कर रहे। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रान्च की टीम में आज मेडिकल स्टोर में दबिश दी है यहाँ बड़ी मात्रा में नशीली व एक्सपाईरी दवाई मिलने की खबर मिल रही है। फिलहाल अभी भी कार्यवाही जारी है। इस मामले में क्राइम ब्रांच के प्रभारी विजय चौधरी का कहना है अभी कारवाही जारी हैं कुछ समय के बाद सारे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस कायवाही से मेडिकल स्टार्स के संचालको में हडक़ंप मची हुई है। स्थानीय पुलिस की मदद से क्राइम ब्रान्च की टीम कई स्थानीय और मेडिकल स्टोर्स कायवाही कर सकती है।

 12)  बिलासपुर ;  लड़कियों की अश्लील फोटो बनाकर करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर  ; सवई के माधवपुर का रहने वाला विजय मीणा पेशे से इंजीनियर है मगर हरकते किसी दरिंदे से कम नहीं है। पुलिस की गिरफ्त में आये युवक ने बताया कि पहले लड़कियों की लिस्ट तैयार किया करता था, फिर सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़ता था और उसके बाद उन्हें उनकी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था। पिछले दिनों सिविल लाइन में इसके खिलाफ युवती ने शिकायत की। जिसके बाद पुलिस की एक टीम इस आरोपी को पकडऩे में लग गई। एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इससे पहले भी कई युवतियों के साथ इस तरह की ब्लैकमेलिंग को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ पूर्व में तोरवा थाने में भी एक शिकायत लिखाई गई थी । पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 13)  बिलासपुर ;  सूखे कुंए में मिली लाश, शादी में शामिल होने आया था मृतक
बलरामपुर :  जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोधी में एक शख़्स की सूखे कुँए में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत नवगई के मटुकधारी पण्डो के रूप में की गई है। मृतक मटुकधारी लोधी गांव में पण्डो पारा शीतल पण्डो के यहां उसकी लडक़ी के शादी में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि मृतक गांव के जायसवाल पारा में महाबीर गोंड़ के घर में रात रुक गया और सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी लाश पास के सूखे कुंए में पड़ी मिली। पुलिस इस मामले में मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने इंतजार कर रही है।

 14) जांजगीरचांपा ;  अज्ञात शख्स ने खलिहान में लगाई आग
जांजगीरचांपा  ;  जांजगीर-चांपा। समीपस्थ ग्राम कुरदा के खलिहान में रखे डेढ़ एकड़ खेत के पैरे पर किसी ने आग लगा दी। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत चांपा पुलिस से की है। अधिवक्ता जितेन्द्र जायसवाल ने अपनी शिकायत मे कहा है उसकी खसरा नंबर 1599/1 रकबा 1.530 एकड़ भूमि देवीप्रसाद पिता रघुवर प्रसाद जायसवाल के नाम पर है। यह खेत व बाड़ी है तथा चारों तरफ से कांटा तार से घिरा हुआ है। इसमें फसल के पैरे को एकत्र कर रखा गया था। आज दोपहर 12 बजे किसी ने पैरावट पर आग लगा दी। पैरावट में आग लगने के कारण उसे करीब 20 हजार का नुकसार हुआ है। उसने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
 15) जगदलपुर:  छिंदवाड़ा सरपंच ने  सचिव पर लगाया फ र्जीवाड़ा काआरोप
जगदलपुर : बस्तर जिले के दरभा जनपद पंचायत में पहली बार ऐसा देखने में आया है कि किसी सरपंच ने अपने सचिव के खिलाफ मोर्चा खोला हो।  ओडीएफ के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप छिंदावाड़ा सरपंच ने  लगाया है। सरपंच दशरथ का आरोप है कि 5 लाख रूपय बैंक से निकाल कर सचिव कपूर गिरी ने 2 लाख रुपए निकालने की बात स्वीकारी है। दरभा जनपद क्षेत्र के माओवाद प्रभावित छिंदवाड़ा गांव के सरपंच दशरथ ने बस्तर कलेक्टर को लिखे पत्र में अपने सचिव कपूर गिरी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करवाने के लिए तथा उसके बाद शौचालय के सामानों के भुगतान के नाम पर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव बनाकर 4 से 5 लाख रूपय सचिव कपूर गिरी ने निकाल लिए और पंचायत को मात्र 2लाख रुपए निकालने की जानकारी दी।

 16)  जगदलपुर:  अनाचारी को दस साल की कैद, पत्नीहंता को आजीवन कारावास
जगदलपुर  ; अलग अलग  दो मामलों में आरोपियों को अदालत ने दोषी पाया है। एक मामले में नाबालिग युवती के साथ अनाचार कर जान से मारने की धमकी तो दूसरे में अपनी दूसरी पत्नी के चरित्र पर संदेह कर उसकी हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। यहां खास बात यह रही कि तृतीय सत्र न्यायधीश निरंजन लाल चौहान ने अपने फैसले के दौरान इस बात पर विशेष तौर पर जोर दिया कि मृतिका के पुत्री के आय में निश्चित कमी आाएगी। इसलिए उसे जीवन यापन के लिए एक लाख की सहयोग राशि तीन माह के अंदर पूर्ण परीक्षण के बाद उपलब्ध करवाई जाए।
इसके बाद नैनूसिंह ने बिंदेश्वरी की आवेश में आकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने भादंवि की धारा 498क, 294, 506 व 302 भादंवि के तहत दोषी पाते अदालत में पेश किया। तृतीय सत्र न्यायधीश निरंजनलाल चौहान ने साक्ष्य व सबूतों तथा गवाहों को सुनने के बाद पाया कि आरोपी नैनूसिंह दोषी है। हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास और एक हजार के अर्थदण्ड से दंडित किया। अर्थदण्ड नहीं पटाने पर एक माह अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।

 17)  जगदलपुर:  नाबालिग से विवाह का प्रलोभन देकर अनाचार, जुर्म दर्ज
जगदलपुर  ; भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरकुची में रहने वाली एक नाबालिग का गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण कर रहा था। इसी बीच नाबालिग सात माह की गर्भवती हो गई और उसने दो दिनों पहले एक प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया। इस नवजात की मौत एक दिन पहले हो गई।
घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग का शरीरिक शोषण गांव का ही भुनेश्वर कर रहा था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि भानपुरी थाने में अभी कोई महिला स्टाफ नहीं है, ऐसे में मामले की जांच के लिए सिटी कोतवाली से महिला एसआई बी नरेटी को भानपुरी भेजा गया था। उन्होंने ही नाबालिग का बयान लिया।
18)  रायपुर ; 10 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर  ; पुलिस ने आज एक युवक को करीब 10 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बस में सवार थे, मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बस रूकवाकर चेक किया तो आरोपी युवक पकड़ा गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक करीब 10 किलोगांजा तस्करी कर रहा है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दुर्ग रोडवेज के बस क्रमांक सीजी 07 ई 1244 को रूकवाया और मुखबीर के बताए हुलिए के युवक आरोपी प्रियांशु उर्फ चीकू पिता स्व. शंकर बाग निवासी राजाखरियार ओडिशा को पकड़ा। आरोपी अपने पास रखे बैग में दो बंडल गांजा छिपा कर रखा हुआ था। जब्त गांजा करीब 10 किलोग्राम है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
 

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल आज का राशिफल ( 21 मार्च)

राशिफल 2018

“हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमारे हमेशा रहता है, हर दिन बदलते ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा गुजरता है तो कभी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी से जानिए कि आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है और आज आपका कैसा रहेगा आपका दिन।”

मेष राशि

अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

वृष राशि

राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन राशि

उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। संबंध मैत्री मधुर होंगे।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी।

राशिफल और धार्मिक अपडेट्स के लिए लिंक पर क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें https://www.facebook.com/4rtheyenews/
कन्या राशि

व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रूका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि

आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मकर राशि

व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

कुंभ राशि

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मीन राशि

रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी।
     नोट – ‘आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके गुरूजी को आप अपनी समस्या भी बता सकते हैं.

एक ही जगह पर पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें और कहीं नहीं पढ़ोगे

crime hindi news

 1) जगदलपुर : नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर  : बोधघाट पुलिस ने तेतरखुटी में रहने वाले कमल कश्यप को 17 नाबालिग लडक़ी के साथ अनाचार करना पाया है। नाबालिग ने जब यह बात परिजन को बताई तो उसके पिता ने बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराया। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366,367 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 2)  जगदलपुर :  सौतन को मिट्टी तेल डाल जिंदा जलाया
जगदलपुर  :  कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा मार्ग भवानी चौक के पास बीती रात आरोपी सविता मंडावी ने अपनी सौतन सुनीता मंडावी पर कैरोसीन डाल आग लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का पति कृष्णा मंडावी अपनी दूसरी पत्नी मृतक सुनीता के साथ फातिमा बेगम के यहां किराए पर रहता था। वहीं उसकी पहली पत्नी सविता से आए दिन सौतन का विवाद होता रहता था। बीती रात को वह उसके यहां पहुंची और दोनों के बीच गालीगलौच होने लगा। इस बीच आरोपी भीतर कमरे में घुसी और केरोसीन डिब्बा से सुनीता पर केरोसीन उड़ेल कर आग लगा दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास कयिा और उसे महारानी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।

 3)  जगदलपुर :  जादू-टोना के संदेह में हत्या
जगदलपुर : बड़ांजी थाना क्षेत्र के सल्फीपदर पारा में एक युवक की जादू-टोना के शक में हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार यहां रहने वाली कमला मंडावी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 32 वर्षीय मानसिंग नामक युवक उनके घर पहुंचा था और उसके पति जोगाराम को देवी काम करने की बात कहते हुए मारने लगा। युवक ने अपने पास एक टंगिया भी रखा था जिससे उसने जोगाराम के गले में वार कर दिया। घटना में जोगाराम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 4)  बिलालसपुर : विवाद के चलते मारपीट, 7 गंभीर
बिलासपुर :  मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में घायल सात लोगों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। बलौदा क्षेत्र के ग्राम चंदनिया निवासी संतोषी पति भीष्मकांत(40), रूपकला पति श्यामलाल(40), तुलसी राम पिता स्व. मनिहार(70) और श्वेताकांत पिता भीष्मकांत(21) की किसी विवाद के चलते घर के पास पिटाई कर दी गई। इसी प्रकार तखतपुर थाना क्षेत्र के बांसाझाल की रहने वाली देवकी कुमारी पिता रामखिलावन(17), मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनसरी निवासी श्रीराम गोड़ पिता रामसिंह गोड़(45) और उसकी पत्नी सीमा गोड़(40) को मारपीट में घायल होने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 5)  रायगढ़ : मायके से दहेज लाने केलिए पति ने पत्नी को किया प्रताडि़त, जुर्म दर्ज
रायगढ़   : आई.टी.आई. कलोनी खरसिया की 32 वर्षीय महिला ने  पति विकास राय द्वारा मायके से पैसा लेकर आने के लिए दबाव बनाकर शारिरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने की शिकायत चौकी खरसिया में दर्ज करायी है । पीडिता ने बताया कि इसका विवाह समाजिक रीति रिवाज के साथ वर्ष 2011 में हुआ था । शादी के 15 दिन बाद ही इसके ससुराल वाले खरसिया आई.टी.आई. कालोनी में ले आये । एक साल तक पति ठीक से रखा उसके बाद से गाली गलौच मारपीट करने लगा तथा कल सुबह घरेलू विवाद को लेकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा आये दिन मायके से पैसा लाओ बोलकर मांनसिक एवं शारिरिक रूप से परेशान करता था । महिला की शिकायत पर से इसके पति के विरूद्ध धारा 498,323 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

 6)  रायगढ़ :  15 ट्रेक्टर पैरा हुआ जल कर राख
रायगढ़  :  लैलूंगा के जोगीराम राठिया के साथ सही चरितार्थ  हुयी जब शराबी पति पत्नी के बीच झगड़ा शांत करने के एवज में उसके 15 ट्रेक्टर पैरा को आग लगा दी 3फऱवरी की शाम 5 बजे उसका पडोसी पिछारू निषाद अपनी पत्नि एवं मां से शराब पीकर झगडा मारपीट कर रहा था, जिसे जोगीराम घर जाकर बीच बचाव कर झगडा को शांत करा दिया। इस बात से नाराज पिछारु रात 10 बजे जोगीराम के कोठार में रखे 15 ट्रैक्टर पैरा को आग लगाकर जला दिया, आगजनी की रिपोर्ट पर पिछारू निषाद के विरूद्ध धारा 435 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

 7)  रायगढ़ छ ड्राइवर को रिवाल्वर अड़ा कर लूटी इनोवा
रायगढ़  :  एक्सलेंट टूर एन्ड ट्रैवलर्स के ड्रायवर धमेन्द्र सोनी से लूटी गयी इनोवा कार लावारिस हालत में सिरगिट्टी इलाके में बरामद हुयी हे कर की यह लूट 28 फऱवरी की रात को हुयी थी दो अज्ञात व्यक्तियो ने उससे  लिफ्ट लेकर, गाडी में मारपीट की और गाडी को लूटकर भाग गए थे। उक्त कम्पनी की इनोवा कार क्रमांक  04 रू 4329 को ड्रायवर धर्मेन्द्र सोनी चलाता था । उसने बताया कि 28फऱवरी की शाम लगभग 10 बजे सत्तीगुड़ी चौक पर दवा लेने इनोवा गाड़ी से आया थाऔर  दवा लेकर वापस जा रहा था तभी दो व्यक्ति  आये और  ढिमरापुर चौक तक छोडऩे को बोले, जिन्हें उसने बिठा लिया घटना की शिकायत धमेन्द्रसोनी ने कल थाना कोतवाली में की जिसपर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 394 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया । लूटी हुई इनोवा वाहन थाना सिरगिट्टी (बिलासपुर) क्षेत्र में लवारिश अवस्था में प्राप्त हुयी  है , थाना सिरगिट्टी में धारा 102के तहत कार्यवाही की गयी है । अज्ञात आरोपियों के हुलिया की जानकारी ड्रायवर से ली जा गयी है, अज्ञात आरोपियों की पतासाजी जारी हैं ।

8)  रायगढ़ : मेडिकल स्टोर्स पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में नशीली दवायें बरामद

रायगढ़ :  पुसौर पुलिस ने सुपा के एक मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाये जप्त की थाना प्रभारी पुसौर को  मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुपा में संचालित मेडिकल स्टोर में बगैर  डाक्टर पर्ची के प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही है जिसकी तस्दीक के लिये ए एस आई लखन लाल यादव ने औषधि विभाग एवं क्राईम ब्रांच के साथ सुपा के सुनील मेडिकल स्र्टोस में छापा मरा। संचालक सुनील अग्रवाल की उपस्थित में दुकान की तलाशी ली गई जिसमे पासमो कैप्सुल 233 पत्ता और एक कटा हुआ कुल  5600 कैप्सुल, अल्पजोलम टेबलेट 0.5 ,6 पत्ता एक पत्ता में 80 टेबलेट कुल 520 टेबलेट , एपीएस 0.5 11 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 75 गोली कुल  825 गोली ,टासेक्स सिरप 100  की 7 नग ,आर0 कफ सिरप 100 द्वद्य वाली शीशी में 5 शीशी स्कुप सिरप 100 द्वद्य वाली शीशी 9 नग जप्त की गयी । मेडिकल स्टोर संचालक सुनील अग्रवाल नशीली दवाएं बेचने के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध नही करा सके जिस पर  सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया उसके विरूद्ध धारा 21 के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया गया।

 9)  रायपुर :  युवक पर धारदार हथियार से हमला
रायपुर  :  लाभांडी शराब दुकान के पास अज्ञात तीन व्यक्ति ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। प्रार्थी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रमणी पिता घनश्याम 25 वर्ष लाभांडी का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी लाभांडी शराब दुकान गया था जहां अज्ञात 3 व्यक्ति ने बिना कारण प्रार्थी से विवाद कर धारदार हथियार से जांघ पर मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,324,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

 10) रायपुर :  चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर  : गोलबाजार पुलिस ने चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि कल रात पुलिस को सूचना मिली की भागीरथी मंदिर के पास नयापारा में एक युवक चाकू लेकर आम लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी महेश उर्फ चट्टू पिता शिवशंकर साहू 38 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25,27 आमर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 11) रायपुर :  स्टॉक रूम में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, मामला दर्ज
रायपुर  : भारतीय इंफ्राटेल टॉवर के स्टॉक रूम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजीव कश्यप पिता ओंकार प्रसाद कश्यप 33 वर्ष संतोषीनगर खमतराई का रहने वाला है। बताया जाता है कि कक्कड़ चौक कटोरातालाब स्थित भारतीय इंफ्राटेल टॉव के स्टॉक रूम में बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। जिससे स्टॉक रूम में रखे 30 नग बैटरी व 104 नग रेक्टी फॉयर जलकर खाक हो गया। जिससे करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध दर्ज किया है।

12) रायपुर  9 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
 रायपुर  : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 9 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार कल रात पुलिस को सूचना मिली की पुलिस लाईन गेट के पास एक युवक प्लास्टिक की बोरी में मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस  ने युवक की बोरी की तलाशी ली तो उसमें 4 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद वकीली पिता हफिज खान 32 वर्ष निवासी कालीबाड़ी को गिरफ्तार किया है। इसी तरह दूसरे मामले में गंज थाना पुलिस ने बालाजी डोर मेट्री में दबिश देकर संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रही थी तभी बेड नंबर 10 में रूके संदेही के लॉकर में 5 किलो 300 ग्राम गांजा मिला। मामले में पुलिस ने संदेही लक्ष्मण पिता रामबिंदू 26 वर्ष निवासी आजमगढ़ यूपी को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 13) रायपुर : दूसरे की बिल्डिंग व फ्लैट को अपना बताकर ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर  : निर्माणाधीन बिल्डिंग एवं फ्लेट को अपना बताकर धोखाधड़ी कर फरार रहने वाला आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले की खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी दीपक नायर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपक ने अपनी पत्नी अनुराधा सोनी के साथ मिलकर दूसरे के द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंग व फ्लैट को अपना बताकर फर्जी इकरारनामा कर कई लोगों से रकम की वसूली की थी। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी पैसा लेकर फरार हो गए थे। मामले की शिकायत के बाद आरोपी महिला अनुराधा सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं फरार आरोपी दीपक नायर की तलाश जारी थी। जिसे आज गिरफ्तार किया गया है।
 

रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के प्रथम धनुषाकार पुल का लोकार्पण

 रायपुर  :  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम राजधानी रायपुर के काशीराम नगर के सामने रिंग रोड क्रमांक-01 के ऊपर लगभग 46 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित धनुषाकार फ्लाई-ओव्हर (आर्च ब्रिज) का लोकार्पण किया। उन्होंने इस विशाल ओव्हर ब्रिज पर भारतीय डाक विभाग की ओर से विशेष आवरण भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुर की गौरवशाली विकास यात्रा में यह आर्च ब्रिज एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जुडऩे जा रहा है। लगभग 63 मीटर लंबा गर्डर पर निर्मित धनुष आकार में निर्मित और दो हजार रंगीन एलईडी बल्ब की रौशनी से दमकता यह ब्रिज छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत ब्रिज है। पहले लोग हावड़ा ब्रिज देखने कोलकाता और अमेरिका में सेनफ्रांसिसको ब्रिज देखने जाते थे। अब इस आर्च ब्रिज को देखने लोग रायपुर आएंगे। इस ब्रिज से यातायात को सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री  राजेश मूणत, विधायक  चंद सुन्दरानी, मनोनित विधायक  बर्नाड जोसेफ रोड्रिक्स और नगर निगम रायपुर के सभापति  प्रफुल्ल विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में रायपुर पहचान बना रहा है।

रायपुर में पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम इंडोर स्टेडियम, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, चौड़ी सुन्दर सडक़ें बनाई गयी हैं। राजधानी में 437 करोड़ रूपए की लागत से तीन रेल्वे ओव्हर ब्रिज और चार फ्लाई ओव्हर का निर्माण भाटागांव, कुशालपुर और राजेन्द्र नगर में और शास्त्री चौक पर स्काई वॉक बनाया जाएगा। इनसे राजधानी वासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।  कृषि एवं जल संसाधन मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का पहला आर्च ब्रिज है, जो उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम चारों दिशाओं से पूरे शहर को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि केनाल रोड के बनने से राजधानी का यातायात सुगम होगा। लोक निर्माण मंत्री  राजेश मूणत ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए राजधानी रायपुर में हुए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सचिव  सुबोध कुमार सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।   

महासमुंद : लोक सुराज अभियान-2018 हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण

महासमुंद :   जिले में लोक सुराज अभियान के तहत समाधान शिविर के तीसरे दिन जिले में तीन लोक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें बसना विकासखंड के भंवरपुर, सरायपाली के मुंधा और महासमुंद के नगरीय क्षेत्र वार्ड 7 मंदिर चौक में लोक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।
बसना विकासखंड के भंवरपुर एवं सरायपाली के मुंधा में लोक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम भंवरपुर में सरायपाली विधायक रामलाल चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी, वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी, एसडीएम सरायपाली नुपुर राशि पन्ना सहित अन्य प्रतिनिधियों ने पहुंचकर हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया और नागरिकों को शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर हितग्राहियों को मत्स्य विभाग द्वारा आईस बाक्स, खाद्य विभाग द्वारा महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण, नए राशन कार्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को कैंप एवं टी शर्ट, समाज कल्याण विभाग द्वारा समाजिक सहायता योजना के तहत पेंशन की स्वीकृति, कृषि विभाग द्वारा किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। महासमुंद के नगरीय क्षेत्र वार्ड 7 मंदिर चौक में 84 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 82 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया और शेष आवेदनों के लिए समय-सीमा निर्धारित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप लगाया गया था। जिसमें चिकित्सकों ने डायबिटिज, शुगर, गर्भवती माताओं की जांच एवं उपचार कर उन्हें दवाईयां उपलब्ध कराई गई। शिविर में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, पार्षदगणों ने हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। इस अवसर पर महासमुंद एसडीएम प्रेमप्रकाश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रीति सिंह उपस्थित थे।   
 

जगदलपुर : नक्सली विस्फोट में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद, 2 घायल

जगदलपुर :  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज दोपहर नक्सलियों द्वारा एंटी लेंड माईंस वाहन में किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए, वहीं 3 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को क्रिस्टारम में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया जा रहा है। शहीद जवानों के हथियार नक्सली लूटकर ले गए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार क्रिस्टारम थाने से सीआरपीएफ 212वीं बटालियन का बल एंटी लेंड माईंस व्हीकल में सवार होकर सडक़ निर्माण में संलग्र श्रमिकों की सुरक्षा के लिए ग्राम पालोदी की ओ रवाना हुआ था। जंगल मेें घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस को निशाना साधते हुए बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार आठ जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि 3 अन्य जवान गंभीर रूप में घायल हो गए हैं। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।
8 जवानों की शहादत एवं 3 के घायल होने की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि घायलों को रायपुर रेफर किया जा रहा है.

वीडियो में भी देखिए पूरी खबर

 

रायपुर : लोक सुराज: मुख्यमंत्री जशपुर के ग्राम खरकट्टा पहुंचे

रायपुर  :  मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह लोक सुराज अभियान के तहत आज अचानक जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम खरकट्टा पहुंचे। उनके साथ मुख्य सचिव अजय सिंह एवं विधायक शिवशंकर पैकरा भी है।मुख्यमंत्री डा. सिंह आज तडक़े माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में सुकमा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोक सुराज अभियान के तहत आज जशपुर जिले के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुए।मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अजय सिंह थे। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम खरकट्टा में अचानक उतरा। मुख्यमंत्री के यहां आने की खबर पहले से ही क्षेत्र के भाजपा विधायक शिवशंकर पैकरा को थी। वे भी वहां  पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां समाधान शिविर लगाया और लोगों की समस्याएं सुनीं।
 

नईदिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति ने ट्रंप पर साधा निशाना

नई दिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज राष्ट्रपति भवन में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के पहले सम्मेलन की मेजबानी की। वहां 23 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और विभिन्न देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधियों के सामने मैक्रों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए डॉनल्ड ट्रंप पर निशाना भी साधा। हालांकि, मैक्रों ने ट्रंप का नाम नहीं लिया, लेकिन सबको समझ आ गया कि उनका निशाना किसकी तरफ था। मैक्रों ने सोलर ममाज जो कि सोलर इंजिनियर्स महिलाओं का एक संगठन है उसकी तारीफ के साथ बात शुरू की।
मैक्रों ने कहा, हमारी सोलर ममाज ने किसी का इंतजार नहीं किया। वे अपने आप ही जुट गईं और नतीजे देने लगीं। उन्होंने अपना काम करना यह देखकर बंद नहीं कर दिया कि कुछ देश (यूएस और अन्य) पैरिस समझौते को छोडक़र चले गए हैं, क्योंकि, वे जानती थीं कि यह आईएसए के लिए अच्छा है, उनके बच्चों और उनके बच्चों के बच्चों के लिए भी अच्छा होगा।
कार्यक्रम के दौरान मैक्रों ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी, आपने एक सपना देखा, जिसे हमने साकार किया। दो साल पहले यह सिर्फ एक आइडिया था, जिसपर इतनी जल्दी काम हुआ और अब बड़ा बदलाव हो रहा है।ट्रंप का क्यों आया जिक्र
दिसंबर 2015 में करीब 200 देशों ने पैरिस पर्यावरण समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका को इससे अलग कर लिया था। ट्रंप का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग जैसा कुछ असल में है ही नहीं। ट्रंप के फैसले ने उस वक्त सबको चौंकाया था। पैरिस पर्यावरण समझौता ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने और ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया था।
पिछले साल नवंबर में सीरिया ने भी इसपर साइन किया, इसके बाद अमेरिका सिर्फ एक ऐसा देश बचा जो इस समझौते का हिस्सा नहीं है। अब बने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का पहला कार्यक्रम भारत और फ्रांस ने मिलकर किया है। इसके अग्रीमेंट पर अबतक 60 देश साइन कर चुके हैं।
 

आशिकी-2 आरोही से मिली एक नई पहचान…श्रद्धा कपूर

अपने स्टाइल सेंस को खूबसूरती से कैरी करने में श्रद्धा कपूर का सीन नहीं हैं, फिर चाहे वो इंडियन फिल्म अवॉर्ड फंक्शन हो या इंटरनेशनल। साल 2013 श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘ आशिकी-2 के बाद सबसे मशहूर में वे बेजोड स्वाभाविक अदाकारा के रूप में दिखीं। 2013 के बाद एक सर्वेक्षण में उन्हें संसार की सबसे हॉट एण्ड बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में 5 वे स्थान पर रखा। 2014 तक अभिनेत्री श्रद्धा इस सूची में 2 पायदान तक पहुंच गयी। बता दें कि गूगल ट्रेंच ने भी माना कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा 2014 से 2015 तक सबसे ज्यादा सर्च करने वाली अभिनेत्री है।रेडिफ. कॉन ने उन्हें 2014 में बॉलीवुड की 10 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल किया।
श्रद्धा कपूर को ग्लैमर जगत की फैशनीस्ता के नाम से भी जाना जाता है जो हर अपने नए व स्टाइलिश लुक्स से भीड में एक अलग पहचान बना लेती हैं। चाहे वो बॉलीवुड इवेंट, फंक्शन हो, फैशन शो, अपने लुक के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करना तो कोई श्रद्धा कपूर से सीखें।

श्रद्धा कपूर एक इंडियान अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से आशिकी 2 में अपने शानदार अभिनय और खूबसूरत गानों के वजह से बॉलीवुड में जानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरूआत साल 2010 में तीन पत्ती नामक फिल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था।
श्रद्धा की पढाई अमेरिकन स्कून ऑफ बॉम्बे में हुई है। वहां पर वे पुरी श्रद्धा से फूटबॉल और हैंडबॉल खेलती थीं।
श्रद्धा कपूर को दूसरी बार फोब्र्स की लिस्ट में शामिल हुई हैं। इससे पहले वह 2015 में 100 भारतीय हस्तियों में 57वें अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।
श्रद्धा कपूर की फेवरेट चीजें-: श्रद्धा कपूर को पेरिस में घूमना बहुत पसंद है वे अक्सर अपनी छुट्टिया बीताने पेरिस जाती हैं।
श्रद्धा कपूर को केक में चॉकलेट फ्लेवर वाला केक बहुत पसंद है।
 

डॉ इंदुभावानंद महाराज से जानिये कब है, होलिका दहन का शुभ महुर्त ?

जगद्गुरु शहंकारचार्य आश्रम एवं भगवती राजराजेश्वरी मंदिर रायपुर के प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ इंदुभावानंद महाराज ने बताया कि 1 मार्च 2018 की शाम को 6:58 मिनट के बाद होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त है.

आगे उन्होंने बताया कि 1 मार्च गुरुवार के दिन प्रातः काल 7:53 मिनट तक चतुर्दशी रहेगा तथा इसके पश्चात पूर्णिमा प्रारम्भ होगी। जिस पूर्णिमा में सूर्योदय होता है उसे अनुदया पूर्णिमा कहते हैं। पूर्णिमा के साथ ही भद्रा प्रातः 7:53 मिनट को प्रारम्भ होगी जो शाम को 6:58 पर समाप्त होगी। शाम 6:58 मिनट के पश्चात होलिका दहन करने का श्रेष्ठ मुहूर्त है.

ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवानंद ने आगे यह भी कहा कि होलिका दहन के पश्चात अग्नि की तीन परिक्रमा करना चाहिए साथ ही दूसरे दिन सर्वप्रथम होलिका के भस्म से तिलक लगाकर ही रंग और गुलाल से होली खेलना सर्वोत्तम माना गया है। उन्होंने शहंकारचार्य आश्रम की तरफ से प्रत्येक को होली की शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं।

नईदिल्ली : प्याज निर्यात 2 साल के निचले स्तर पर

नई दिल्ली  :  प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है। प्याज का निर्यात करीब 2 साल के निचले स्तर तक लुढक़ गया है। दिवाली के बाद देश में जब प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी तो सरकार ने प्याज निर्यात पर न्यूनतम निर्यात मूल्य की शर्त लगाई थी जिस वजह से प्याज का मासिक निर्यात 2 साल के निचले स्तर तक लुढक़ गया है।आंकड़ों के मुताबिक नवंबर के दौरान देश से सिर्फ 92944 टन प्याज का निर्यात हो पाया है,

नवंबर 2015 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि मासिक निर्यात एक लाख टन से नीचे फिसला हो। नवंबर से पहले अक्टूबर के दौरान देश से 1.75 लाख टन प्याज का निर्यात हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2017-18 के पहले 8 महीने यानि अप्रैल से नवंबर 2017 के दौरान देश से 17.72 लाख टन प्याज का निर्यात हो पाया है।
 

वेलिंगटन : आईसीसी की गलती की वजह से गणना में गलती पाकिस्तान टी20 रैंकिंग में नंबर वन

वेलिंगटन  : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया नहीं, बल्कि पाकिस्तान टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सप्ताह कहा था कि त्रिकोणीय सीरीज में अपराजेय रहने पर टीम नंबर वन रैंकिंग पर आ जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया ने ऑकलैंड में न्यू जीलैंड को 19 रन से हराकर सीरीज जीती। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि आईसीसी की लिपिकीय त्रुटि के कारण गणना में गलती हुई और पाकिस्तान अभी भी रैंकिंग में शीर्ष पर है।रैंकिंग राउंड आफ करने पर ऑस्ट्रेलिया के 125.65 अंक थे और पाकिस्तान के 125.84 अंक यानी वह पाकिस्तान से 0.19 अंक पीछे है। मीडिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम के नंबर वन होने की खबरें भी आने लगी थीं, लेकिन आईसीसी ने इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया।
 

ह्यूस्टन : भारतीय मूल के प्रोफेसर को इलाज के लिए मिले 6 लाख डॉलर

ह्यूस्टन  : यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के भारतीय मूल के एक प्रोफेसर और उनके दो साथियों को ल्यूपस (गुर्दे का एक रोग)  का नया इलाज विकसित करने के अग्रणी शोध के लिए छह लाख डॉलर का निजी अनुदान प्राप्त हुआ है। ल्यूपस रिसर्च अलायंस का ‘टार्गेट आइडेंटिफिकेशन इन लूपस अनुदान यूनिवर्सिटी के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर चंद्र मोहन और उनकी अनुसंधान टीम के सदस्यों ह्यूग रॉय और लिली क्रांज को दिया गया। ल्यूपस एक बेहद असाधारण स्व-प्रतिरक्षित बीमारी है जिसका पता लगाना, इलाज करना और जड़ से खत्म करना बहुत मुश्किल होता है। पिछले करीब 60 सालों में इसके केवल एक इलाज को स्वीकृति मिली है। इस बीमारी में प्रतिरक्षी तंत्र अपनी ही कोशिकाओं पर हमला करने लगता है। स्वास्थ्य संगठन ने बताया, "ल्यूपस नेफ्रिटिस (गुर्दे की बीमारी) ल्यूपस की सबसे गंभीर समस्या है। टीआईएल अनुदान की सहायता से प्रोफेसर चंद्र मोहन इस बीमारी के इलाज पर किए जा रहे अपने अनुसंधान को आगे बढ़ा पाएंगे।
 

रायपुर : औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की औचक जांच : 211 संदेही हिरासत में

रायपुर : धरसींवा थाना के औद्योगिक क्षेत्र सितलरा के आसपास के ग्रामों में आज सुबह से पुलिस ने औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों संदेहियों को तश्दीक हेतु थाना लाया गया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी उरला, कोतवाली के निर्देशन में आज सुबह थाना प्रभारी धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, मौदहापारा, आमानाका, उरला थाना गंज, देवेन्द्र नगर, टिकरापारा, आरंग, राखी, अभनपुर का बल एवं पुलिस लाइन का अतिरिक्त बल, बाइक पेट्रोलिंग, पीसीआर सहित कुल 150 बलों की अलग-अलग टीम बनाई गई। इन टीमों को औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा सहित आसपास के गांवों में सघन जांच हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बस्ती में रहने वाले किराएदारों की जांच की। इस दौरान सिलतरा में 106 बाहरी लोग, ग्राम टांडा में 45 एवं ग्राम सांकरा में 60 कुल 211 संदेहियों का पता चला।

इन सभी संदेहियों की तस्दीक हेतु थाना लाया गया। जांच अभियान के दौरान सांकरा से एक तलवार, दो मोटर साइकिल बिना नंबर के जप्त किया गया है। चेकिंग के दौरान फरार लुटेरों की फोटो दिखाकर हिदायत भी दी गई है कि इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस को देवे। इधर चेकिंग के दौरान मिले संदेहियों के आधार कार्ड मंगाया जा रहा है। जितने बाहरी लोग मिले हैं, उनका चलन तहरीर व एसएस रोल जारी किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान रंजीत सिंह से जप्त हुल तलवार पर आम्र्स एक्ट के कार्यवाही तथा बिना नंबर के मिले मोटर साइकिल की जानकारी आरटीओ से प्राप्त की जा रही है।

बालेश्वर : भारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रि परीक्षण किया

बालेश्वर :  भारत ने देश में निर्मित एवं परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम तथा 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक परीक्षण केंद्र से सफल रात्रि परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना द्वारा प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 से दागा गया। इस सटीक परीक्षण से पहले 18 जनवरी को अग्नि-5, छह फरवरी को अग्नि-1 और बुधवार को अग्नि-2 का ओडिशा अपतटीय क्षेत्र स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया था। गत सात फरवरी को चांदीपुर स्थित आईटीआर से पृथ्वी-2 का भी सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया था।

अत्याधुनिक पृथ्वी-2 मिसाइल 500 से एक हजार किलोग्राम तक का आयुध ले जाने में सक्षम है और यह दोहरे इंजन वाली तरल प्रणोदक चालित है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह अत्याधुनिक मिसाइल 350 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। इसमें लक्ष्य को भेदने के लिए आधुनिक जड़त्वीय दिशा-निर्देशन प्रणाली लगी है और यह अपने प्रक्षेप पथ पर बड़ी कुशलता से आगे बढ़ती है। सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास के तहत मिसाइल को उत्पाद भंडार से रैंडम तरीके से उठाया गया और इसकी समूची प्रक्षेपण गतिविधियों को सेना की रणनीतिक बल कमान ने अंजाम दिया तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों ने इसकी निगरानी की।
 

सुकमा : नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, 6 घायल, 1 ग्रामीण की मौत, दर्जन भर वाहन जलाए

सुकमा  ; छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज दोपहर पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुयी मुठभेड़ में 2 आरक्षक शहीद हो गए, वहीं 6 जवान जख्मी हो गए हैं। नक्सलियों ने 12 वाहनें जलायी हैं और सडक़ निर्माण में कार्यरत एक मुंशी अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भेज्जी थाना के चिंतागुफा-इंजरम मार्ग पर सडक़ निर्माण कार्य चल रहा है, जहां नक्सलियों ने धावा बोलकर आतंक मचाते हुए सडक़ निर्माण में संलग्र 12 वाहनों का डीजल टेंक फोडक़र उन्हें आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार के मुंशी अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात की सूचना मिलते ही भेज्जी थाने से डीआरजी, सीआरपीएफ एवं कोबरा बटालियन का संयुक्त बल घटनास्थल की ओर रवाना हुआ था,जिसकी ग्राम एलमागुड़म के समीप घात लगाए नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में दो सहायक आरक्षक मडक़म हंदा एवं मुकेश कड़ती मौके पर ही शहीद हो गए जबकि छह अन्य जवान सालवन राजा, चापा राकेश, शिवराम सोनी, पदम् सोयम, रूप सिंह पोयाम एवं सोढ़ी बच्चा घायल हो गए हैं।
2 जवानों के शहादत की पुष्टि करते हुए बस्तर डीआईजी पी सुंदरराज पी ने बताया कि घायल जवानों को भेज्जी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास सर्चिंग तेज कर दी गयी है। सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने और मारे जाने के प्रमाण मिले हैं।
 

एक विलन 2 में सिद्धार्थ के ऑपोजिट नजर आएंगी कृति सेनन

बरेली की बर्फी की सफलता के बाद अब कृति सेनन ने अपनी अगली फिल्म अर्जुन पटियाला की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में कृति के साथ दिलजीत दोसांझ और दिनेश विजन भी हैं। खबरों के अनुसार अब कृति सेनन के हाथों एक और बेहतरीन प्रॉजेक्ट लग गया है।
सूत्रों की मानें तो कृति मोहित सूरी की फिल्म एक विलन के सीच्ल एक विलन 2 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के ऑपोजिट नजर आएंगी।

हालांकि इस बारे में अभी फिल्म के निर्माताओं की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। बता दें, एक विलन साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के ऑपोजिट श्रद्धा कपूर थीं। यह फिल्म बड़े पर्दे पर हिट रही थी और सिद्धार्थ और श्रद्धा के बीच में अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अब बारी कृति की है।
अब फैन्स की नजरें सिद्धार्थ और कृति की जोड़ी पर होगी। देखना दिलचस्प होगा कि इनकी केमिस्ट्री पर्दे पर एक विलन वाला जादू चला पाती है या नहीं या फिर उससे भी ज्यादा कमाल दिखाती है।

रायपुर :सड़क दुर्घटना

1) रायपुर:  टाटा एस वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक घायल
रायपुर : गोगांव सोसायटी के पास टाटा एस वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक घायल हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुक्तानंद यादव पिता स्व.बुद्धीदेव 43 वर्ष छोटा अशोक नगर गुढिय़ारी का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल शाम आरोपी अपनी बाईक क्रमांक सीजी 04 एचव्ही 7025 से कहीं जा रहा था तभी गोगांव सोसायटी के पास टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 8318 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी को टक्कर मार दिया। जिससे प्रार्थी को चोट आई है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
 2) रायपुर :  ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार महिला की मौत
रायपुर : बंजारी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दिया। जिससे बाईक में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति व दो बच्चों को मामूली चोट आई है। घटना के बाद से ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सविता सेन पति राजेन्द्र कुमार 34 वर्ष वार्ड नंबर 20 बेमेतरा की रहने वाली है। बताया जाता है कि कल शाम मृतका अपने पति राजेन्द्र व दो बच्चों के साथ मोटरसायकल में सवार होकर रायपुर की तरफ आ रही थी तभी बंजारी मंदिर के पास पीछे से आ रही ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक को टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति व दो बच्चों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच मेंंं लिया है।
 

 

सुकमा : मुठभेड़ में महिला समेत दो वर्दीधारी नक्सली ढेर

सुकमा  : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुयी मुठभेड़ में एक महिला समेत दो वर्दीधारी नक्सली मारे गए, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। मौके से पुलिस ने बंदूक समेत मृत नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि चिंतागुफा थाने से संयुक्त पुलिस बल ग्राम टोकनपली की ओर गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि मौके से एक महिला सहित दो वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किया गया है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।
श्री मीणा ने बताया कि घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान दो भरमार बंदूक, जिंदा कारतूस, पि_ू, वायर, नक्सल साहित्य, वर्दी, दवाईयां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गयी हैं।
 

श्रीनगर : शहीदों का धर्म नहीं होता

श्रीनगर  : शहीदों पर सियासत करने वालों को सेना ने बुधवार को करारा जवाब दिया। सेना ने साफ किया कि किसी भी शहीद का कोई धर्म नहीं होता है। गौरतलब है कि सुंजवान आर्मी कैंप पर आतंकी हमले में शहीद जवानों पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विवादित बयान दिया था। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा, हम शहादत को सांप्रदायिक रंग नहीं देते। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग सेना की कार्यशैली नहीं जानते, वे ही इस तरह का बयान देते हैं।
ओवैसी ने एक दिन पहले मंगलवार को कहा था कि सुंजवान में सात में से पांच लोग कश्मीरी मुसलमान थे, जो मारे गए हैं। ओवैसी ने कहा कि जो मुसलमानों को आज भी पाकिस्तानी समझते हैं, उन्हें इससे सबक लेना चाहिए। इस दौरान ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ पीडीपी-बीजेपी गठबंधन पर भी निशाना साधा था। ओवैसी ने कहा था कि दोनों मिलकर ड्रामा कर रहे हैं और बैठकर मलाई खा रहे हैं।
उधर, सुंजवान कैंप सहित हालिया आतंकी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल देवराज ने कहा, दुश्मन हतोत्साहित हैं। जब वह सीमा पर फेल होते हैं तो कैंप्स पर हमला करते हैं। इस दौरान देवराज ने दो टूक कहा कि जो भी देश के खिलाफ खड़ा होगा, वह आतंकी है और हम उससे सख्ती से निपटेंगे।
देवराज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बादामी बाग कैंट के साथ उधमपुर में भी धर्म स्थल है। मेरे घर पर भी एक धर्म स्थल है, जिसमें सभी पंथ के प्रतीक हैं। जो लोग सेना की कार्यशैली को नहीं जानते हैं, वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल देवराज ने शोफियां फायरिंग केस पर कहा कि वह नॉर्दर्न कमांड को हेड कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मेजर आदित्य केस पर कहा कि इससे जवानों का मनोबल गिरा नहीं है।

बढ़ते आतंक के लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार
आतंक में शामिल हो रहे युवाओं पर चिंता जाहिर करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल देवराज ने कहा, निश्चित रूप से यह यह चिंता का विषय है। हमें इसपर ध्यान देने की जरूरत है। देवराज ने आतंकी घटनाओं और आतंक से जुड़ रहे युवाओं के लिए सोशल मीडिया को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, बढ़ रही आतंकी घटनाओं के लिए सोशल मीडिया भी जिम्मेदार है। यहां बड़े पैमाने पर युवाओं को आकर्षित किया जा रहा है। मुझे लगता है कि हमें इस मुद्दे पर भी अब ध्यान देने की जरूरत है।
सभी आतंकी संगठन एक
लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद में कोई अंतर नहीं है। वे एक-दूसरे संगठन में आते-जाते रहते हैं। देवराज ने कहा कि कोई भी जो देश के खिलाफ हथियार उठाएगा, वह आतंकी है और सेना उससे बखूबी निपटेगी।
 

जोहानसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने पार्टी के दबाव में दिया इस्तीफा

जोहानसबर्ग  : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार शाम देश के नाम टेलिविजन पर प्रसारित संबोधन में इस्तीफ़े का ऐलान किया। इसके पहले जुमा की पार्टी एएनसी ने उन्हें पद छोडऩे या फिर गुरुवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को कहा था। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) का दबाव आखिरकार काम आया और जैकब जुमा ने कल राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। जुमा ने अपने इस्तीफे से पहले सरकारी टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित किया जिसमें उन्होंने पार्टी द्वारा किए गए बुरे बर्ताव का जिक्र किया। नौ वर्षीय कार्यकाल के दौरान अनैतिक व्यवहार तथा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जुमा ने कहा कि एएनसी द्वारा उन्हें इस्तीफे के लिए कहना अनुचित था। उन्होंने कहा कि मेरे साथियों ने उचित तरीके से पार्टी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।  प्रसिद्ध रंगभेद विरोधी तथा जुलु बहुविवाहवादी जुमा वर्ष 1994 में सफेद अल्पसंख्यक शासन के अंत के बाद दक्षिण अफ्रीका के सबसे विवादास्पद नेता हैं। इनके कार्यकाल के दौरान अफ्रीका को आर्थिक मंदी और राष्ट्रीय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इसी वजह से सत्तारूढ़ एएनसी ने गत दिसंबर में उनके स्थान पर उप राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को पार्टी का नेता चुन लिया था जिसके बाद इनके राजनीतिक प्रभाव में कमी आई थी। इससे पहले अगस्त महीने में जुमा के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को गिराने में वफादार सांसदों ने इनकी मदद की थी। इस घटना के छह महीने बाद एएनसी के संसदीय दल ने दो दिन पहले इन्हें बताया था कि वह इस्तीफा दे दें नहीं तो पार्टी गुरुवार को अविश्वास मत के दौरान विपक्ष की मदद करेगी। एएनसी के मुख्य प्रवक्ता जैक्सन मथेम्बू ने कहा, ‘हम लोगों ने जुमा को राष्ट्रपति चुन कर दक्षिण अफ्ऱीका को गड़बड़ी में डाल दिया है। हमें इस व्यक्ति को बारिकी से परखना चाहिए था। हम दूरदृष्टि निर्णय में भयानक त्रुटि कर चुके हैं।’ गौरतलब है कि जुमा पर एक पारिवारिक मित्र ने बलात्कार का आरोप लगाया था जिससे वह वर्ष 2006 में बरी हो गए थे। जुमा पर दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति रहते हुए 1990 के आखिर तक भ्रष्टाचार के लगभग आठ सौ मामले थे। इन पर संविधान का उल्लंघन करते हुए अपने घर को नवीनीकरण के लिए सार्वजनिक धन का इस्तेमाल आरोप लगा था और आखिरकार इन्हें पांच लाख डॉलर से अधिक का भुगतान करना पड़ा।(जोहानसबर्ग) दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने पार्टी के दबाव में दिया इस्तीफा

जोहानसबर्ग , 15 फरवरी (आरएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार शाम देश के नाम टेलिविजन पर प्रसारित संबोधन में इस्तीफ़े का ऐलान किया। इसके पहले जुमा की पार्टी एएनसी ने उन्हें पद छोडऩे या फिर गुरुवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को कहा था। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) का दबाव आखिरकार काम आया और जैकब जुमा ने कल राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। जुमा ने अपने इस्तीफे से पहले सरकारी टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित किया जिसमें उन्होंने पार्टी द्वारा किए गए बुरे बर्ताव का जिक्र किया। नौ वर्षीय कार्यकाल के दौरान अनैतिक व्यवहार तथा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जुमा ने कहा कि एएनसी द्वारा उन्हें इस्तीफे के लिए कहना अनुचित था। उन्होंने कहा कि मेरे साथियों ने उचित तरीके से पार्टी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।  प्रसिद्ध रंगभेद विरोधी तथा जुलु बहुविवाहवादी जुमा वर्ष 1994 में सफेद अल्पसंख्यक शासन के अंत के बाद दक्षिण अफ्रीका के सबसे विवादास्पद नेता हैं। इनके कार्यकाल के दौरान अफ्रीका को आर्थिक मंदी और राष्ट्रीय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इसी वजह से सत्तारूढ़ एएनसी ने गत दिसंबर में उनके स्थान पर उप राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को पार्टी का नेता चुन लिया था जिसके बाद इनके राजनीतिक प्रभाव में कमी आई थी। इससे पहले अगस्त महीने में जुमा के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को गिराने में वफादार सांसदों ने इनकी मदद की थी। इस घटना के छह महीने बाद एएनसी के संसदीय दल ने दो दिन पहले इन्हें बताया था कि वह इस्तीफा दे दें नहीं तो पार्टी गुरुवार को अविश्वास मत के दौरान विपक्ष की मदद करेगी। एएनसी के मुख्य प्रवक्ता जैक्सन मथेम्बू ने कहा, ‘हम लोगों ने जुमा को राष्ट्रपति चुन कर दक्षिण अफ्ऱीका को गड़बड़ी में डाल दिया है। हमें इस व्यक्ति को बारिकी से परखना चाहिए था। हम दूरदृष्टि निर्णय में भयानक त्रुटि कर चुके हैं।’ गौरतलब है कि जुमा पर एक पारिवारिक मित्र ने बलात्कार का आरोप लगाया था जिससे वह वर्ष 2006 में बरी हो गए थे। जुमा पर दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति रहते हुए 1990 के आखिर तक भ्रष्टाचार के लगभग आठ सौ मामले थे। इन पर संविधान का उल्लंघन करते हुए अपने घर को नवीनीकरण के लिए सार्वजनिक धन का इस्तेमाल आरोप लगा था और आखिरकार इन्हें पांच लाख डॉलर से अधिक का भुगतान करना पड़ा।

रायपुर: राजिम कुंभ कल्प में पहुंचे छग के कई मंत्री और विधायक

रायपुर,   राजिम कुंभ कल्प में शनिवार की शाम प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा , धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, धरसीवा विधायक देवजी भाई पटेल, राजिम विधायक संतोष उपाध्याय ने गंगा आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली के कामना की। साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में गंगा आरती में महामंडलेश्वरों, साधु-संतों और महात्माओं ने हिस्सा लिया। शनिवार को गंगा आरती घाट में भारत के 12 शिवलिंग की स्थापना भी की गई। राजिम और नवापारा के श्रद्धालुओं ने अपने घर से दिए और आरती की साम्रगी साथ में लाकर महानदी की आरती की और अपने परिवारों की खुशहाली  की कामना की।

जोगी जिद्दी हैं, तभी तो इंदौर से खुदवा लाए थे बेटी की कब्र ! 4rtheyenews की चुनावी चौपाल पार्ट – 3

माधव राव सिंधिया ने पहले ही कर दी थी सीएम बनने की भविष्यवाणी

ये बात जनवरी उन्नीस सौ अट्ठानवें की है, तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री माधवराव सिंधिया,एमपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव और अजीत जोगी एक ही हवाई जहाज से दिल्ली से रायपुर सफर कर रहे थे, उसी बीच सिंधिया ने कह दिया था कि हम दो भावी मुख्यमंत्रियों के साथ उड़ान भर रहे हैं, ये बात उन्होंने एमपी के उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव और अजीत जोगी के लिए कही थी.

लेकिन बदकिस्मती से सुभाष यादव एमपी के सीएम बनने से पहले ही दिवंगत हो गए, अजीत जोगी का सबसे गोल्डन पीरियड तब आया जब मध्यप्रदेश का विभाजन हुआ, और एक  नवंबर दो हजार  की आधी रात को अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के  रूप में शपथ ली, शायद ये वक्त अजीत जोगी के राजनितिक करियर का सबसे शानदार वक्त था, लेकिन उनके लिये ये कुर्सी कांटों भरी साबित हुई, क्योंकि सीएम बनने के पहले ही अजीत जोगी और विवादों का चोली दामन का साथ हो चुका था ।

12 मई 2000 में जोगी को लगा सबसे बड़ा सदमा !

दरअसल उनके छत्तीसगढ़ के सीएम बनने से चंद महीने पहले 12 मई सन दो हजार में उनकी बेटी अनुषका ने खुदकुशी कर ली थी, बताया जाता है कि अजीत जोगी ने अपनी बेटी को लव मैरिज करने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से अनुष्का ने इतना खौफनाक कदम उठाया, लेकिन इसी साल एक नवंबर को सीएम अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बन गए, और सीएम बनने के बाद भी बेटी की खुदकुशी शायद उन्हें अंदर ही अंदर झकझोर रही थी, लिहाजा सीएम बनते ही जोगी ने बेटी के शव को, जो इंदौर में एक कब्रस्थान में दफ्न था, उसे खुदवाया, और जोगी अपनी बेटी की कब्र खुदवाकर उसका शव अपने पैतृक गांव ले गए, बताया तो ये भी जाता है कि जबलपुर के कैंट एरिया में स्थित इसाई कब्रिस्तान में अजीत जोगी ने अपने पूरे परिवार के लिए कब्र का आरक्षण करवा रखा है, क्योंकि जोगी परिवार क्रिश्चियन धर्म का पालन करता है, और उनके परिवार की इच्छा है कि सभी की कब्र एक साथ हो ।
अजीत जोगी की ये खबर भी पड़ें – :

https://4rtheyenews.com/article-details.php?pathid=2&news=election&name=%E0%A4%9A%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A5%80%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2

विवादों में फंसते गए जोगी !

बड़े विवादों की शुरूआत तो साल दो हजार से हुई, लेकिन इन विवादों ने आजतक अजीत जोगी का पीछा नहीं छोड़ा है, फिर चाहे बात उनकी जाति की हो या फिर मर्डर केस की, आगे आने वाले दिनों में हम आपको बताएंगे की वो कौन सा हादसा था, जिसने अजीत जोगी के सरपट दौड़ रहे राजनितिक करियर पर ब्रेक लगा दिया साथ ही बताएंगे कि और कौन-कौन से विवादों ने अजीत जोगी को घेरे रखा ।

नोट –  अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आपसे निवेदन है कि हमारा यूट्यूब चैनल जरूर सब्सक्राइब करें और ताजा अपडेट्स के लिए वैल आईकॉन को प्रैस करें ।

जगदलपुर : नक्सलियों ने सडक़ निर्माण में संलग्न दो वाहन जलाये

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती प्रांत ओडि़सा के मलकानगिरी जिले में बीती शाम नक्सलियों ने सडक़ निर्माण में संलग्न दो वाहनों को जलाकर खाक कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक माथिली थाना क्षेत्र के जोंदरागुड़ा में पीएमजीएसवाय की तेमुरपल्ली से कोटापल्ली के बीच सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा था। यहां हथियारबंद नक्सली आ धमके और निर्माण कार्य को बंद करा दिया। रोड रोलर और जेसीबी मशीन के डीजल टैंक को क्षतिग्रस्त कर मशीनों में डीजल छिडक़ फूंक दिया। नक्सलियों ने बीते एक सप्ताह में ही बस्तर संभाग के कई जिलों में आगजनी और हत्या की एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
 

बागी 2 में माधुरी के एक दो तीन को रिक्रिएट करेंगी जैकलिन फर्नांडिस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में यूं तो आए दिन कई गाने रिलीज होते हैं लेकिन फिर भी अब इंडस्ट्री में 90 के दशक के हिट गानों के रिमिक्स्ड वर्जन के बिना कोई फिल्म पूरी नहीं होती. इसी तरह जल्द रिलीज होने वाली टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 में भी 90 के दशक का एक हिट गाना नजर आने वाला है और यह गाना और किसी पर नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था. दरअसल, हम यहां माधुरी के गाने एक दो तीन की बात कर रह हैं और अगर आपको याद नहीं है तो बता दें यह गाना फिल्म तेजाब का है.
हालांकि, इस गाने के रीमेक में माधुरी नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडीज नजर आने वाली हैं और गाने की शूटिंग गुरुवार से शुरू भी की जा चुकी है. इस गाने को कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और अहमद खान मिल कर कोरियोग्राफ कर रहे हैं. गाने को लेकर अहमद ने एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में कहा कि, यह गाना काफी मशहूर है और गाने के रीमेक के लिए मैंने गणेश आचार्य को कोरियोग्राफर सरोज जी के स्टेप्स को नए तरह से कोरियोग्राफ करने के लिए कहा है और गाने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, जैकलीन के लिए पिंक कलर की ही ड्रेस डिजाइन करेंगे.
बता दें, अहमद इसस पहले भी जैकलीन को रेस 2 के गाने लत लग गई और किक के गाने जुम्मे की रात के लिए कोरियोग्राफ कर चुके हैं और उनका कहना है कि इस गाने के लिए जैकलीन एक अच्छा विकल्प हैं. हालांकि, जैकलीन के लिए यह गाना काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस एक गाने ने माधुरी को काफी मशहूर कर दिया था और आज भी यह गाना काफी मशहूर है. खैर यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि एक दो तीन का रीमेक और जैकलीन का डांस वैसा ही धमाका मचा पाते हैं कि नहीं.
 

नईदिल्ली : एक राष्ट्र, एक पहचान में क्या गलत है?

नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की आधार योजना के खिलाफ रुख के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से सवाल पूछा कि सभी भारतीयों के लिए एक राष्ट्र, एक पहचान रखने में क्या गलत है। ममता बनर्जी सरकार ने आधार योजना और इसको कानूनी जामा पहनाने वाले 2016 के कानून का विरोध किया था।
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि भारतीयता का किसी खास तरह की पहचान से कोई लेना-देना नहीं है. राज्य सरकार ने आधार योजना का कुछ खास आधार पर विरोध किया था। उसने कहा था कि यह एक राष्ट्र, एक पहचान की ओर ले जाएगा। पीठ ने कहा कि हां, हम सब इस देश के नागरिक हैं और भारतीयता का इस तरह की पहचान से कोई लेना-देना नहीं है। पीठ में न्यायमूर्ति ए के सीकरी, न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति अशोक भूषण भी शामिल हैं। न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से पूछा कि किस बात पर उन्होंने एक राष्ट्र, एक पहचान की अवधारणा के बारे में सोचा। सिब्बल ने कहा कि हम सब गर्व से भारतीय और भाव प्रवणता से भारतीय हैं, लेकिन आधार में सबकुछ गलत है। भारतीयता का पहचान से कोई लेना-देना नहीं है। हम इस बहस में इसलिए पड़ रहे हैं क्योंकि यह कानूनी की बजाय राजनैतिक अधिक है. हम इस आधार से कहीं अधिक हैं। बस वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपनी दलीलों को जारी रखते हुए आधार अधिनियम को पढ़ा। उन्होंने कहा कि यह विकल्प के संबंध में गलत तरीके से ड्राफ्ट किया गया कानून है क्योंकि आधार के अतिरिक्त किसी व्यक्ति की पहचान की प्रामाणिकता की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि आधार अधिनियम किसी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए अन्य विकल्पों की कोई गुंजाइश की बात नहीं करता है। उन्होंने कहा कि बैंक कहते हैं कि वे कोई अन्य सूचना या कार्ड नहीं चाहते हैं और सिर्फ आधार संख्या मांगते हैं।
 

कोरबा ; शेर ने किया 2 गायों का शिकार

कोरबा  ;वन मंडल कोरबा में हाथियों का उत्पात थमने के बाद अब शेर का आतंक शुरू हो गया है। बलसेंघा में शेर ने दो मवेशियों का शिकार किया है। इसके पहले खर्राखेत में भैंस का शिकार किया था। अभी भी शेर श्यांग व लेमरू के बीच जंगल में घूम रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है।
वन परिक्षेत्र कुदमुरा के बलसेंघा निवासी रामलाल व करम सिंह राठिया के मवेशी जंगल में चरने गए थे, जिसे शेर ने शिकार बनाया। रविवार को लोगों ने दोनों का शव बरामद किया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। एसडीओ नटवर अग्रवाल ने बताया कि पंचनामा के बाद प्रकरण तैयार किया गया है। प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी। शेर एक पखवाड़े से श्यांग, पसरखेत, लेमरू जंगल में घूम रहा है। लोगों को जंगल के भीतर नहीं जाने कहा गया है। साथ ही मवेशियों को जंगल के अंदर नहीं जाने की हिदायत दी गई है। शेर कभी भी हमला कर सकता है। बलसेंघा श्यांग के अंतिम छोर पर बसा गांव है। अभी वनमंडल में हाथी नहीं हैं। वन विभाग ने शेर का पदचिन्ह लेकर जांच के लिए रायपुर भेजा है। डीएफ ओ एस वेंकटाचलम पहले ही शेर के घूमने की पुष्टि कर चुके हैं।
 

रायपुर : अजीत जोगी की चुनौती यात्रा 11 को

रायपुर :  पूर्व सीएम अजीत जोगी 11 को राजनांदगांव में चुनौती यात्रा कर एक सभा को संबोधित करेंगे। सभा में ही वे राजनांदगांव विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे का ऐलान करेंगे।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक अजीत जोगी द्वारा राजनांदगांव विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की बात कह चुके हैं। इसके पूर्व वे रायपुर से राजनांदगांव तक यात्रा करने जा रहे हैं। इस यात्रा को चुनौती यात्रा का नाम दिया गया है। जकांछ के सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी प्रमुख श्री जोगी स्वयं करेंगे। उनके साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो राजनांदगांव के दिग्विजय कालेज मैदान में यात्रा समाप्ति होगी और इसके पश्चात यहां एक विशाल आमसभा होगी। आमसभा में श्री जोगी विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान करेंगे। ज्ञात हो कि श्री जोगी के राजनांदगांव से चुनाव लडऩे की खबर सार्वजनिक होने के बाद से ही बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा, कांग्रेस के नेता श्री जोगी के इस निर्णय को लेकर अपनी-अपनी टिप्पणी दे रहे हैं। बहरहाल श्री जोगी के चुनाव लडऩे की बात सामने आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहा है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस के रणनीतिकार अब विधानसभा चुनाव के लिए नए सिरे से समीकरण बनाने में जुट गए हैं। हालांकि चुनाव के लिए अभी काफी समय है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
 
 

नईदिल्ली ; सेंसेक्स टुडे लाइव: बजट के अगले दिन बाजार में कोहराम, सेंसेक्स, निफ्टी धड़ाम

नई दिल्ली  :  वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किया गया बजट बाजार को रास नहीं आया है। शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 850 अंक लुढक़कर 35,066 के नीचे ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 255 अंकों की गिरावट के साथ 10,760 के नीचे ट्रेड कर रहा है। अगस्त 2017 के बाद पहली बार मार्केट इतना नीचे गया है। इस बीच क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने शुक्रवार को कहा कि सरकार पर कर्ज के भारी दबाव के कारण भारत की रेटिंग में सुधार रुक गया है। फिच का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक ही दिन पहले पेश बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी के 3.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत किया है।
शेयर बाजार में गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव, स्थानीय कारण, बजट और फिच की रेटिंग का असर भी माना जा रहा है। बैंक निफ्टी में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। ज्यादातर बैंकों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
पीसी जूलर्स के शेयर में भारी गिरावट आ गई है। अफवाहें हैं कि इसने वाकरेंजी में के कुछ स्टेक खरीदे हैं। पीसी जूलर्स मैनेजमेंट ने टीवी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि दोनों कंपनियों के मैनेजमेंट में कोई संबंध नहीं है। किसी भी प्रमोटर ने कंपनी के स्टेक नहीं खरीदे हैं। वाकरेंजी लगभग 30 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है।
ऐक्सिस बैंक, यस बैंक, एसबीआई, इंडियाबुल्स हाउजिंग फाइनैंस, अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील और यूपीएल शुरुआती लूजर्स में से थे। वहीं हिंडलको, एचसीएल टैक्नॉलजी, बजाज ऑटो और आईटीसी शुरूआती गेनर्स में रहे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी लुढक़ा है।
बैंकिंग, ऑटो, मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली हावी है। बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी गिरकर 26,816 के स्तर पर आ गया है। हालांकि एफएमसीजी और आईटी शेयरों में थोड़ी खरीदारी दिख रही है।
 

नई दिल्ली : कश्मीरी छात्रों से पिटाई के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली  : हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करनेवाले दो कश्मीर छात्रों के साथ शुक्रवार को हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि, सीसीटीवी फूटेज के आधार पर अन्य तीन और लोगों की पहचान की गई है।  महेन्द्रगढ़ के एसपी कमलदीप ने बताया कि इस घटना में छह लोग आरोपी है और पूरे मामले की छानबीन चल रही है। उधर, महेन्द्रगढ़ की जिला आयुक्त गरिमा मित्तल ने इस घटना के बारे में कहा है कि तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे की सही तरीके से जांच हो। पीडि़तों को मेडिकल मदद दी गई है। हरियाणा में जम्मू कश्मीर के छात्रों के साथ हुई मारपीट को लेकर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मनोहर लाल सरकर से आरोपी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पूरी घटना की जांच की मांग की है। हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट की घटना सामने आने के महज कुछ घंटे बाद ही शुक्रवार को महबूबा ने यह बयान दिया। जम्मू कश्मीर विधानसभा में कश्मीरी छात्रों की हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुई पिटाई का मुद्दा विपक्षियों ने उठाया और महबूबा सरकार से इस मामले में जवाब देने  की मांग है।
 

…क्योंकि ‘अजीत जोगी’ बनना आसान नहीं !

"आज से हम (4rtheyenews) में चुनावी चौपाल शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें सबसे पहले हम छत्तीसगढ़ प्रदेश की  तीसरी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर रहे, अजीत जोगी के बारे में आपको बताएंगे, और अगर आपको हमारी खबरें अच्छी लगे, तो नीचे हमारे यूट्यूब चैनल के सब्स्क्राइ का बटन दिया है, तो उसे जरूर सब्सक्राइब करें क्योंकि हम इन राजनीतिक हस्तियों से जुड़ी जानकारी, विवाद और उनके बारे में ऐसी रोचक कहानियां और किस्से बताएंगे जो शायद इससे पहले आपने नहीं सुने होंगे "

चूंकि जोगी के 29 अप्रैल उन्नीस सौ छियालीस से अविरल चर रहे, इस सफर को महज एक ही दिन में कागजों पर उतार दिया जाए, ऐसा संभव नहीं हो पाएगा, लिहाजा हम आपको एक-एक कर अजीत जोगी के बारे में वो सारी बातें बताएंगे जो आप जानना चाहते हैं, और शायद हमारी ये जानकारी, आने वाले चुनावों में आपको अपना नेता चुनने में भी मदद करेगी ।

प्रदेश की तीसरी शिक्ति बनने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाने वाले अजीत जोगी की प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग ही एक पहचान हैं और बात जब छत्तीसगढ़ से जुड़ी हो तो जोगी को नजर अंदाज करना किसी के बूते की बात नहीं,

विपरीत परिस्थितियों के बाद भी हालातों से हार न मानने का नाम ही अजीत जोगी है ।

जोगी का जन्म 29 अप्रैल 1946 में बिलासपुर जिले के पैंड्रा में हुआ था, BHOPAL से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके कुछ दिन रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यापन का काम किया। इसके बाद UPSC में सफल हुए और IPS बन गए, दो साल बाद ही वे IAS बन गए, 14 साल मध्यप्रदेश में कलेक्टर रहे, और उन्हें ज्यादातर नियुक्ति उन्हीं जिलों में मिली, जो राजनीतिक क्षत्रपों के प्रभाव क्षेत्र माने जाते रहे, वे इंदौर कलेक्टर तब रहे जब MP में CM प्रकाश चंद सेठी थे, वहां उनपर सेठी की छत्रछाया रही,

 रायपुर में भी कलेक्टर का पद मिला, जो शुक्ला बंधुओं के प्रभाव वाला क्षेत्र था, सीधी पोस्टिंग रही, जो अर्जुन सिंह का क्षेत्र था, वहां उनकी नजदीकियां अर्जुन सिंह से हो गईं, ग्वालियर में भी कलेक्टर रहते हुए उनकी नजदीकियां माधवराव सिंधिया घराने से हो गई थीं, जब वे रायपुर में कलेक्टर थे, उस समय राजीव गांधी के संपर्क में आ गए, फिर जब भी राजीव गांधी रायपुर रुकते थे तो एयरपोर्ट पर जोगी खुद उनकी आवभगत के लिए पहुंच जाते थे, बताया जाता है कि इस खातिरदारी ने ही उन्हें राजनीतिक की टिकट दिला दी ।

इसके बाद शुरू हुआ उतार चढ़ाव भरा राजनितिक करियर, लेकिन अपनी जिंदगी में सरपट दौड़ लगा रहे अजीत जोगी की जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसके बाद शायद कोई आम आदमी टूट जाता और खुद को घर की चार दिवारियों में कैद कर लेता, आगे हम उनकी जिंदगी के इन्हीं पहलुओं पर नजर डालेंगे ।

खबर वीडियो में देखने के लिए क्लिक करें ।

नोट – अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो और आगे आप राजनेताओं के बारे में लगातार जानना चाहते हैं, तो इस खबर को लाइक और शेयर करने के साथ ही नीचे दिए हमारे यूट्यूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें और फेसबुक पेज को भी लाइक करें ।

नईदिल्ली : मोदी सरकार के आम बजट पर सौगातों का खुला पिटारा

नई दिल्ली : मोदी सरकार ने बजट में गरीबों, किसानों और छोटे तथा मध्यम उद्योगों के लिए सौगातों का पिटारा खोलते हुए मध्यम वर्ग, विशेष रूप से वेतनभोगियों और निवेशकों को निराश कर उन पर कर का बोझ बढ़ा दिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में 2018-19 का आम बजट पेश किया। इसमें आगामी खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना करने, उज्ज्वला योजना के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन का लक्ष्य बढ़ाकर आठ करोड़ करने तथा विश्व की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों (करीब 50 करोड़ लोगों) को प्रति परिवार पांच लाख रुपए सालाना चिकित्सा कवर देने की घोषणा की गई हैं। आम बजट में हालांकि किसानों को आगामी वित्त वर्ष में ऋण देने की राशि बढ़ाकर 11 लाख करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा गया है। सौभाग्य योजना के तहत 16 हजार करोड़ रुपए से चार करोड़ गरीबों के घरों को बिजली के कनेक्शन देने और आगामी वित्त वर्ष में ‘2022 तक अपना घर’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 51 लाख मकान बनाने की भी घोषणा की गई।
रेलवे
वर्ष 2018 के बजट में भारतीय रेलवे के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय करने की घोषणा। रेलवे में 18,000 कि.मी. लाइनों के दोहरीकरण के लक्ष्य का प्रस्ताव किया और रेलवे की क्षमताओं के दोहन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के मकसद से आमान परिवर्तन का काम जारी।आगामी वर्ष में रेलवे के लिए 36,000 किमी रेल पटरियों के नवीकरण का भी लक्ष्य रखा गया है जबकि अगले दो सालों में ब्राड गेज मार्गो पर 4267 मानव रहित रेलवे क्रासिंग को भी समाप्त किया जाएगा।सभी ट्रेनों में तेजी के साथ वाईफाई और सीसीटीवी नेटवर्क मुहैया कराया जाएगा। 25,000 से अधिक यात्रियों की आवाजाही वाले स्टेशनों पर एस्केलेटर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
कृषि
सरकार कृषि जिंसों का निर्यात बढ़ाने के लिए कदम उठाएगी। इस क्षेत्र का निर्यात 100 अरब डॉलर तक पहुंचाया जा सकता है। फिलहाल देश का कृषि निर्यात 30 अरब डॉलर का है। देश के कृषि निर्यात के 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की क्षमता है। अभी यह 30 अरब डॉलर है। भारत मुख्य रूप से चाय, कॉफी, चावल, मोटे अनाज, तंबाकू, मसालों, फलों और सब्जियों तथा समुद्री उत्पादों का निर्यात करता है।
किसान
सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से आगामी खरीफ के दौरान अधिसूचित फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत का डेढ गुना करने की आज घोषणा की। किसानों को फसली ऋण सीमा को 10 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर अगले वित्त वर्ष में 11 लाख करोड़ रुपए करने की घोषणा की। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले इसके लिए दो हजार करोड़ रुपए की लागत से 22 हजार ग्रामीण बाजारों का ढांचागत विकास किया जाएगा। आलू, टमाटर और प्याज के लिए 500 करोड़ रुपए की लागत से ‘ऑपरेशन ग्रीन’ योजना शुरु किया जाएगा।फलों और सब्जियों को नष्ट होने से बचाने तथा खाद्यान्नों के मूल्य संवर्धन के लिए 42 मेगा फूडपार्क का कार्यान्वयन किया जाएगा।
शिक्षा
नर्सरी से 12वीं तक शिक्षा नीति पर जोर। सरकार ने अब 20 लाख बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सुनिश्चित किया है। अध्यापकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाएगी और टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उच्च शिक्षा के लिए 15 हजार करोड़ बजट बढ़ाया गया है, इससे इस क्षेत्र को 1.3 लाख करोड़ मुहैया करवाए जाएंगे।  शिक्षकों के लिए दीक्षांत पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। एकलव्य योजना के तहत स्कूल खोले जाएंगे। ये स्कूल 2022 तक खोले जाएंगे और ये नवोदय स्कूल के आधार पर होंगे। सरकार प्राइवेट सेक्टर के शिक्षण संस्थानों को लाभ देने के लिए पहल करेगी। सरकार बड़ोदरा की रेलवे यूनिवर्सिटी की तरह दो कॉलेज और खोले जाएंगे, जिसमें निजी निवेश भी शामिल है। रेलवे प्लानिंग और आर्टिटेक्चर कॉलेज खोले जाएंगे और प्रधानमंत्री रिचर्स फैलो के तहत बीटेक स्टूडेंट को फैलोशिप दी जाएगी। 24 नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण किए जाएंगे और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में विस्तार किया जाएगा। सरकार हर तीन संसदीय क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रयास करेगी। एक हजार छात्रों को आईआईटी से पीएचडी करने का मौका भी दिया जाएगा।
रक्षा क्षेत्र
सरकार दो रक्षा औद्योगिक उत्पादन कॉरिडोर का विकास करेगी और रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक उद्योग अनुकूल सैन्य उत्पादन नीति लेकर आएगी। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के जरिए घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्योग अनुकूल ‘‘रक्षा उत्पादन नीति 2018’’ भी लेकर आएगी। रक्षा उत्पादन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को उदार बनाने के साथ-साथ निजी निवेश के द्वार खोल दिए गए हैं।    स्वास्थ्य क्षेत्र
सरकार के बजट के तहत हेल्थकेयर स्कीम राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का ऐलान किया जिसे मोदी केयर का नाम दिया जा सकता है। नैशनल हेल्थ प्रॉटेक्शन स्कीम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना) के तहत अब 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए सालाना 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) का ऐलान किया गया। इससे कम-से-कम 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयुष्मान भारत कार्यक्रम के लिए 1,200 करोड़ रुपए का फंड आबंटित किया गया। टीबी को रोगियों को पोषक पदार्थ मुहैया कराने के लिए 600 करोड़ रुपए का आबंटन।
क्या हुआ सस्ता और महंगा?
वित्त मंत्री अरुण जेतली ने आज बजट पेश करते हुए जहां मिडल क्लास की उम्मीदों पर पानी फेर दिया वहीं सरकार ने इनकम टैक्स में कोई बदलाव न करके  लोगों को ये साबित कर दिया कि ये बजट लोकलुभावाना नहीं है। जेटली ने 2018-19 के आम बजट में इन उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। बड़ी संख्या में इम्पोर्टेड उत्पादों मसलन मोबाइल हैंडसेट, कारें और मोटरसाइकिलें, फ्रूट जूस, परफ्यूम तथा जूते-चप्पल आदि अब महंगे हो जाएंगे।
ये चीजें हुई महंगी
सरकार ने स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए आयातित टीवी पैनलों पर आयात शुल्क 7.5 प्रतिशत से दोगुना कर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है। इससे एलसीडी-एलईडी टीवी सेट महंगे हो जाएंगे। मोबाइल फोन पर भी सीमा शुल्क 15 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है। एलसीडी-एलईडी-ओएलईडी टीवी के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया।मोबाइल फोन पर सीमा शुल्क 15 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया गया। इसके अलावा मोबाइल फोन के कुछ कलपुर्जों और एक्सेसरीज तथा टीवी के कुछ कलपुर्जों पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया।खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रानिक्स, वाहन कलपुर्जे, फुटवियर तथा फर्नीचर जैसे क्षेत्रों में घरेलू स्तर पर मूल्यवर्धन की काफी गुंजाइश है।
बजट के बाद महंगे होने वाले उत्पाद
मोबाइल फोन
चांदी
सोना
सब्जियां, फ लों का जूस
सोया प्रोटीन को छोडक़र अन्य फूड तैयार करने का अन्य सामान सनस्क्रीन, सनटैन, मैनीक्यूर, पेडिक्यूर का सामान, डेंचर फिक्सेटिव पेस्ट और पाउडर, डेंटल फ्लॉस शेविंग से पहले और बाद इस्तेमाल किए जाने वाली प्रसाधन सामग्रियां, डियोडोरेंट, स्नान का सामान, परफ्यूम वाले स्केंट स्प्र और इसी तरह के अन्य टायलेट स्प्रे, टूक और बसों के रेडियल टायर एवं रेशमी कपड़े, जूते चप्पल, रंगीन रत्न, हीरे, कृत्रिम आभूषण, स्मार्ट घडियां-वियरएबल उपकरण, फर्नीचर, गद्दे, लैंप, हाथ और पॉकेट घडियां, ट्राइसाइकिल, स्कूटर, पेडल कार, पहिये वाले खिलौने, गुडिया सभी प्रकार के पजल, आउटडोर खेलों, स्वीमिंग पूल में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, पैडिलंग पूल्स -सिगरेट और अन्य लाइटर, मोमबत्तियां, पतंग  खाद्य-वनस्पाति तेल मसलन जैतून और मूंगफली तेल आदि महंगे होंगे।
सस्ते होने वाले उत्पाद
बजट के प्रावाधान के अनुसार कच्चा काजू, सौर पैनल-माड्यूल्स विनिर्माण में काम आने वाले सौर टेंपर्ड ग्लास कॉक्लीअर इम्प्लांट में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल या एक्सेसरीज चुनिंदा पूंजीगत या इलेक्ट्रानिक्स सामान मसलन बॉल स्क्रू तथा लीनियर मोशन गाइड आदि सस्ते हो सकते हैं;
 

पंचकूला ; बढ़ीं राम रहीम की मुश्किलें

पंचकूला :   साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें और भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सीबीआई ने डेरा में साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाए जाने के मामले में गुरमीत राम रहीम और दो डॉक्टरों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। हाई कोर्ट के जस्टिस आरके जैन की अदालत में एक मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील सुमित गोयल ने यह जानकारी दी।
बता दें कि हंसराज चौहान ने इस संबंध में हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। चौहान ने इस आदेश के बाद पूरे मामले पर चल रही जांच की निगरानी करने की अपील की थी, जिसके बाद हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की थी।
पंचकूला सीबीआई कोर्ट में दायर हुई चार्जशीट
वकील सुमित गोयल ने बताया कि मामले में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के अलावा दो डॉक्टरों की भूमिका भी सामने आई है, इसलिए दोनों डॉक्टरों के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं। इस दलील पर जज ने सीबीआई को एजेंसी की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल करने की इजाजत दे दी। इसके बाद अदालत की मंजूरी पर पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में मामले की चार्जशीट दायर कर दी गई।
23 दिसंबर 2014 को दायर हुई थी याचिका
गौरतलब है कि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने हंसराज चौहान की याचिका पर साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में 23 दिसंबर 2014 को सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। हंसराज चौहान की याचिका में बाबा गुरमीत राम रहीम पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि उन्होंने कुछ चिकित्सकों के साथ मिलकर साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाया है।
 

नईदिल्ली ; राजस्थान में कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में तृणमूल की बंपर जीत

नईदिल्ली  :  राजस्थान और पश्चिम बंगाल की कुल 3 लोकसभा सीटों तथा 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे गुरुवार को आ गए। सभी सीटों पर बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है। राजस्थान में जहां कांग्रेस ने लोकसभा की दोनों सीटों पर अजेय बढ़त बना ली है तो वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
गुरुवार को जहां एक ओर देश की निगाहें बजट पर टिकी रहीं तो वहीं उपचुनाव के नतीजे भी काफी दिलचस्प रहे। राजस्थान की दो लोकसभा सीटों अजमेर और अलवर पर विजयी बढ़त बनाने के साथ ही जबकि मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की। वहीं पश्चिम बंगाल की नुआपाड़ा विधानसभा सीट तृणमूल की झोली में गई और उलुबेरिया लोकसभा पर भी बड़े अंतर से आगे चल रही है।
राजस्थान में कांग्रेस का हाथ, बीजेपी साफ
राजस्थान उपचुनाव में अलवर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के जसवंत सिंह यादव को मात दी। इसी तरह अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा ने बीजेपी के राम स्वरूप लांबा को धूल चटाई। मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में हालांकि कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने बीजेपी के शक्ति सिंह हाडा को 12976 वोटों से हराया।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल की विजय
पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा सीट उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी सजदा अहमद बंपर जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रही हैं। वहीं नुआपाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी सुनील सिंह ने 1,11,729 वोटों के साथ चुनाव जीता। उन्होंने सीपीएम की गार्गी चटर्जी, बीजेपी के संदीप बनर्जी और कांग्रेस के गौतम बोस को मात दी।
इसलिए हुए उपचुनाव
राजस्थान में अजमेर लोकसभा सीट सांवरलाल जाट के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं अलवर लोकसभा सीट महंत चांदनाथ के निधन के बाद से रिक्त थी। मांडलगढ़ विधानसभा सीट कीर्ति कुमारी के निधन के बाद रिक्त हुई थी। इसी तरह पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा सीट टीएमसी के सांसद सुल्तान अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन के बाद उपचुनाव हुए हैं। सभी सीटों पर 29 जनवरी को उपचुनाव हुए थे।
 

रायपुर ; कार की टक्कर से बाईक सवार अधेड़ घायल

रायपुर  : खमतराई स्थित हरीश पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से बाईक सवार अधेड़ घायल हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवा सिंह वर्मा पिता स्व. मंगल सिंह वर्मा 50 वर्ष उरकुरा खमतराई का रहने वाला है। बताया जाता है कि 29 जनवरी के सुबह प्रार्थी अपनी मोटरसायकल क्रमांक सीजी 04 केटी 7614 से कहीं जा रहा था तभी हरीश पेट्रोल पंप के पास कार क्रमांक सीजी 06 जीएच 6023 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक को टक्कर मार दिया। जिससे प्रार्थी को चोट आई है। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 

जगदलपुर : छह ईनामी वारंटी नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर  : छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग पुलिस ने अलग-अलग जिलों में दबिश देकर छह ईनामी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो दर्जनों संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।
बस्तर डीआईजी पी सुंदरराज ने बताया कि बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सली अभियान के तहत थाना बासागुड़ा से थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी, 168 बटालियन केरिपु एसी राजेश्वर दुबे, 204 कोबरा एसी अभिनव पाण्डे के हमराह जिला बल एवं केरिपु की संयुक्त पार्टी नेण्ड्रा की ओर रवाना हुई थी । अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना एवं निशानदेही पर नक्सली मामलों के फरार स्थाई वारंटी के होने की सूचना पर 03 फरार स्थाई वारंटी 1.सोयम संतोष पिता पाण्डु उर्फ करवे साकिन तिमापुर – 24 स्थाई वारंट । 2. रेंगा कोवा पिता मासा साकिन लेण्ड्रा(नेण्ड्रा)  – 16 स्थाई वांरट। 3. सोयम सन्नू उर्फ ओयम सन्नू पिता पाण्डु साकिन – 07 स्थाई वारंट तिमापुर थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार नक्सलियों में सोयम संतोष पर 3000, रेंगा कोवा पर 10000 रूपये एवं सोयम सन्नू पर 3000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। उक्त तीनों नक्सली माओवादी संगठन में कार्य करते हुये वर्ष 2004 से लगातार बासागुड़ा, उसूर एवं आवापल्ली क्षेत्र में सक्रिय रहे ।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार थाना जांगला से थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास बघेल, गोपाल सतपथी के हमराह जिला बल एवं 222 केरिपु का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम बरदेला की ओर रवाना हुआ था, जिसने नक्सली मामलों के फरार स्थाई वारंटी पोयाम बोमड़ा पिता मंगलू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया उम्र 28 वर्ष साकिन बरदेला को गिरफ्तार किया है। उक्त के विरूद्ध थाना में 03 स्थाई वांरट लंबित हैं।
इधर सुकमा जिले की चिंतागुफा थाना पुलिस ने सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला बल, सीआरपीएफ, डीआरजी और कोबरा की संयुक्त कार्यवाही में कवासी गंगा और सोडी मंगा को गिरफ्तार किया गया है।
श्री सुंदरराज ने बताया कि पकड़ाए नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण,  लूटपाट, पुलिस पर फायरिंग, बारूदी विस्फोट एवं सडक़ काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।
 

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं ने किया कमाल : पीएम के मन की बात

रायपुर,  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आकाशवाणी से प्रसारित  अपनी मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात‘ की चालीसवीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा पीडि़त दंतेवाड़ा जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए हो रहे प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने इस जिले में ई-रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भर बन रही आदिवासी महिलाओं के हौसले का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की आत्मनिर्भरता के साथ-साथ माओवाद प्रभावित इलाके की तस्वीर बदल रही है और पर्यावरण संरक्षण के काम को भी बल मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए अनुदान उपलब्ध कराने से लेकर प्रशिक्षण देने तक जिला प्रशासन की भूमिका की भी प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री के रेडियो प्रसारण में दंतेवाड़ा जिले के महिला स्वावलम्बन की सफलता के उल्लेख पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है। डॉ. सिंह ने कहा- इससे हम सबका और विशेष रूप से आदिवासी बहुल जिले की महिलाओं का उत्साह बढ़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात‘ में राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा- छत्तीसगढ़ की हमारी आदिवासी महिलाओं ने कमाल कर दिया है। उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है। आदिवासी महिलाओं का जब जिक्र आता है, तो सभी के मन में एक निश्चित तस्वीर उभरकर आती है, जिसमें जंगल होता है, पगडंडियां होती हैं, उन पर लकडिय़ों का बोझ सिर पर उठाए चल रही महिलाएं। लेकिन छत्तीसगढ़ की हमारी आदिवासी नारी, हमारी इस नारी-शक्ति ने देश के सामने एक नई तस्वीर बनायी है। छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा इलाका, जो माओवाद-प्रभावित क्षेत्र है, हिंसा, अत्याचार, बम, बन्दूक, पिस्तौल- माओवादियों ने इसी का एक भयानक वातावरण पैदा किया हुआ है।
श्री मोदी ने कहा- ऐसे खतरनाक इलाके में आदिवासी महिलाएं, ई-रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। बहुत ही थोड़े काल-खंड में कई सारी महिलाएं इससे जुड़ गई हैं और इससे तीन लाभ हो रहे हैं। एक तरफ जहां स्वरोजगार ने उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है, वहीं इससे माओवाद-प्रभावित इलाके की तस्वीर भी बदल रही है और इन सबके साथ इससे पर्यावरण-संरक्षण के काम को भी बल मिल रहा है। यहां के जिला प्रशासन की भी मैं  सराहना करता हूं। ग्रांट (अनुदान) उपलब्ध कराने से लेकर टेऊनिंग देने तक, जिला प्रशासन ने इन महिलाओं की सफलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

छॉलीवुड: राधे अंगूठा छाप को मिली अच्छी ओपनिंग, पढ़िये कैसी है फिल्म की कहानी

रायपुर: 26 जनवरी को 26 थियेटरों में एक साथ रिलीज हुई फिल्म राधे अंगूठा छाप को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला, रायपुर से लेकर बिलासपुर, विश्रामपुर सहित कई जगह फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली और कई शो हाऊस फुल रहे, फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर और डायरेक्टर करण खान के मुताबिक इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है, जो उनका हौसला बढ़ा रहा है खास बात ये है कि फिल्म के बीच गानों में दर्शक जिस तरह से तालियां और सीटियां बजाते हैं उससे उन्हें बेहद खुशी मिल रही है । उनके मुताबिक वैसे तो करीब-करीब हर जगह फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है लेकिन रायपुर, बिलासपुर और विश्रामपुर में इस फिल्म कोे लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है ।

क्या है पूरी कहानी ?

दरअसल ये पूरी फिल्म शहरी और ग्रामीण परिवेश में फंसे एक अनपढ़ युवक की कहानी है, जो शहर में धोखे का शिकार हो जाता है,  कहानी की शुरूआत कुछ इस तरह होती है कि राधे यानी करण खान की शरारतों से उसका पिता और ग्रामीण परेशान हो जाते हैं, जिसके चलते उसका पिता उसे घर से निकाल देता है इसके बाद वो बड़े शहर यानी कि रायपुर में जाकर ऑटो चलाने लगता है, इसी दौरान वो कुछ डकैतों को पकड़वा देता है और उसे ईनाम के रूप में पांच करोड़ रुपए उसे मिलते हैं, उसके पास पैसा आते ही उसे एक शहरी लड़की अपने प्रेम जाल में फंसा लेती है, लेकिन राधे की शादी पहले ही गांव में हो चुकी थी, लिहाजा अब वो दो पत्नियों (गांव वाली और शहर वाली ) के बीच फंस जाता है और अब उसे राधे का पिता भी घर वापस बुलाता है तो राधे दो पत्नियों और परिवार के बीच कुछ इस तरह उलझ जाता है कि उसे इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं सूझता, तो अगर आप जानना चाहते हैं कि राधे दोहरी मुश्किल से बाहर कैसे निकला और इस बीच उसने किन-किन मुश्किलों का सामना किया तो ये जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी ।

पूरी फिल्म करण खान के ईर्गिर्द

ये पूरी फिल्म राधे यानी कि करण खान के इर्दगिर्द ही घूमती दिखाई देती है हालांकि करण खान  ने अपने अभिनय से दर्शकों को हंसाने और सीटियां बजाने का भरपूर मौका दिया है ।

क्या देखनी चाहिये राधे अंगूठा छाप ?

अगर आप करण खान के फैन हैं और ड्रामा और कॉमेडी पसंद करते है तो आप ये मूवी आप अपने नजदीकी सिनेमा घरों में जाकर एक बार तो देख ही सकते हैं ।

-4rtheyenews review

नारायणपुर: पुलिस नक्सली मुठभेड़: 2 एसआई सहित 4 जवान शहीद, 9 घायल

 नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अति संवेदनशील नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले नारायणपुर के अबुझमाड़ से लगे इरपानार के जंगलों में बुधवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो एसआई एवं दो आरक्षक शहीद हो गये हैं। वहीं इस मुठभेड़ में 9 जवान बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। इधर शहीदों के शवों को लाने के लिए जगदलपुर से हेलीकाप्टर रवाना हो गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल जवानों को उपचार के रायपुर भेजा गया है।
जानकारी के बुधवार दोपहर सर्चिंग के लिए निकली डीआरजी और एसटीएफ की पार्टी पर अबुझमाड़ से लगे इरपानार के जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। पुलिस की पार्टी ने जवाबी हमला करते हुए फायरिंग की और दोनों ही ओर से घंटो तक फायरिंग होती रही। इस हमले में डीआरजी के दो एसआई विनोद कौशिक एवं मूलचंद कंवर सहित दो जवान देवनाथ पुजारी एवं राय सिंह मरकाम की मौत हो गई। हमले की सूचना पर आईजी विवेकानंद एवं डीआईजी कांकेर रतनलाल डांगी तत्काल नारायणपुर पहुंचे। वहीं घायल जवानों को उपचार के लिए तत्काल  लाने हेलीकाप्टर जगदलपुर से रवाना किया गया जिनमें से कुछ घायलों को उपचार के लए रायपुर लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।  नारायणपुर मुठभेड़ में घायल होने वाले जवानों में  संजय पटेल, आरक्षक घसिया राम, आरक्षक, डीआरजी,आर. मोहित, आरक्षक,संतोष कुमार दुग्गा, आरक्षक,बृजेश कुमार, आरक्षक, एसटीएफ,नंदकुमार लकड़ा, आरक्षक,रोहित बेसरा, आरक्षक,जागेंद्र उइके, आरक्षक,गोवर्धन कुंजाम शामिल है।

रांची : चारा घोटाला के तीसरे मामले में लालू और जगन्नाथ को पांच साल की सजा

 रांची :राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार गबन मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने लालू यादव पर 10 लाख और जगन्नाथ मिश्रा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट के इस फैसले से लालू यादव को तगड़ा झटका लगा है।
रांची की जेल में बंद लालू यादव को अब हाई कोर्ट से जमानत लेने में काफी मुश्किल होगी। अदालत ने तत्कालीन मंत्री विद्या प्रसाद प्रसाद को तीन साल की सजा सुनाई है। चारा घोटाले का यह तीसरा मामला है। चाईबासा गबन के इस मामले में कोर्ट ने 56 आरोपियों में से 50 को दोषी ठहराया है।
उधर, लालू यादव को दोषी ठहराए जाने के बाद लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार का एक-एक आदमी जानता है कि लालू को इस मुकदमे में फंसाया गया है। बीजेपी और नीतीश कुमार लालू को फंसाने में लगे हुए हैं। उन लोगों का बस एक ही टारगेट है कि किस तरह लालूजी को फंसाया जाए। बिहार के विकास के बजाय ये लोग लालू को दबाने में लगे हैं। यहां जनता में बहुत गुस्सा है, लेकिन यह अदालत का फैसला है और हम इसका सम्मान करते हैं। हम लोग हाई कोर्ट में अपील करेंगे।
लालू यादव चारा घोटाले के देवघर कोषागार से जुड़े एक मामले में सजा पाने के बाद रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। चाईबासा मामले में बहस दस जनवरी को पूरी हो गई थी। बता दें, 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार से 35 करोड़, 62 लाख रुपये फर्जी ढंग से निकाल लिया गया था।
यह निकासी वर्ष 1992 से 1993 के बीच हुई थी। इसमें नेताओं, पशुपालन अधिकारी और आईएएस अधिकारियों की मिलीभगत से 67 जाली आवंटन पत्रों पर 35 करोड़, 62 लाख रुपये निकाल लिए गए थे जबकि मूल आवंटन सात लाख 10 हजार रुपये ही थे। चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में 12 दिसंबर, 2001 को 76 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी।
ट्रायल के दौरान ही 14 आरोपियों की मौत हो गई, वहीं तीन आरोपी सरकारी गवाह बन गए। दो आरोपियों ने दोष स्वीकार कर लिया है। मामले कुल 56 आरोपी ट्रायल का सामना कर रहे हैं। इसमें लालू यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा सहित छह नेता शामिल हैं। बता दें, सीबीआई कोर्ट ने देवघर के सरकारी कोषागार से 84.53 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में भी लालू यादव को दोषी करार दिया था ।
इस मामले में अदालत ने लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा और 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। सजा सुनाए जाने के बाद लालू यादव ने ट्वीट कर इसे बीजेपी की साजिश करार दिया था। उन्होंने कहा, मैंने तानाशाही सत्ता का साथ नहीं दिया इसलिए मेरे पीछे जहरीली ताकतों को लगाया गया और मुझे सजा भुगतनी पड़ी।
 

रायपुर :आदिवासी परिवार के साथ मारपीट करने वाले वनाधिकारी को निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए-शुक्ला

 
जगदलपुर, : जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर बीती रात एक सडक़ दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बचेली से रायपुर इलाज कराने जा रहे एक बुलेरो वाहन में पांच लोग सवार थे। जगदलपुर से बीस किलोमीटर दूर ग्राम मुल्ला के पास बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर एक खंबे से टकरा गई, जहां घटना स्थल पर चालक शिवचरण की मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोगों को इलाज के लिए महारानी अस्पताल लाया गया, जिसमें इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में चालक शिवचरण, धरमलाल भवानी, किरण भवानी तथा उनकी पुत्री शामिल हैं।  

रायपुर : गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक का केन्द्र रहेगी केन्द्रीय जेल रायपुर की झांकी

रायपुर : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार केन्द्रीय जेल रायपुर की झांकी भी आकर्षक का केन्द्र रहेगी।
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए केन्द्रीय जेल रायपुर में कैदियों द्वारा इस बार कौशल विकास योजना पर आधारित झांकी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लकड़ी व साज सज्जे से निर्मित झांकी को अलग रूप देकर प्रदर्शित किया जा रहा है। इस झांकी में भारत के विकास के गाथा को बया किया गया है। झांकी में केंद्रीय जेल एक संदेश देने की कोशिश की गई है कि किस तरह से विकास की ओर बढ़ता जा रहा है भारत और छत्तीसगढ़। झांकी के एक दृश्य में भारत के महापुरुषों के संघर्ष से एक नैतिकता की पाठ को प्रदर्शित किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस झांकी के निर्माण में केंद्रीय जेल के 30 से अधिक कैदियों द्वारा मिलकर तैयार किया जा रहा है। झांकी अंतिम चरणों में है।
 

रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में एक साल में 31 हजार से ज्यादा मुकदमों का निपटारा

रायपुर,   छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सिर्फ एक वर्ष के भीतर 31 हजार 493 मुकदमों का निराकरण किया है। ये मामले एक जनवरी 2017 से 31 दिसम्बर 2017 के दौरान निराकृत किए गए हैं। इस अवधि में उच्च न्यायालय में 33 हजार 307 नये मामले पंजीकृत हुए थे। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अंतर्गत राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों में वर्ष 2017 में दो लाख 84 हजार 838 मुकदमों का निपटारा किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने फैसलों की कॉपी हिन्दी में देने की भी शुरूआत कर दी है।
    यह जानकारी आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर से रजिस्ट्रार जनरल श्री गौतम चौरडिय़ा ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री टी.बी. राधाकृष्णन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हाईकोर्ट में लंबित मामलों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है। वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की अधीनस्थ अदालतों में एक लाख 95 हजार 402 नये मामले पंजीकृत हुए थे। मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर उच्च न्यायालय में प्रत्येक शनिवार को आपराधिक मामलों के अपील प्रकरणों सुनवाई विशेष बेंच द्वारा की जा रही है। विशेष बेंच द्वारा विधिक सहायता प्राप्त मामलों की सुनवाई विशेष रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया – निचली अदालतों में स्पेशल लिस्ट प्रणाली की भी शुरूआत की गई है। इसके अंतर्गत तैयार प्रकरणों की प्रतिदिन सुनवाई की जा रही है। अत्यधिक अपरिहार्य कारणों को छोडक़र इस प्रणाली में सभी मामलों को लगातार सुनकर उनका निराकरण किया जा रहा है। रजिस्ट्रार जनरल ने बताया – महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों तथा समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों के विरूद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित मामलों की सुनवाई प्राथमिकता के साथ करने के लिए यूनिफॉर्म लिस्टिंग पॉलिसी भी शुरू की गई है।
    उन्होंने बताया कि लोक अदालतों और राष्ट्रीय लोक अदालतों में 26 हजार 710 लंबित मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। बीते वर्ष 2017 में लोक अदालतों में 183 करोड़ 63 लाख रूपए से ज्यादा के दावों और विवादों का निपटारा किया गया। इस दौरान मध्यस्थता के जरिए कुल 534 मामले निपटाए गए। रजिस्ट्रार जनरल ने कहा – इससे यह साबित हुआ कि छत्तीसगढ़ राज्य में मध्यस्थता नीति का फायदा लोगों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सहायता प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में पिछले वर्ष 2017 में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों और संगोष्ठियों को भी जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला। प्रदेश के लगभग छह लाख 54 हजार नागरिकों ने इन कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का लाभ उठाया।
    रजिस्ट्रार जनरल ने बताया कि बीते वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा न्यायिक सेवा से संबंधित 34 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें न्यायिक सेवा के 296 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी द्वारा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की मेजबानी में पूर्वी जोन-1 का क्षेत्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़, झारखण्ड और बिहार के 82 न्यायिक अधिकारी शामिल हुए।

 

(नई दिल्ली) सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली, 23 जनवरी (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमिटी के निर्देश पर दिल्ली में सीलिंग हो रही है। विरोध में आज पूरी दिल्ली में व्यापार बंद है, मार्केट में दुकानें नहीं खोली गई हैं और व्यापारी सडक़ों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली बंद का ऐलान तमाम व्यापारिक संगठनों ने किया है। 2000 से ज्यादा व्यापारिक संगठनों के 7 लाख से ज्यादा व्यापारियों ने कारोबार बंद रखा है। अहम यह है कि इस बंद को आम आदमी पार्टी के साथ-साथ बीजेपी और कां

 नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमिटी के निर्देश पर दिल्ली में सीलिंग हो रही है। विरोध में आज पूरी दिल्ली में व्यापार बंद है, मार्केट में दुकानें नहीं खोली गई हैं और व्यापारी सडक़ों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली बंद का ऐलान तमाम व्यापारिक संगठनों ने किया है। 2000 से ज्यादा व्यापारिक संगठनों के 7 लाख से ज्यादा व्यापारियों ने कारोबार बंद रखा है। अहम यह है कि इस बंद को आम आदमी पार्टी के साथ-साथ बीजेपी और कांग्रेस के व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन है। आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग हाथों में कटोरा लेकर मार्च निकालेगी। लोगों पर इस बंद का खासा असर पडऩे की संभावना जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि बंद केवल व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक ही सीमित रहेगा। ट्रांसपॉर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाएं इससे ज्यादा प्रभावित नहीं होंगी। बताया जा रहा है कि करोल बाग और पहाडग़ंज समेत कई अन्य इलाकों में बजट होटल भी इस दौरान बंद रहेंगे। इन होटलों में ठहरे लोगों को दिक्कत होगी।
 

जगदलपुर ; पे्रशर बम विस्फोट में एक जवान घायल

जगदलपुर :  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती शाम नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम विस्फोट में डीआरजी का एक जवान उइका बुधरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फूलबगड़ी थाने से आज सुबह पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए पे्रशर बम में पैर पडऩे पर विस्फोट हो गया। धमाके में डीआरजी का जवान उइका बुधरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे सुकमा जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती करवाया गया है।  
 

रायगढ़ : लैलूंगा की 2 राईस मिलों में छापा

रायगढ़   : अरवा चावल के लिए पंजीयन कराकर उसना चावल की मिलिंग किए जाने एवं शासन को चावल जमा नहीं किए जाने पर 2 राइस मिलों पर कार्रवाई की गई है। लैलूंगा में हनुमान एवं मायाराम एग्रो फर्म पर खाद्य विभाग ने कस्टम मिलिंग के तहत मंगलवार को छापामार कार्रवाई कर उक्त केस बनाया है और बड़ी मात्रा में धान व चावल का स्टाक भी जप्त किया है।

 

महासमुंद – नये साल के आगाज की तैयारी, सजा जिस्मों का बाजार !

महासमुंद,  नव वर्ष के जश्न के लिए देह व्यापार का बाजार सज रहा था। ग्राहकों की मांग पर अन्य प्रदेशों से युवतियां मंगाई जा रही थी। इसका आना कथित महिला के घर शुरू हो ही रहा था कि तुमगांव पुलिस ने महिला के घर छापामार कार्रवाई करते हुए कोलकाता की दो युवतियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151, 107 के तहत अपराध दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। तुमगांव थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि  मेनरोड स्थित एक महिला के घर नव वर्ष के जश्न के लिए अन्य प्रदेश से युवतियां आई हुई है। सूचना मिलते ही सुबह साढ़े सात बजे एसडीओपी विनोद मिंज के नेतृत्व में तुमगांव पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने महिला के घर से चार युवतियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान 2 युवती कोलकाता एवं 2 राजधानी से होना बताई।

तुमागांव में लंबे समय से चल रही है जिस्मफरोशी

ज्ञात हो कि तुमगांव में दो जगहों पर लंबे समय से जिस्मफरोसी का कारोबार चल रहा है। इसकी शिकायत नगरवासियों ने कई बार की है। धंधे को बंद कराने के लिए शहर में रैली तक निकाल चुके है, लेकिन यहां कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। उक्त घर से तुमगांव पुलिस ने करीब 32 बार छापामार की कार्रवाई की है। इसमें महिला दलाल, महिलाएं, लडक़ी सहित ग्राहकों को भी पकड़ा गया है। थाना प्रभारी शुक्ला ने बताया कि महासमुंद में पीटा एक्ट लागू है। तुमगांव में भी यह एक्ट लागू हो गया है, लेकिन उक्त कार्रवाई में ग्राहक नहीं मिलने के कारण पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई। 

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया

रायपुर,:     मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत के संयोजन में चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से किया गया है।   
 

एमपी सीजी के टॉप थ्री रैंक वाले वाले निजी न्यूज चैनल ने हटाए 13 स्ट्रिंगर्स, न वजह बताई, न अबतक पूरा पेमेंट किया !

भोपाल: 4rtheyenews को मिले एक मेल और मोबाइल पर हुई बातचीत के मुताबिक MPCG के टॉप थ्री में रहने वाले एक निजी न्यूज चैनल ने मध्यप्रदेश के 13 स्ट्रिंगर्स को अचानक निकालकर बाहर कर दिया, जिसके बाद ये सभी पत्रकार हैरान और परेशान हैं, इनमें से ज्यादातर स्ट्रिंगर्स उस वक्त से इस चैनल के साथ जुड़े थे जब से इस चैनल ने मध्यप्रदेश में अपना विस्तार किया था, उनका आरोप है कि उन्होने अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें हटा दिया गया, उन्होने ये भी बताया कि चैनल के इस फैसले के बाद वे कई बार उच्चअधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं लेकिन बावजूद इसके उन्हें अधिकारियों ने हटाये जाने की वजह अबतक नहीं बताई ।

हटाए जाने से एक दिन पहले ही भेजी थी खबर

हटाए गए एक स्ट्रिंगर ने बताया कि उनमें से कई लोग हटाए जाने के एक दिन पहले तक खबर भेज रहे थे उन्हें बिलकुल भी एहसास नहीं था कि उन्हें हटाया जा रहा है, लेकिन अचानक उनकी ईमेल आईडी बंद कर दी गई, और पूछने पर बुरा व्यवहार किया गया और कुछ भी बताने से इंकार कर दिया ।

दूध में मक्खी की तरह निकालकर फेंका- स्ट्रिंगर

हटाए गए इन पत्रकारों में से एक स्ट्रिंगर ने कहा कि जब कंपनी को मध्यप्रदेश में अपने पैर जमाने थे तो हमारा जमकर इस्तेमाल किया गया और अब जब प्रदेश में चैनल को लोग जानने लगे हैं तो उन्हें दूध में मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया ।

आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है -स्ट्रिंगर

एक स्ट्रिंगर ने कहा कि चैनल में कोई खबर न छूटे लिहाजा उसने कभी भी दिनरात नहीं देखा, जबकि चैनल से उसे करीब सालभर में मजह 16 हजार रुपए ही दिए गए, लेकिन बावजूद इसके उसने अपने दूसरे काम छोड़कर खबरों को महत्व दिया, लेकिन उसे हटा दिया गया, जिससे बाद लगे सदमे से वो उबरने की कोशिश कर रहा है, वहीं पूरे जिले में भी उसके पत्रकार साथी और दूसरे लोग उसके हटाए जाने की चर्चा कर रहे हैं जिससे वो परेशान है, यही नहीं वो जहां भी जाता है उससे संबंधित चैनल से हटाए जाने पर सवाल किया जाता है ।

बकाया पेमेंट मांगने जाएंगे हेड ऑफिस

हटाए गए इन स्ट्रिंगर्स ने बताया कि कंपनी द्वारा दिए गए लेटर के मुताबिक उन्हें पेमेंट नहीं किया गया, जबकि कई बार हमने बकाया पेमेंट देने के लिए उच्च अधिकारियों से कहा, लेकिन हमारा बकाया पेमेंट नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते वे अपना बकाया पेमेंट मांगने के लिए कंपनी के हेड ऑफिस जाएंगे, यही नहीं उन्होने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे इस मामले में न्यायालय भी जाने पर विचार कर रहे हैं ।

कंपनी के अधिकारियों ने हमें भी नहीं दिया जवाब

इस मामले में 4rtheyenews ने संबंधित चैनल के उच्च अधिकारियों ने जानकारी लेनी चाही और स्ट्रिंगर्स द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में मैसेज कर चैनल का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होने इस संबंध में कोई भी जबाव नहीं दिया ।

बड़ा सवाल – क्या उपयोग किए जाते हैं पत्रकार ?

एक साथ 13 लोग, भले ही वो किसी भी रूप में किसी संस्थान से जुड़े हों, उन्हें हटाना बेहद चौंकान वाला फैसला है और अगर इन स्ट्रिंगर्स की बातों को मान लिया जाए तो इससे भी ज्यादा आश्चर्यजनक बात ये है कि उन्हें लिखित या मौखिक पहले से हटाये जाने की सूचना नहीं दी गई और न ही उन्हे बताया गया कि उन्हें क्यों हटाया जा रहा है, जाहिर है किसी भी कंपनी का ये तरीका भले ही उसके अपने लिए फायदेमंद हो, लेकिन हटाए गए लोगों के लिए ये वाकई किसी सदमे से कम नहीं होता, हालांकि निजी कंपनियों में काम करने वाले पत्रकारों को इस तरह के हालातों का कई बार सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद भी वे अपने भविष्य  की चिंता करते हुए खामोश हो जाते हैं, जबकि ये वही पत्रकार होते हैं जो टीवी स्क्रीन पर दूसरों को इंसाफ दिलाने के लिए शेर की तरह दहाड़ते हुए दिखाई देते हैं ।

रायपुर: प्रदेश के सिनेमाघरों में राधे अंगूठा छाप का भव्य प्रदर्शन

रायपुर,  ओम शिव साई फिल्म के बैनर तले गरिमा प्रॉपर्टी की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म राधे अंगूठा छाप सुपर स्टार करण खान द्वारा अभिनीत ,निर्देशित फिल्म है। पिछले दिनों जारी सैल्यूट वाला पोस्टर सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त हिट हुआ  है। यह फिल्म प्रदेश के 26 सिनेमाग्रहों में एक साथ प्रदर्शित होगी।  फिल्म के निर्माता जेठू साहू ने बताया की इस फिल्म को हाल ही में सेंसर बोर्ड ने यू सार्टिफिकेट प्रदान किया है। राधे अंगूठा छाप परिवारिक ड्रामा , हास्य, एक्शन कॉमेडी से भरपूर फिल्म है जो हर दर्शक वर्ग को जरूर  को पसंद आएगी। इन्होंने आगे बताया कि  फिल्म के प्रचार -प्रसार को लेकर वृहद् रूप से प्रदेश स्तर पर युवा लोगो की टीम बनाई गई है. आगे पब्लिसिटी के बारे  में बताया की सोशल मीडिया में उनके प्रचार को खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के चार गाने यूट्यूब पे जारी किये गए हैं जो दर्शकों को पसंद आ रहे है. अगले  सप्ताह  फिल्म के 3 और गाने दर्शको के  सामने आएंगे। वीडियो वल्र्ड को राधे अंगूठा छाप के डिजिटल राइट्स दिए गए है.
इस फिल्म में अभिनेता करन खान के साथ लवली नजऱ आने वाली है.  इसमें अनुकृति चौहान, माहिरा खान नायिका के रूप में नजऱ आएंगी। आशीष शेंद्रे, संतोष यादव, प्रदीप शर्मा, उपासना वैष्णव, हैश जैन , शफीक कुरैशी, जेठू साहू, सानिया कम्बोज, महावीर चौहान, केशव, गुलशन साहू दिखायी देंगे. फिल्म का संगीत अमित प्रधान ने दिया है.

रायपुर: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे आज आयुष विवि के नवीन भवन का लोकार्पण

रायपुर,  पण्डित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण एवं दीक्षांत समारोह कल 07 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम  में सवेरे 11 बजे आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा होंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं कुलाधीपति बलरामजी दास टंडन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समारोह के अतिविशिष्ठ अतिथि होंगे। विशेष अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा के सांसद  रमेश बैस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अजय चन्द्राकर, कृषि एवं पशुपालन मंत्री   बृजमोहन अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री  प्रेमप्रकाश पाण्डेय, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, रायपुर नगर, उत्तर के विधायक  श्रीचंद सुंदरानी, विधायक रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जी.बी. गुप्ता शामिल होंगे।

रायपुर: शॉर्ट फिल्म जमा करने की कल है अंतिम तारीख, अभी तक जमा नहीं की है तो जल्दी करें

रायपुर,  छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा कानूनी जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म समारोह  दिनांक 20 व 21 जनवरी 2018 को आयोजित किया जायेगा। जिसमें शामिल होने हेतु फिल्में जमा करने की आखिरी तारीख 7 जनवरी तक है। 7 जनवरी 2018 को शाम 5 बजे तक ही फिल्में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के कार्यालय में जमा होंगी । इसके पश्चात प्राप्त होने वाली फिल्में प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जाएगी। 07 जनवरी को शासकीय अवकाश है, लेकिन फिल्में जमा करने के लिए प्राधिकरण का कार्यालय सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुला रहेगा शाम 5.00 बजे के बाद कोई भी फिल्म स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस आयोजन हेतु लगातार प्रदेश के कई हिस्सों एवं देश के विभिन्न राज्यों से कई उभरते फिल्मकार लगातार प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क कर रहे है। कई राज्यों से फिल्में प्राप्त भी हो चुकी है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष एवं छ.ग. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में कानूनी जागरूकता पर आधारित फिल्मों का देश का दूसरा राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह व प्रतियोगिता (शूट फॉर लीगल अवेयरनेस-ैथ्स्। 2018) का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है।  इस लघु फिल्म समारोह (ैीवतज थ्पसउ थ्मेजपअंस) के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष नीलम चंद सांखला के मार्गदर्शन में तैयारियॉ पूरे जोरों पर है। इस वर्ष यह आयोजन मध्य भारत के सबसे बड़े आडिटोरियम, पं दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में होने जा रहा है। इस शार्ट फिल्म फेस्टीवल में दो दिनों तक लघु फिल्में प्रदर्शित की जायेगी। उसके उपरांत समारोह (ैीवतज थ्पसउ थ्मेजपअंस) के दूसरे दिन प्रतियोगिता में ज्यूरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पुरस्कार दिया जायेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह प्रतियोगिता में फिल्में जमा करने की आखिरी तारीख 07 जनवरी ही है और उसके बाद प्राप्त होने वाले फिल्मों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी प्राधिकरण का कार्यालय पूरे दिन खुला रखा जा रहा है ताकि प्रतिभागियों को अपनी फिल्म जमा करने में किसी प्रकार के कोई समस्या न हो।  
 

एक-एक खबर क्यों पढ़ें ?, एक ही जगह पढ़ लीजिए छग की क्राइम की सारी खबरें, कहीं और नहीं पढ़ोगे ! (30 दिसंबर)

1. जगदलपुर – नक्सली सुरक्षाबलों को देख भाग खड़े हुए

जगदलपुर, किरंदुल और बचेली थाना से तीन दिन पहले निकली ज्वाइंट फोर्स पीडिय़ा पहाड़ी पर पहुंची तो वहां कैंप कर रहे नक्सली भाग खड़े हुए। सुरक्षाबलों ने कैंप से दैनिक उपयोग की सामग्रियों के साथ नक्सल साहित्य मिले हैं। फोर्स ने टेंट सहित सामग्रियों को मौके पर जला दिया। फिलहाल सुरक्षाबलों का दस्ता मुख्यालय नहीं लौटी है। जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त पार्टी किरंदुल और बचेली से बुधवार को सर्चिंग के लिए बीजापुर से लगे सरहदी इलाके में निकली थी। दो दिन के बाद शुक्रवार को टीम जब पीडिय़ा पहाड़ी में थी तभी वहां नक्सली टेंट नजर आया। जब घेराबंदी करते मौके तक पहुंचे तो वहां से नक्सली फरार हो चुके थे। सूत्र बता रहे हैं कि इस दौरान दोनों ओर से किसी तरह की फायरिंग नहीं हुई। मौके पर फोर्स को नक्सल साहित्य सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं और बर्तन आदि मिले हैं जिन्हें मौके पर ही जला दिया गया गया। अधिकारी बता रहे हैं कि टीम अभी जंगल में ही मौजूद है। कैंप ध्वस्त करने की पुष्टि करते नक्सल आपरेशन एएसपी जीएन बघेल ने कहा कि टीम के वापस लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

2. कोण्डागांव – नक्सली कैम्प से भारी मात्रा में जप्त किये गये बम बनाने के पटाखे

कोण्डागांव, जिला पुलिस को एक के बाद एक लगातार सफलताएं मिल रही हैं। इस बार पुलिस ने गश्त के दौरान नक्सल कैंप को ध्वस्त कर मौके से भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली इन पटाखों का इस्तेमाल नक्सलियों को पुलिस के आने की सूचना देने के लिए करते थे। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि संयुक्त दल मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़ेली कैप से नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। जवान जंगल में नक्सलियों के कैंप तक पहुंचे तो नक्सली मौके से भाग निकले लेकिन नक्सलियों द्वारा छुपाया गया 50 पैकेट टाइगर बम सीरिज और भारी मात्रा में खाली खोखा जब्त कर लिया है।
 

3. बिलासपुर – झुलसी युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
बिलासपुर,  इलाहाबाद में मजदूरी करने गई महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गई थी। झुलसी महिला को परिजनों ने इलाहाबाद से लाकर सिम्स में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था। सिम्स में उपचार के दौरान झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सिम्स चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजन सिम्स नहीं पहुंचे थे। सिम्स चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक बिल्हा थाना क्षेत्र के कोहरौदा निवासी मनीषा चतुर्वेदी पति सुरेंद्र 21 वर्ष मजदूरी के लिए इलाहाबाद गई थी। महिला को परिजनों ने बीते मंगलवार कोगंभीर रुप से झुलसी अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया था। सिम्स में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला इलाहाबाद में खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर गंभीर झुलस गई थी। पुलिस मृतका के मायके वालों को सूचना देकर उनके आने का इंतजार कर रही है।
 

4. बिलासपुर – युवक की जली हुई लाश मिली, मामला दर्ज
बिलासपुर, ट्रेलर के केबिन में युवक की जली लाश मिलने के बाद बालोद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये सिम्स लेकर आई है। शव के अंगूठी से मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। पुलिस मृतक की पहचान के लिये डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में जुटी है।
जांजगीर क्षेत्र के बलौदा थानाअंतर्गत सुल्तान नार में सडक़ किनारे खड़े ट्रेलर के केबिन से धुंआ निकलते देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना बलौदा पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंचाी बलौदा पुलिस ने किसी तरह आग को बुझाया। आग बुझाने के बाद ट्रेलर के केबिन से युवक की लाश मिली थी। शव के बुरी तरह झुलसने से बलौदा स्वास्थ केंद्र में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। बलौदा पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिये सिम्स ले आई। सूचना पर टक में हेल्पर का काम करने वाले युवक के परिजनों ने सिम्स पहुंचकर मृतक की पहचान दीपक बंजारे के रुप में की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

5. कोरबा – लापरवाह वाहन चालकों पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
कोरबा,  लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई पूरे साल जारी रही। इस वर्ष के दौरान 29 दिसंबर तक यातायात पुलिस ने 17199 प्रकरण में 51 लाख 28 हजार 378 रुपए जुर्माना वसूला है। इस लिहाज से यातायात पुलिस ने औसतन प्रतिदिन 47 से 48 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। जबकि गत वर्ष में यह आंकड़ा 16 हजार 886 प्रकरण में 40 लाख 44 हजार 800 रुपए समन शुल्क था। इस लिहाज से यातायात पुलिस ने वर्ष 2017 में 313 अधिक प्रकरण दर्ज कर 10 लाख 83 हजार 578 रुपए अधिक जुर्माना वसूला है।

6. कोरबा – फंदे पर लटकी मिली सहायक अभियंता की लाश

कोरबा, जमनीपाली क्षेत्र में एचटीपीएस दर्री के सहायक अभियंता की लाश फांसी के फंदे पर झुलती हुई बरामद की गई है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मामले की सूचना पर दर्री पुलिस ने धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दर्री थाना अंतर्गत जमनीपाली एनटीपीसी टाउनशीप में निवासरत विनोद पाटिल एचटीपीएस दर्री संयंत्र में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी एनटीपीसी में सेवारत है। आज सुबह परिजनों ने विनोद पाटिल का शव फंदे से लटका हुआ देखा। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मेरे आत्महत्या में किसी का कोई दोष नहीं। मैं शराब के नशे में हूं। मामले की सूचना पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इस आधार पर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 

7. कोरबा – पांच लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कोरबा, कटघोरा, पाली क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने वाले 5 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पहली घटना कटघोरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नानबांका कटघोरा के समीप घटित हुई। सूदन सिंह पिता धन सिंह 35 वर्ष नानबांका के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और सूदन सिंह को हिरासत में ले लिया। इसी तरह ग्राम कटेलीपारा बतरा के पास हंगामा कर रहे सहोरी जगत पिता बाबूलाल 43 वर्ष, रवि कुमार राज पिता अयोध्या सिंह 47 वर्ष, रामनारायण पिता शांति लाल व राजाराम अहीर पिता रामाधार 32 वर्ष के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। चारों युवक शराब पीकर हंगामा करते हुए क्षेत्र में अशांति फैला रहे थे।
 

8. कोरबा – मारपीट के अलग-अलग मामलों में जुर्म दर्ज
कोरबा, सीएसईबी, बालको क्षेत्र में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी। पहली घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्रांतर्गत ढोढ़ीपारा शासकीय अस्पताल के समीप घटित हुई। कोहडिय़ा में प्रकाश शर्मा पिता ध्रुव शर्मा 14 वर्ष निवास करता है। पैसे की लेन-देन को लेकर रामकृष्ण पटेल व एक अन्य ने मिलकर प्रकाश की पिटाई कर दी।
दूसरी घटना बालको थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोढ़ी में घटित हुई। यहां पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस इस मामले में उभयपक्ष की रिपोर्ट के आधार पर काऊंटर अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ग्राम गोढ़ी में शिवराज सिंह कुर्रे पिता राजेन्द्र कुमार 24 वर्ष का विवाद दुबे चंद डहरिया  व एक अन्य के साथ चला आ रहा था। वहीं रहने वाला अनुपम सिंह पिता अखिल सिंह डहरिया 26 वर्ष का भी विवाद उसी गांव में रहने वाले शिवराज सिंह कुर्रे पिता राजेन्द्र कुमार व दो अन्य के साथ चला आ रहा था। कल पुरानी रंजिश को लेकर पुन: विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। देखते ही देख एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी।

9. कोरबा – किशोरी का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा, दर्री क्षेत्र से किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने अपहरण, अनाचार एवं पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत ग्राम रिंगनिया निवासी सुनील कुमार लकड़ा पिता लालजी लकड़ा 21 वर्ष कुछ माह पूर्व दर्री थाना अंतर्गत जमनीपाली निवासी डीपी साहू के मकान में किराए में रह रहा था। यहां रहकर वह काम कर रहा था। इसी दौरान जमनीपाली में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी को उसने प्रेमजाल में फांस लिया। विगत 19 अक्टूबर को शादी का झांसा देकर सुनील कुमार किशोरी को भगा ले गया था। परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी की सूचना दर्री थाना में दर्ज कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपहरण का मामला पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी जमनीपाली गेट के पास किशोरी के साथ खड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।
 

10. रायपुर – 21 हजार की सट्टा-पट्टी के साथ 6 गिरफ्तार
रायपुर, पंडरी थाना पुलिस ने बीती रात मोवा ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर खुलेआम सट्टा-पट्टी लिख रहे आधा दर्जन आरोपियों को धरदबोचा।
पंडरी थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि निरीक्षक केआर सिन्हा को मुखबीर से सूचना मिली कि ओवा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग खुलेआम सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर श्री सिन्हा ने अपने स्टाफ के साथ मोवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास दबिश दी। यहां आरोपी फिरोज अली 26 वर्ष निवासी बीएसयूपी कालोनी सड्डू, सतीश बंजारे 20 वर्ष निवासी कांपा पंडरी, सोहन देवांगन 20 वर्ष निवासी कांपा पंडरी, जाकिर हुसैन 19 वर्ष निवासी बीएसयूपी कालोनी विधानसभा, कामता प्रसाद चक्रधारी 45 वर्ष निवासी प्रगति नगर मोवा पंडरी, मनोज बालसोर 38 वर्ष निवासी गांधी नगर पंडरी को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी 20 हजार 740 रूपए व सट्टा-पट्टी जब्त किया गया।
11. भिलाई – गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा
भिलाई , पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो के विके्रताओं एवं तस्करो के विरूद्व अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज  मुखबीर से सूचना मिली की श्रीकांत स्वामी उर्फ नानू नाम का व्यक्ति जामुल क्षेत्र के पास गांजा बेच रहा है कि  सूचना पर टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर धेराबंदी कर उक्त आरोपी को गांजा ब्रिकी करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से करीब 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मोैके पर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया। आरोपी के विरूद्ध जामुल थाना पुलिस ने . 630/2017 धारा 20 (ए)  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी नांलदा स्कूल के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी श्रीकांत स्वामी उर्फ  नानू पिता विजय स्वामी उम्र 21 साल कुरूद लकड़ी टाल के पास रहता था।
 

12. पत्थलगांव – दो सट्टेबाज को सट्टा पट्टी सहित गिरफ्तार
पत्थलगांव ,  उड़ीसा से आकर पत्थलगांव में सट्टा खिलाने वाले श्यामनत प्रसाद महतो एवं सुरेन्द्र विधाना को सट्टा खिलाते हुए  8695 रुपये नगद मोबाइल एवं सट्टा सामग्री सहित 13 जुआ एक्ट के तहत सब्जी मंडी से किया गिरफ्तार बताया जाता है कि उक्त दोनों युवक खुलेआम यहा मोबाइल के जरिये सट्टा खिला रहे थे।
 

13. महासमुंद – मोबाइल में युवती से छेड़छाड़ युवक पर मामला दर्ज
महासमुंद, बागबाहरा फुलवारी पारा के अबुद्दीन पिता सलाउद्दीन (22) ने एक युवती से मोबाइल में अश्लील गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ किया। प्रार्थी की सूचना पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने 107-16 तथा 151 मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

14. रायगढ़ – दोस्त को छोडऩे जाने में जान गवाने वाले पर 304 का मामला हुआ दर्ज
रायगढ़ , दोस्त को मोटर सायकल से छोडऩे जाने में अपनी जान गवाने वाले प्रदीप चन्द्रा पर पुलिस ने 304 का मामला दर्ज कर दिया हे चुकी जिस मोटर सायकल से भिड़त हुयी थी उसके चालक की भी पिछले दिनों मौत हो गयी इस तरह इस हादसे में अब दो लोगो की मृत्यु हो गयी घटना 26नवंबर की सुबह 7:30 बजे की हे सुवताल का प्रदीप चंद्रा मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक ष्टत्र-11 ्रश्व-3284 से सारंगढ विजय बंजारे को छोडऩे हेतू श्रीकांत जांगड़े को साथ लेकर आ रहा था कि ग्राम कोतरी तालाब के पास मेन रोड पर सामने से आ रही पैशन प्रो मोटर सायकल क्र. ष्टत्र-13श्व-1898 का चालक राजा बंजारे ग्वालिनडीह सारंगढ़ ठोंकर मार दिया जिससे दोनों मोटर सायकल में बैठे व्यक्तियों को चोट आयी थी। दुर्घटना के आहत प्रदीप चंद्रा, विजय बंजारे एवं श्रीकांत जांगड़े को सारंगढ अस्पताल ईलाज हेतु लाया गया तथा आहत राजा बंजारे को ईलाज के लिये उसके परिजन बालाजी हास्पीटल रायपुर में भर्ती कराये थे ।प्रदीप चंद्रा का सारगढ़ अस्पताल में निधन हो गया,था  जिसमें थाना सारंगढ़ में धारा 174 जाफौ पंजीबद्ध कर जांच उपरांत चालक राजा बंजारे के विरूद्ध धारा 279,337,304 ए भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया । इधर दुर्घटना में घायल राजा बंजारे की भी 2दिसंबर को बालाजी हास्पीटल रायपुर में मौत हो गयी 

15. रायगढ़ – सडक़ पर खड़ी डम्फर अकस्मात घर में जा घुसी दबने से महिला की मौत
रायगढ़ , एक डम्फर  घर में जा घुसा जिसमें दबने से एक महिला की मृत्यु हो गई यह हादसा दोपहर 1.30 बजे हुआ सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अभय सिंह बैस स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे ।कल दोपहर 1.15 बजे श्रीमती वृन्दादेवी घर दुकान के सामने बैठी थी की डम्फर क्रं. ष्टत्र 04 त्र 1013 का चालक रोड में डम्फर को चालु हालत में खडी कर कहीं चला गया अचानक डम्फर रोड से उतर कर घर मकान में घुस गयी  जिससे डम्फर के नीचे दबने से वृंदा की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर डम्फर के चालक के विरूद्ध धारा 304 ए भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
 

16. कोरबा – प्रतिबंधित कैरी बैग बरामद
कोरबा, नगर निगम के दर्री जोन में शुक्रवार को आठ दुकानों में जांच कर 30 किलो 500 ग्राम कैरीबैग बरामद किया गया। निगम के सहायक अभियंता एच आर बघेल, उपयंत्री वायके जोगी, अनिल कुमार राम, स्वच्छता निरीक्षक सतानंद द्विवेदी ने जैलगांव चौक से एनटीपीसी गेट तक जांच की। इस दौरान न्यू मधु स्वीट, श्याम डेयरी, साव जनरल स्टोर, सिंघानिया जनरल स्टोर समेत अन्य दुकानों में कैरी बैग बरामद किया गया। निगम के अधिकारियों ने दुकान संचालकों को कहा कि प्रतिबंधित कैरी बैग का उपयोग न करें। आगे कार्रवाई की जाएगी।
 

17. रायपुर – युवक पर नुकीली चीज से हमला
रायपुर, नंदी चौक सब्जी बाजार के पास एक युवक ने दूसरे युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोवर्धन ढीमर पिता जेठूराम ढीमर 36 वर्ष ढीमरपारा का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी नंदी चौक के तरफ घुमने निकला था तभी आरोपी सन्नी ढीमर प्रार्थी के पास आया और तुम मेरे बहन को फोन लेकर दिए हो कहते हुए गाली-गलौज कर नुकीली चीज से मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध दर्ज किया है।

रायपुर – लाठी-रॉड से पीटकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

18. रायपुर, अभनपुर देवारपारा में कल रात 7 लोग एक राय होकर लॉठी-रॉड लेकर पुरानी रंजिश के चलते निगरानी बदमाश से मारपीट किए। जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की आंबेडकर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अभनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विदेशी देवार पिता जनादी देवार 30 वर्ष देवारपारा अभनपुर का रहने वाला था। मृतक अभनपुर थाना का नामजद हिस्ट्रीशीटर था। बताया जाता है कि गत 14 दिसंबर को विदेशी देवार का भाई राजेन्द्र देवार ने राखी थाना में शिकायत किया था कि नवागांव में आरोपी सतकुमार देवार, ज्वाला देवार, राजेश धीवर व विरेन्द्र देवार ने उसके साथ मारपीट किया है। वारदात उस वक्त हुई आरोपी अपने अन्य साथी विरेन्द्र देवार, राजेश धीवर, ज्वाला देवार और एक नाबालिग आरोपी के साथ लाठी-डंडा व रॉड से लैस होकर कल रात करीब साढ़े 7 बजे राजेन्द्र देवार के घर पहुंचे और जबरन घर में प्रवेश कर विदेशी देवार, विदेशी के पिता जनादी देवार और मां त्रिलोचना देवार व भाई राजहंस देवार से मारपीट किए। मारपीट होने की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस को देखकर आरोपीगण वहां से भाग निकले। पुलिस के टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विदेशी देवार की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी सतकुमार देवार, शिवा देवार, गंगवा देवार, विरेन्द्र देवार व राजेश धीवर को धारा 147,148, 149,452,294,506,323,302 के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं फरार आरोपी ज्वाला देवार व नाबालिग की तलाश जारी है।

19. रायपुर: दो लावारिस बैग में मिला 14 किलो गांजा

रायपुर, देवेन्द्र नगर पुलिस को पंडरी बस स्टेण्ड में चेकिंग के दौरान दो लावारिस बैग मिला। जिसको तलाशी करने पर दोनों बैग के अंदर से कुल 14 किलो गांजा मिला है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के सुबह पुलिस को सूचना मिली की पंडरी बस स्टेण्ड में एक व्यक्ति के पास अवैध रूप से गांजा है। जिस पर पुलिस के टीम ने पंडरी बस स्टेण्ड में बसों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को मिनी माता गार्डन के पास दो बैग लावारिस हालत में मिले। पुलिस ने दोनों बैगों को खोलकर तलाशी की तो एक बैग में 10 किलो व दूसरे बैग में 4 किलो गांजा मिला। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

 

 

 

कोरबा : कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक

कोरबा, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे रीडर के भरोसे न रहें, प्रकरण की नस्ती को पूरी तरह अध्ययन कर लेने के उपरांत ही आदेश पारित करें। संशय की स्थिति में फील्ड का मौका मुआयना कर प्रकरण का निराकरण करें। कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक  ने राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की।

उन्हें बताया गया कि जिले में माह नवंबर तक की स्थिति में राजस्व के अविवादित नामांतरण के कुल 331 दर्ज प्रकरणों में से 256 का निराकरण किया जा चुका है। विवादित नामांतरण के कुल 910 प्रकरणों में 159 का निराकरण किया गया है। शेष में निराकरण की कार्यवाही जारी है। अविवादित बटवारा के 38 में से 35 का निराकरण हो चुका है। विवादित राजस्व बटवारा के 297 प्रकरणों में से 47 का निराकरण कर दिया गया है व शेष पर कार्यवाही जारी है। राजस्व सीमांकन के 506 दर्ज प्रकरणों में 30 का निराकरण कर दिया गया है।

कुलभूषण की मां-पत्नी से मुलाकात का पाकिस्तान ने नया विडियो जारी किया

इस्लामाबाद , पाकिस्तान ने अपने यहां जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का एक नया विडियो जारी किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जाधव की उनकी मां और पत्नी के साथ हुई मुलाकात के बाद विडियो जारी किया। हालांकि इस विडियो की रिकॉर्डिंग इस मुलाकात के पहले ही कर ली गई थी। इस विडियो में कुलभूषण जाधव परिजनों से मुलाकात कराने के लिए पाकिस्तानी सरकार को शुक्रिया कहते दिखाई दे रहे हैं।

सोमवार को पाकिस्तान ने जिस तरह से कुलभूषण और उनके परिजनों की मुलाकात कराई, उसपर आपत्तियां खड़ी हो रही हैं। पाकिस्तानी जेल में बंद जाधव को इस मुलाकात के दौरान एक शीशे की दीवार के पीछे रखा गया था। जाधव की मां और पत्नी केवल उनको देख पा रही थीं। बात करने के लिए इंटरकॉम का सहारा लेना पड़ रहा था। सोशल मीडिया पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने पाकिस्तान की अभी भद्द पिट ही रही थी कि एक नया विडियो सामने आ गया।

इस विडियो में कुलभूषण द्वारा एक बार फिर उन्हें भारत का कमांडर बताया गया है। कुलभूषण अपने परिजनों से मुलाकात की इजाजत देने के लिए पाकिस्तानी सरकार को धन्यवाद देते हुए भी दिख रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने एक बार यह भी दावा कर दिया कि कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद पहुंचाने की भी इजाजत दे दी गई है। हालांकि भारत ने पाक के इस दावे को खारिज कर दिया।

दरअसल कुलभूषण और उनके परिजनों के साथ मुलाकात के दौरान पाक में भारतीय उपउच्चायुक्त जेपी सिंह भी मौजूद थे। पाकिस्तान ने इसे ही राजनयिक पहुंच बता दिया था। हालांकि भारत के विरोध के बाद पाकिस्तान अपने बयान से पलट गया।

47 वर्षीय कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने कथित जासूसी और आतंकवाद के आरोपों के तहत इसी साल अप्रैल में मौत की सजा सुनाई थी। इसके विरोध में भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायायलय का रुख किया, जहां जाधव की फांसी पर आखिरी फैसले तक रोक लगा दी गई थी। भारत लगातार जाधव को राजनयिक मदद पहुंचाने की मांग कर रहा है, लकिन पाकिस्तान इस अर्जी को खारिज करता आया है ।

दिल चोरी सड्डा हो गया के साथ हनी सिंह कर रहे हैं वापसी

हिप-हॉप और रैप गाने को लेकर अपने अलग अंदाज़ और अनोखी शैली के साथ म्यूजिक़ की दुनिया पर राज करने वाले हनी सिंह एक और गाने के साथ तैयार हैं। भारत में अपने संगीत का जलवा दिखा वाले हनी सिंह सोनू के टीटू की स्वीटी के गीत से कमबैक करने जा रहे हैं।

प्यार का पंचनामा के निर्माताओं की अगली पेशकश, कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के गीत दिल चोरी सड्डा हो गया से हनी अपनी दमदार वापसी कर रहे हैं। फिलहाल इस गाने का टीजऱ रिलीज़ किया गया है और यह पूरा गाना 26 दिसम्बर को रिलीज़ होगा।

अपने गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा, अपने फैन्स के सामने नया गीत पेश करते हुए मैं बहुत खुश हूं। मैंने हमेशा हंस राज हंस जी के काम की सराहना की है और उनके गीत को हिंदी लिरिक्स के साथ एक भांगड़ा का रूप देना काफी मज़ेदार रहा। मेरे सभी प्रशंसकों के लिए बहुत सारा प्यार, जो मेरे गीत का इंतजार कर रहे थे।

हनी के पिछले गीत चार बोतल वोडका, ब्लू आइज़, धीरे-धीरे आदि को इसी बैनर के तहत रिलीज़ किया गया था और इन गीतों को आज भी पार्टियों में लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

अक्षय की पैडमैन का टाइटल ट्रैक रिलीज, मीका सिंह ने दी है आवाज

बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पैडमैन का दूसरा गाना रिलीज किया गया। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है। इस गाने के विडियो में अक्षय सैनिटरी नैपकिन बनाते और यूएन में मोटिवेशनल स्पीच देते दिख रहे हैं।

इस गाने को मीका सिंह ने आवाज दी है तो संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। गाना कौसर मुनीर ने लिखा है। बता दें, इससे पहले फिल्म का गाना आज से तेरी रिलीज हो चुका है। उस गाने में राधिका आप्टे दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं और अक्षय एक ऐसे हज्बंड की भूमिका में हैं जो अपनी पत्नी का बहुत ख्याल रखते हैं।

बता दें, पैडमैन ट्विंकल खन्ना और गौरी शिंदे का प्रॉडक्शन वेंचर है। यह एक बायॉपिक फिल्म है जो रियल लाइफ हीरो अरुणाचलम मुरुगनाथम पर आधारित है। उन्होंने महिलाओं के लिए पैड मेकिंग मशीन बनाई ताकि उन्हें सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन मिल सके।

डायरेक्टर आर बाल्की की इस फिल्म में अक्षय और राधिका आप्टे के अलावा सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी कैमियो रोल है। पैडमैन 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेई स्टारर अय्यारी से होगा।

अम्मा की सीट पर शशिकला के भतीजे दिनकरन की ऐतिहासिक जीत

चेन्नई ,24 दिसंबर-  तमिलनाडु की बहुचर्चित विधानसभा सीट राधाकृष्णन नगर (आरके नगर) पर हुए उपचुनाव में शशिकला के भतीजे और निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनकरन ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने एआईएडीएमके के उम्मीदवार मधुसूदनन को 40,707 मतों के अंतर से हराया। 10वें राउंड की काउंटिंग के बाद ही दिनकरन की जीत तय मानी जा रही थी। आरके नगर का यह नतीजा पन्नीरसेल्वम-पलनिस्वामी गुट के लिए बड़ा झटका है। करीब दो दशक के इतिहास में पहली बार है जब सत्तारूढ़ पार्टी को आरके नगर सीट गंवानी पड़ी है। इसी सीट से तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता चुनाव लड़ती थीं।

इसी सीट पर दिनकरन को 89,013 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी एआईएडीएमके के उम्मीदवार मधुसूदनन को 48,306 मतों से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर रहे डीएमके उम्मीदवार के खाते में 24,651 वोट आए, इनकी जमानत भी जब्त हो गई। नोटा के लिए 1926 लोगों ने वोट किया जबकि बीजेपी उम्मीदवार को मात्र 1417 वोट मिले।

हम अम्मा के असली वारिस

इससे पहले उपचुनाव में निर्णायक बढ़त बनाने के बाद दिनकरन ने दावा किया था कि वह अम्मा के असली वारिस हैं और राज्य सरकार तीन महीने में गिर जाएगी। उपचुनाव के नतीजे से पता चलता है कि लोग परिवर्तन चाहते हैं। दिनकरन के कहा कि आरके नगर सीट से अम्मा चुनाव लड़ती थीं। उपचुनाव में वोटरों के मिजाज से यह साफ हो गया है कि एआईएडीएमके और पार्टी के चुनाव चिह्न (दो पत्ती) का भविष्य क्या है। मैं आरके नगर की जनता और पार्टी समर्थकों को समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। मैं निर्दलीय के रूप में जरूर चुनाव मैदान में था, लेकिन एआईडीएमके पार्टी कार्यकर्ता मेरे साथ रहे। अम्मा का आशीर्वाद भी मेरे साथ था।

उन्होंने कहा, हम असली एआईएडीएमके हैं…. आरके नगर के लोगों ने अम्मा का उत्तराधिकारी चुन लिया है। तमिलनाडु के अविनाशी (तिरुपुर) और अरमानई (कन्याकुमारी) सहित विभिन्न हिस्सों के मेरे हालिया दौरे पर लोगों ने मुझसे कहा था कि प्रेशर कुकर (आरके नगर चुनाव में उनका पार्टी चिह्न) जीतेगा। जनता इस शासन में बदलाव चाहती है। यह पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन (प्यार से एमजीआर के रुप में पुकारे जाने वाले) की 30वीं पुण्यतिथि पर 1.5 करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से दिया गया सबसे अच्छा उपहार है।

चुनाव आयोग द्वारा पलानीस्वामी गुट को एआईएडीएमके का चुनाव चिह्न दिए जाने के मुद्दे पर दिनकरन ने कहा, उम्मीदवार महत्वपूर्ण है, चुनाव चिह्न नहीं। मैंने पहले ही कहा कि दो पत्ती केवल तभी सफल चिह्न होगा जब वह एमजीआर और अम्मा (जयललिता) के साथ रहेगा। अगर यह चुनाव चिह्न एम एन नांबियार और पी एस वीरप्पा को दे दिया जाए तो क्या लोग उसे वोट करेंगे? नांबियार और वीरप्पा गुजरे जमाने के खलनायक हैं और एमजीआर की कई फिल्मों में उनके खिलाफ दिखाई दिए हैं।

समर्थकों में जश्न

इससे पहले दिनकरन की बढ़त की खबर सुनते ही उनके समर्थक जश्न मनाने लगे, वहीं एआईएडीएमके समर्थकों का गुस्सा भडक़ उठा। एआईएडीएमके समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी। कथित रूप से एआईएडीएमके के सदस्यों ने ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस वजह से करीब 15 मिनटों के लिए काउंटिंग रोक दी गई थी।

इस दौरान बड़ी देर तर हंगामा होता रहा। बाद में सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बाद फिर से काउंटिंग शुरू की गई। डीएमके कैंडिटेट एन. मुरुथु गणेश ने बातचीत में दावा किया था कि नतीजा डीएमके के पक्ष में ही आएगा।

21 को हुआ था मतदान

इस सीट पर 21 दिसंबर को मतदान हुआ था। यह सीट एआईएडीएमके सुप्रीमो जे. जयललिता के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां मुकाबला सत्तारूढ़ सरकार एआईएडीएमके के उम्मीदवार ई मधुसूदनन और एआईएडीएमके से दरकिनार किए गए नेता और निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनकरन, मुख्य विपक्षी दल डीएमके के उम्मीदवार एन. मुरुथु गणेश के बीच था। गौरतलब है कि साल 1999 के बाद से कोई भी सत्तारूढ़ दल ने उपचुनाव में हार का सामना नहीं किया है।

इससे पहले चीफ इलेक्टोरल राजेश लखोनी ने बताया था कि आरके नगर उपचुनाव में 258 पोलिंग बूथों पर वोट डाले गए थे और हर बूथ पर 14 ईवीएम थे। 18 राउंड में 252 बूथ पर डाले गए मतों की गिनती होगी और अंतिम राउंड में 6 बूथों की गिनती होगी।

वोटों की गिनती क्वीन मैरी कॉलेज में हुई। वोटों की गिनती का लाइव वेबकास्ट किया गया, जिस पर दिल्ली से भारतीय निर्वाचन आयोग ने नजर रखी। काउंटिंग पर तमिलनाडु सचिवालय भवन से राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी नजर बनाए हुए थे। बताते चलें कि आरके नगर क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,28,234 है।

अन्ना का ऐलान ‘मोदी सरकार के खिलाफ करेंगे जोरदार आंदोलन’

नई दिल्र्ली,  समाजसेवी अन्ना हजारे ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए उसके खिलाफ आगामी 23 मार्च को दिल्ली में अनशन करने तथा जेल भरो आंदोलन चलाने का ऐलान किया। अन्ना हजारे ने उत्तर प्रदेश के सम्भल में नगर पालिका मैदान पर भारतीय किसान यूनियन की ‘राष्ट्रीय किसान महापंचायत में कहा कि आज देश का किसान बदहाल है। देश में किसानों द्वारा आत्म हत्या के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सरकार ने किसानों के प्रति कल्याणकारी स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को उन्होंने कई बार पत्र भी लिखे लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि मोदी सरकार को मौका देने के लिए वह साढ़े तीन साल तक कुछ नहीं बोले, लेकिन सरकार को किसान की नहीं उद्योगपतियों की चिंता है। उसने लोकपाल को कमजोर कर दिया है। मोदी जो कदम उठा रहे हैं उससे लोकतंत्र खतरे में है और देश ‘हुकुम शाही’ की तरफ जा रहा है। केन्द्र की पूर्ववर्ती कांग्रेसनीत संप्रग सरकार के खिलाफ भी पुरजोर अभियान चला चुके हजारे ने किसानों की समस्याओं को लेकर 23 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन करने और देश भर में जेल भरो आंदोलन चलाने का एलान किया। हजारे ने कहा कि देश के सभी राज्यो में अनशन के साथ अहिंसक तरीके से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। जब तक किसानों की बात नहीं मानी जाएगी तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से अपने आंदोलन को समर्थन देने की अपील भी की।

मुंबई: एक स्कूल में हिजाब पर लगा प्रतिबंध

मुंबई , महानगर मुंबई के एक स्कूल में छात्राओं के हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, स्कूल प्रशासन के इस फैसले के बाद बच्चों के माता-पिता नाराज हैं। बताया जाता है कि, मुंबई के मुंब्रा में एक स्कूल में नकाब और हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिससे बच्चों के माता-पिता ने स्कूल के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। स्कूल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा के लिहाज से ऐसा निर्णय लिया है। इसके पहले इसी महीने में मुंब्रा के इस सिंबायोसिस स्कूल प्रशासन ने एक सूचना जारी कर स्टूडेंट्स, उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों को स्कूल में प्रवेश करते समय अपने चेहरे को हिजाब से ना ढ़ंकने का निर्देश दिया था। यह भी कहा गया था कि स्कूल से जाते समय भी स्टूडेंट्स अपने चेहरे हिजाब से नहीं ढ़ंक सकते हैं।

सुरक्षा के लिए उठाया कदम-स्कूल प्रबंधन

स्कूल के ट्रस्टी कमलराज देव ने कहा कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि, कुछ स्टूडेंट्स पूरे बुर्के में स्कूल आते-जाते हैं। जब उनके माता-पिता हमारे पास आते हैं तो हमारे सुरक्षा गार्ड को पता ही नहीं होता है कि उनकी लड़कियां कहां हैं। उन्होंने आगे कहा कि, कुछ समय पहले ही दो महिलाएं अपने बच्चे को स्कूल से जल्दी लेने के लिए आईं। उनके चेहरे ढ़ंके हुए थे। हमने क्लासटीचर को सूचित किया लेकिन इसके पहले कि वो लडक़ी वहां पहुंचती दोनों महिलाएं वहां से गायब हो गईं। स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित कर उन्हें गिरफ्तार करने का आग्रह किया। हालांकि कुछ लोगों ने स्कूल के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि वे अपने धार्मिक रिवाजों को कैसे यूंही अचानक से छोड़ सकते हैं, जबकि वहीं कुछ लोगों ने इस फैसेल का स्वागत किया है। देव ने कहा, मैं किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं लेकिन कैमरे के सामने चेहरे का दिखाई देना बहुत जरुरी है। यह पूरी तरह से सुरक्षा कारणों के लिए उठाया गया कदम है।

जियो की बड़ी उपलब्धि, इतने यूजर्स के सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

मुंबई , अपने लॉन्च के 1 साल के अंदर ही रिलायंस जियो टेलिकॉम इंडस्ट्री के कई रेकॉर्ड ध्वस्त कर चुका है। अब एक और कीर्तिमान जियो के साथ जुड़ गया है। जियो यूजर्स की संख्या 15 करोड़ के पार पहुंच गई है। अक्टूबर में जियो यूजर्स की संख्या 14.6 करोड़ बताई गई थी।

जियो की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, डिजिटल स्पेस में एक साल के भीतर ही जियो का नाम घर-घर में लिया जा रहा है। हम 15 करोड़ संतुष्ट यूजर्स को अपनी सर्विस दे रहे हैं। रिलायंस हर साल 28 दिसंबर को अपने फाउंडर धीरूभाई अंबानी का जन्मदिन धूमधाम से मनाता है। इस साल रिलायंस के 40 साल पूरे हो रहे हैं इसलिए कंपनी ने जश्न काफी बड़े स्तर पर सेलिब्रेट कर रहा है। नवी मुंबई स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में हुए सेलिब्रेशन में 50,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए।

आकाश अंबानी ने होस्ट किया प्रोग्राम

कल आज और कल नाम से हुए सेलिब्रेशन प्रोग्राम को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा ने होस्ट किया। मुकेश अंबानी ने रिलांयंस के संस्थापक और अपने पिता धीरूभाई अंबानी को याद करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। आकाश और ईशा द्वारा कार्यक्रम होस्ट करने से अब यह माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी रिलायंस के बड़े साम्राज्य को अगली पीढ़ी को सौंपने के लिए की तैयारी कर रहे हैं।

हैप्पी न्यू इयर प्लान पेश

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च के बाद से ही जियो अपने लुभावने ऑफर्स से लगातार यूजर्स को रिझाने में कामयाब रहा है। जियो की सर्विस और धमाकेदार ऑफर्स की वजह से प्रतिद्वंदी टेलिकॉम कंपनियां काफी दबाव का सामना कर रहीं हैं। इंडस्ट्री में टेलिकॉम वॉर जारी रखते हुए जियो ने हाल ही में अपना हैपी न्यू इयर प्लान पेश किया है।

साड़ी में भी बेहद खुबसूरत लगती हैं शिल्पा शेट्टी

फैशन सेंस, स्टाइल और हैल्थ फिटनेस की बात करें तो सबसे पहले नाम आता है अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का। शिल्पा अपने हर अलग-अलग लुक्स के साथ एक्परेरिमेंट करती है। अगर हम फैशन लुक्स की बात करें तो अभिनेत्री शिल्पा का फैशन सेंस बहुत ही यूनिक है। हाल ही में शिल्पा ने अपनी बहुत ही खूबसूरत तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा की हैं तस्वीर में शिल्पा बहुत ही खूबसूरत डार्क कलर की पिंक साडी पहने हैं जिसमें वो बहुत ही स्लिम नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी किड्स टॉय स्टोर के इवेंट में नजर आयीं, जहां शिल्पा ने रेड कलर के ट्रेंच कोट पहनना था। साथ ही उन्होंने मैचिंग सैंडल पहना।

मां बनने के बाद भी खुद को हेल्दी रखने की प्रेरणा देने वाली शिल्पा के लिए एक अच्छी फूड हैबिट होना सबसे महत्वपूर्ण बात है।

बता दें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इनदिनों अपने डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर-चैप्टर 2 नजर आ रही हैं। सेट पर शिल्पा अलग-अलग, इंडो-वैस्टर्न स्टाइल और लुक्स में नजर आती हैं। 

बड़ी-बड़ी हस्तियों को पछाड़कर आलिया और राजकुमार बने हॉटेस्ट वेजिटेरिअन

पेटा द्वारा आयोजित की जाने वाली हॉटेस्ट वेजिटेरिअन सेलिब्रिटी प्रतियोगिता में सेलिब्रिटीज में कांटे की टक्कर रही। प्रतियोगिता को जीतते हुए इस हॉटेस्ट वेजिटेरिअन बने हैं आलिया भट्ट और राजकुमार राव।

दिलचस्प बात यह है कि इस टाइटल के लिए अन्य दावेदारों में शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन और सनी लियोनी भी शामिल थे। इनके अलावा कंगना रनौत, आर. माधवन और श्रीदेवी भी इस प्रतियोगिता में शामिल थे।

आलिया ने कहा कि वह वेजिटेरिअन खाने को ही महत्व देती हैं। यह स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है। ऐक्टर अनशुमान खुराना ने राजकुमार राव के बारे में कहा कि वह न धूम्रपान करते हैं न शराब पीते हैं और न ही मांसाहार खाते हैं। पेटा के असोसिएट डायरेक्टर ऑफ सेलिब्रिटी ऐंड पब्लिक रिलेशन, सचिन बंगेरा ने कहा कि आलिया और राजकुमार दोनों ही फिट, हॉट और दयालु हैं। वे अपने फैन्स और उन करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो क्लाइमेट चेंज के खिलाफ लडऩा चाहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मांसाहार से न सिर्फ जानवरों को कष्ट होता है, बल्कि इससे दिल की बीमारियों, कैंसर और डायबीटीज जैसी बीमारियों का भी खतरा होता है। गौरतलब है कि राजकुमार राव फैनी खान की तैयारियों में लगे हैं और आलिया भट्ट अगले साल मार्च में राजी में पर्दे पर नजर आएंगी।

बिग बॉस के घर से अर्शी खान की छुट्टी, हुईं बाहर

इस हफ्ते की लड़ाइयों और टास्क्स के बाद बिग बॉस के इस एपिसोड में प्रतियोगी क्रिसमस के मूड में हैं। इस बार सीक्रेट सेंटा सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट देंगे। इस एपिसोड में वीकेंड का वार में सलमान शो के पहले सेमी-फाइनलिस्ट की घोषणा करेंगे।

सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों का स्वागत करते हैं। सलमान सभी को क्रिसमस की बधाई देते हैं और इस हफ्ते नॉमिनेट हुए प्रतिभागियों के बारे में बताते हैं। इसके बाद घर में सीक्रेट सेंटा सेलिब्रेशन की फुटेज दिखाते हैं। सभी प्रतिभागी अपने गिफ्ट खोलते हैं। लव हिना से बात करते हैं कि पुनीष को कोई भी गिफ्ट नहीं मिला है। हिना अपनी तरफ से पुनीष को गिफ्ट देती हैं। इसके बाद सलमान सभी घरवालों से बात करते हैं। सलमान आकाश का मजाक उड़ाते हैं क्योंकि उन्होंने हिना को अंडे गिफ्ट किए थे। शिल्पा कहती हैं कि वह पुनीष और आकाश को गिफ्ट देना चाहती हैं लेकिन उनके पास कुछ भी नहीं है। इसके बाद वह अर्शी को एक ड्रेस गिफ्ट करती हैं।

सलमान नॉमिनेशन के बारे में बात करते हैं और प्रतिभागियों का मजाक उड़ाते हैं। सभी लोग नॉमिनेशन की प्लानिंग का आरोप लव पर लगाते हैं। विकास कहते हैं कि पुनीष ने इस बारे में चर्चा शुरू की थी। सलमान हिना की तारीफ करते हैं और उनसे कहते हैं कि स्टोर रूम से सामान उठाकर लाएं। सलमान विकास के लिए एक ब्रीफकेस और फाइल्स भेजते हैं क्योंकि वह हिना पर नाराज थे क्योंकि उन्होंने विकास के कपड़ों पर कॉमेंट किया था। सलमान हिना से पूछते हैं कि वह विकास के प्लान के बारे में क्या सोचती हैं। हिना कहती हैं कि हितेन के जाने के बाद विकास प्रियांक के काफी नजदीक आ गए हैं। पुनीश कहते हैं कि जब से आकाश ने विकास के अंडे फेंके हैं विकास डिप्रेस हो गए हैं। शिल्पा कहती हैं कि विकास चाहते थे कि हितेन घर में रुक जाएं। पुनीष विकास का मजाक उड़ाते हैं। विकास कहते हैं कि हितेन के जाने से वह निराश हैं। सलमान लव से उन्हें मिली चिट के बारे में पूछते हैं और लव कहते हैं कि उन्हें लगता है कि यह नोट प्रियांक के लिए था।

विकास कहते हैं कि शिल्पा ने सही निर्णय लिया क्योंकि हितेन उनके मुकाबले में खड़े थे। सलमान सभी प्रतिभागियों को बताते हैं कि आज कोई एक व्यक्ति घर से बाहर जाएगा। सलमान कहते हैं कि शिल्पा, पुनीष और विकास सेफ हैं। कॉलर ऑफ द वीक लव से पूछते हैं कि उन्होंने हिना को कैप्टन क्यों बनाया जबकि प्रियांक उनकी पहली पसंद थे। लव कहते हैं कि उन्होंने हिना को इसलिए चुना क्योंकि प्रियांक बाद में विकास को चुन सकते थे। शिल्पा कहती हैं कि वह पोडियम पर जाना चाहती हैं लेकिन बिग बॉस द्वारा लिमिटेड टाइम दिए जाने के कारण वह हिना को चांस देती हैं। सलमान शिल्पा से पूछती हैं कि वह आकाश और पुनीष के बारे में क्या सोचती हैं।

हिना कहती हैं कि वह कैप्टन बनना चाहती थीं लेकिन उन्हें ताज्जुब हुआ कि प्रियांक ने शिल्पा का नाम क्यों चुना। वह कहती हैं कि कैप्टंसी के लिए शिल्पा उनकी पहली पसंद थीं। सलमान सभी से पूछते हैं कि उन्हें क्या लगता है कि इस हफ्ते कौन घर से बाहर होने वाला है। अर्शी कहती हैं कि उन्हें लगता है कि पुनीष घर से बाहर जाएंगे, जबकि विकास पुनीष और अर्शी का नाम लेते हैं। शिल्पा कहती हैं कि खराब व्यवहार के कारण अर्शी को बाहर जाना चाहिए। पुनीष को लगता है कि इस हफ्ते वह बाहर हो जाएंगे। आकाश और प्रियांक को भी लगता है कि पुनीष इस हफ्ते बाहर होंगे। हिना भी पुनीष का ही नाम लेती हैं। सलमान प्रियांक और लव को बताते हैं कि वह सेफ हैं। सलमान बताते हैं कि इस हफ्ते अर्शी खान बिग बॉस के घर से बाहर निकलेंगी। सभी लोग अर्शी को गुड बाय बोलते हैं। घर से बाहर निकलने से पहले अर्शी रोने लगती हैं।

शिल्पा विकास से कहती हैं कि अर्शी टीवी के लिहाज से बेहद खराब भाषा में बात करती थीं। विकास शिल्पा से कहते हैं उन्हें अर्शी के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। सलमान अर्शी का स्टेज पर स्वागत करते हैं और अर्शी कहती हैं उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि वह टॉप फाइव में जगह नहीं बना सकीं। अर्शी शिल्पा की तारीफ करती हैं कहती हैं कि उन्हें उम्मीद है कि शिल्पा ही शो की विजेता होंगी। अर्शी हिना को सबसे शातिर बताती हैं। सलमान फिर से प्रतिभागियों से बात करते हैं। विकास सलमान को बताते हैं कि अर्शी उनकी सबसे अच्छी दोस्त थीं। अर्शी अपनी भाषा का बचाव करती हैं, सलमान अर्शी से पूछते हैं कि अगले हफ्ते नॉमिनेशन से बचने में कौन से दो प्रतिभागी बच जाएंगे। अर्शी विकास और प्रियांक का नाम लेती हैं। सलमान अर्शी को उनके बेस्ट मोमेंट्स का विडियो दिखाते हैं जिसके बाद अर्शी इमोशनल हो जाती हैं।

सलमान विकास और प्रियांक से घर में रुकने के लिए उनके कारण पूछते हैं। प्रियांक कहते हैं कि उन्हें लगता है कि लोग उनका सपॉर्ट कर रहे हैं। 67 पर्सेंट लोग प्रियांक को वोट करते हैं। सलमान विकास से कहते हैं कि वह ऑडियंस को अपने पक्ष में करें। विकास को 71 पर्सेंट वोट मिलते हैं। सलमान विकास को जीतने पर बधाई देते हैं क्योंकि उन्होंने सीधे सेमी-फाइनल में जगह बना ली है। इसके बाद सलमान सभी को क्रिसमस की बधाई देते हैं।

सनी लिओनी ने कहा शर्मिला, मंदाकिनी से सीखा रहने का तरीका

शर्मिला, मंदाकिनी से सीखा जैसी हो वैसी ही रहना : सनी लियोनी

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस व आइटम गर्ल सनी लियोनी का कहना है कि मंदाकिनी, शर्मिला टैगोर और डिंपल कपाडिय़ा जैसी गुजरे जमाने की अदाकाराओं से उन्होंने सीखा है कि अपने व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए।

सनी ने अनुभवी ऐक्ट्रेस मंदाकिनी, रेखा और जीनत अमान की कुछ पुरानी तस्वीरें ट्वीट कीं और उन्हें अपना आदर्श बताया। इसके साथ उन्होंने लिखा, मैंने बॉलिवुड में कुछ महिलाओं से सीखा है कि जैसी हो वैसी ही रहना ठीक है। जैसे शर्मिला टैगोर, मंदाकिनी, डिंपल कपाडिय़ा, जीनत अमान और मधुबाला।

वर्ष 2012 की फिल्म जिस्म 2 के साथ बॉलिवुड करियर शुरू करने वाली ऐक्ट्रेस सनी को फिल्मों में बोल्ड किरदारों के लिए जाना जाता है। वह रागिनी एमएमएस 2, हेट स्टोरी 2, मस्तीजादे और बादशाहो जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। इससे पहले उन्हें अरबाज खान की फिल्म तेरा इंतजार में देखा गया। यह फिल्म इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई।

 

 

आज का राशिफल

मेष- किन्ही दो निवेशों द्वारा बढ़ोतरी एवं वृद्धि के भी अवसर खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नई साझेदारी से फायदा पहुंचेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा।

वृष- आर्थिक मामले में निवेशकों द्वारा जीवन में उन्नति के अवसर काफी खुलेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी महिला की वजह से कुछ कष्ट संभव है। किसी को आज पैसे उधार न दें वापस नहीं मिलेगा।

मिथुन- व्यावसायिक मामलों के लिए अभी सही माहौल नहीं है इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। एक वृद्ध व्यक्ति आपके व्यवसाय में आपकी मदद कर सकता है।

कर्क- नौकरी बदलने के प्रयास भी सफल हो सकते हैं। कारोबार में परिश्रम और लाभ बढ़ेगा। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह- व्यावसायिक रूप से आपकी तारिफ होगी और आपके प्रयासों को सराहा जायेगा। आपको अपनी परियोजनाओं से लाभ होगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजनाएं सफल होंगी।

कन्या- व्यावसायिक तौर पर आप अच्छी वृद्धि प्राप्त कर लेंगे। परियोजनाओं को समय पर पूरा करते रहें, इससे आपको और बेहतर प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं।

तुला- आप अपना धन निवेश में लगा सकते हैं और यह निश्चित रूप से आपकी मौद्रिक स्थिति को मजबूत करेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें।

वृश्चिक- आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

धनु- धन वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। आपके रुके हुए काम बनेंगे और सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है ध्यान रखें। कारोबार एवं नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मकर- आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ- बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे।

मीन- आर्थिक लाभ की संभावना अधिक दिखाई दे रही है। एक महिला आपके व्यवसाय में मदद कर सकती है। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

राधिका आप्टे को मिला था पहले पीरियड्स पर तोहफा

मुंबई में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पैडमैन के सॉन्ग लॉन्च का। इस मौके पर अक्षय अपनी असली और फिल्मी दोनों पत्नियों यानी ट्विंकल खन्ना और पैडमैन में उनकी पत्नी की भूमिका निभानेवाली राधिका आप्टे के साथ नजर आए। पैडमैन के निर्देशक आर बाल्की और संगीतकार अमित त्रिवेदी भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। फिल्म की स्टारकास्ट ने मीडिया के तमाम सवालों का जवाब दिया।
बिल गेट्स की तारीफ बड़ी बात है
इस अवसर पर अक्षय एक नए लुक में नजर आए। अक्षय ने अपने बाल बिलकुल छोटे-छोटे करवा लिए हैं जिनमें से सफेदी झलक रही थी। अक्षय से जब पूछा गया कि उनके इस लुक की तुलना हॉलिवुड ऐक्टर जॉर्ज क्लूनी से की जा रही है, तो वह मुस्कुराते हुए बोले, यह मेरे लिए बहुत बड़ी तारीफ है। मैं अपने सफेद बालों को छिपाने में यकीन नहीं रखता। अक्षय की फिल्म टॉइलट एक प्रेम कथा पर बिल गेट्स द्वारा गई तारीफ पर अक्षय का कहना था, मैं उस वक्त स्टेज पर था, जब टॉइलट एक प्रेम कथा पर बिल गेट्स के कई ट्वीट्स आए। मैं बहुत चकित हुआ। आज से डेढ़ साल पहले तक खुले में शौच करनेवालों का प्रतिशत 54 था और अब इस फिल्म के बाद यह 37 प्रतिशत हुआ है। अब पैडमैन के जरिए हम महिलाओं में सैनिटरी पैड के इस्तेमाल की पहल कर रहे हैं। हमारे देश में आज भी 82 प्रतिशत महिलाएं सैनिटरी पैड का इस्तेमाल नहीं करतीं।
हम समानता का सफर शुरू कर चुके हैं
ट्विंकल खन्ना से जब पूछा गया कि माहवारी और सैनिटरी पैड के अलावा महिलाओं से जुड़े और कौन से मुद्दे हैं, जिनपर बात की जानी चाहिए? इस पर ट्विंकल का कहना था, हम औरतें समानता का सफर शुरू कर चुके हैं, मगर मुझे लगता है कि हम जो मूल्य अपनी बेटियों को देते हैं, वही मूल्य हमें अपने बेटों को भी देने होंगे।
अब मां से इस बारे में बात कर पाऊं
फिल्म के निर्देशक आर बाल्की ने अपनी बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा, मैं उस वक्त बहुत छोटा था। मैं देखता कि महीने के कुछ दिन मेरी मां घर के बाहर बैठती थीं। उन्हें किचन में जाने की अनुमति नहीं थी और कुछ कपड़े रस्सी पर लटका करते थे। तब मैं इसका कारण समझ ही नहीं पाता था। मैं भी अपने गंदे कपड़े उसी रस्सी पर सुखा देता था, मगर आज मैं समझता हूं कि उस वक्त उनकी स्थिति क्या होगी? आज भी मैं उनसे इस विषय पर बात करने की हिम्मत नहीं कर पाया हूं। इस फिल्म के बाद शायद मैं उनसे इस बारे में बात कर पाऊं।
गोरेपन की क्रीम नहीं, पैड्स की मांग करें
अक्षय कुमार ने इस विषय में जागरूकता फैलाने की अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा, टॉइलट को हमने दूरदर्शन पर दिखाया था। हमारी सरकार ने इस पर ऐसा काम किया था कि पेन ड्राइव में फिल्म टॉइलट एक प्रेम कथा लेकर गांव-गांव ले जाया गया ताकि लोग देखें और समझें। उसी पैमाने पर ही पैडमैन को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मेरा मकसद फिल्म से पैसा कमाना नहीं है। मेरा मकसद इसे लोगों तक पहुंचाना है, ताकि लोग जागरूक हों। मैं खुद यह काम सरकार की मदद लेकर करूंगा। वहीं इस बारे ट्विंकल का कहना था, इसे लेकर कई सरकारी मंत्रालयों में भी बात हुई है और स्कूल के बच्चों और प्राध्यापकों को फिल्म दिखाने की भी बात हुई। कम से कम एक संवाद शुरू होगा जहां लड़कियां कहें कि हमें गोरा बनाने वाली क्रीम नहीं सैनिटरी पैड्स चाहिए।
लड़कियों को कई बार शर्मसार होना पड़ता है
ट्रेलर के एक दृश्य में अक्षय फिल्म में अपनी बहन को सैनिटरी पैड देने की पहल करते हैं। फिल्म की स्टारकास्ट से जब पूछा गया कि उनके घरों में माहवारी और सैनिटरी पैड्स को लेकर क्या रवैया था तो राधिका आप्टे बिना हिचकिचाए बोलीं, मेरे परिवार में सभी डॉक्टर हैं, इसलिए मेरे घर में ऐसी रूढि़वादी बातें नहीं हुईं। मुझे पहले से ही इस बारे में जानकारी दे दी गई थी, इसके बावजूद मुझे जब पहली बार माहवारी हुई थी, तो मैं बहुत रोई। असल में अपने इस शारीरिक बदलाव से मैं बहुत घबरा गई थी, लेकिन मेरी मां ने घर में एक बड़ी पार्टी दी थी, जहां मेरे रिश्तेदार, दोस्त यार सभी आए थे। मुझे मेरी पहली माहवारी पर तोहफे के रूप में घड़ी मिली थी और बहुत सारे उपहार भी। राधिका ने यह भी बताया कि यह सच है कि आज भी सैनेटरी पैड खरीदने को लेकर लड़कियों को कई बार शर्मसार होना पड़ता है। उनका कहना था, शुरू में मुझे भी शर्म आती थी, मगर एक दिन मैंने तय किया कि मैं दुकान में जाऊंगी और बिना किसी हिचक के सैनिटरी पैड की मांग करूंगी और मैंने ऐसा किया भी। एक दिन चिल्लाकर दुकानदार से सैनिटरी पैड की मांग की और अपनी शर्म से निजात पाई।
 

एक जाने माने शख्स ने मुझे चीट किया था: शाहिद

काफी कम समय में ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलिवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दोनों का फैशन सेंस काफी अच्छा है। अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती और रोमांस करते नजर आते हैं। मीरा शाहिद के साथ कई कार्यक्रमों में भी पहुंचती हैं। यह कपल अब लोगों को रिलेशनशिप गोल्स दे रहा है।
हाल ही में दोनों नेहा धूपिया के एक चैट शो में पहुंचें जहां कुछ सवालों के उन्हें संक्षिप्त जवाब देने थे। दोनों ने यहां कई सवालों का जवाब दिया लेकिन शाहिद की एक बात ने लोगों को सबसे ज्यादा हैरान किया। शाहिद ने अपने बारे में स्वीकार किया कि उन्हें अपनी दो को-स्टार्स से प्यार हो चुका है। इतना ही नहीं, शाहिद ने यह भी कहा कि एक काफी फेमस व्यक्ति ने उन्हें धोखा दिया था। अब यह बात किसी से छिपी नहीं है कि शाहिद किसके बारे में बात कर रहे थे।
शो के दौरान मीरा ने भी कई सवालों का झटपट जवाब दिया। मीरा से जब पूछा गया कि बॉलिवुड की किस ऐक्ट्रेस को नए स्टाइलिस्ट की जरूरत है? इसपर मीरा ने विद्या बालन का नाम लिया।

अनिल कपूर ने अनुपम खेर को दिया जीवन की सफलता का श्रेय

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने जीवन और करियर में मिली सफलता का श्रेय दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को दिया है।अनुपम ने ट्विटर पर जी सिने अवार्ड 2018 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।
अनुपम ने ट्वीट किया, ‘‘डियर अनिल कपूर! आपका हर साल ऐसे ही अच्छा रहे। आप कड़ी मेहनत और पूरे उत्साह से अपना प्रदर्शन करते हैं, जो दुर्लभ है।’’
इसके बाद अनिल ने कहा, ‘‘मेरा जीवन और करियर आपके दोस्ती और हमेशा दिए गए समर्थन के बिना कुछ भी नहीं है। एक दोस्त के रूप में विश्वास करने के लिए मैं आपका बेहद आभारी हूं।’’
दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘1942 : ए लव स्टोरी’, ‘लाडला’ और ‘राम लखन’ इनमें मुख्य हैं।
फिलहाल अनिल फिल्म ‘फन्ने खां’ में ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ व्यस्त हैं।
 

2 लाख की ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को यहां सुरक्षा बलों ने दो लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम कई नक्सली वारदातों में संलिप्त रह चुका है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। फिलहाल इस इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

पहले सुरक्षाबलों पर फेंकती थी पत्थर, अब बनी जम्मू-कश्मीर की रोल मॉडल

नई दिल्ली: एक समय ऐसा भी था, जब अफशां आशिक असंतुष्ट छात्रा के रूप में श्रीनगर की गलियों में पुलिस पर पत्थर फेंकने वाली लड़कियों के गुट की अगुवाई करती थीं। लेकिन अब हालात बदल गए हैं पत्थर फेंकने वाले छात्रों की यह पोस्टर गर्ल अब जम्मू-कश्मीर महिला फुटबाल टीम की कप्तान बन गई हैं। अफशां की कहानी और उसके जीवन में आया ये बदलाव किसी सपने जैसा है। यह एक तरह से कश्मीरियों के दिलों को जीतने की सरकार की कोशिशों की दास्तां भी बयान करता है। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके उन्हें राज्य में खिलाड़ियों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में बताया और उनसे मदद मांगी। अफशां ने कहा कि वह वापस मुड़कर नहीं देखना चाहतीं।

अफशां की जिंदगी पर जल्द ही फिल्म भी बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। वह विजेता बनना चाहती हैं और कश्मीर के साथ देश को गौरवान्वित करने के लिए कुछ करना चाहती हैं। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार अफशां की कहानी पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन अपने नाम का खुलासा नहीं करना चाहते। वह 22 सदस्यीय फुटबाल टीम को लेकर गृहमंत्री से मिलने पहुंची। सिंह ने टीम को मिलने के लिए बुलाया था। आधे घंटे तक चली बैठक में गृहमंत्री से कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में खेल का सही आधारभूत ढांचा तैयार किया जाए तो युवा आतंकवाद और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की बजाय अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित होंगे। 

कश्मीर में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा
अफशां ने बताया गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में खेल का आधारभूत ढांचा बनाने पर तुरंत मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात की और उनसे जरूरी मदद मांगी। प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज के तहत राज्य के लिए पहले ही 100 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। श्रीनगर की रहने वाली अफशां अभी मुंबई के एक क्लब के लिए खेल रही हैं। वह मानती हैं कि उनकी जिंदगी और करियर ने जब यू टर्न लिया तब उनकी फोटो पत्थर फेंकने वाली के तौर पर राष्ट्रीय मीडिया में आ गई थी। 

गुजरात चुनाव में राम मंदिर की गूंज: मोदी ने कहा, सिब्बल ने क्यों की सुनवाई टालने की मांग

अहमदाबाद – राहुल गांधी के धर्म पर विवाद के बाद अब अयोध्या मसले की भी गुजरात के विधानसभा चुनाव में गूंज है। बुधवार को अहमदाबाद के धांधुका में चुनावी रैली के दौरान पीएस नरेंद्र मोदी ने इस मसले पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने एससी में सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से कपिल सिब्बल द्वारा अयोध्या मसले की सुनवाई टालने की मांग पर तीखा हमला बोला।

नरेंद्र मोदी ने कहा, ' मुझे इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है कि कपिल सिब्बल मुस्लिम समुदाय की तरफ से लड़ रहे हैं लेकिन वे ये कैसे कह सकते हैं कि अगले चुनाव तक अयोध्या मामले का कोई हल नहीं होना चाहिए ?  इसका संबंध लोकसभा चुनाव से कैसे है? ' पीएम मोदी ने कहा कि आखिर 2019 में चुनाव कांग्रेस लड़ेगी या फिर सुन्नी वक्फ बोर्ड चुनाव लड़ेगा । उन्होंने कहा, कि मैं तीन तलाक के मुद्दे पर चुप नहीं रहूंगा । हर चीज चुनाव के बारे में नहीं होती। ये मुद्दा महिलाओं के अधिकारों का है। चुनाव इंसानियत के बाद आता है।'

पहले लाल चौक पर फहराकर दिखाएं तिरंगा, फिर करें पीओके की बात : फ़ारुक़ अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुक़ अब्दुल्ला ने मोदी सरकार को चुनौती दी है कि पीओके पर झंडा फहराने की बात करने से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर दिखाए.

अब्दुल्ला इससे पहले भी पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर का इलाक़ा भारत का हिस्सा नहीं हो सकता. उन्होंने फिर दोहराया कि वो तथ्य बता रहे थे और जो कुछ उन्होंने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के बारे में कहा, वो 'सच' है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जम्मू में कांग्रेस नेता जीएल डोगरा की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, "अगर आप सच नहीं सुनना चाहते तो भुलावे में ही रहें."

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं राज्य के उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अलगाववादियों और चरमपंथियों को मज़बूत कर रही है. उन्होंने कहा कि लाल चौक सहित राज्य के हर हिस्से में तिरंगा फहराया जा रहा है.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह ऐसी टिप्पणियां करके भारतीयों की संवेदनाएं आहत नहीं कर रहे हैं, उन्होंने कहा, ''भारतीय संवेदना क्या होती हैं? क्या आप यह सोच रहे हैं कि मैं भारतीय नहीं हूं?''

क्या चुनाव सामने देख डरे शिवराज ?, मप्र में नहीं रिलीज होगी पद्मावति

मुंबई – संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कह दिया है कि, मध्यप्रदेश में यह फिल्म रिलीज़ नहीं होगी । दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में दौरान कहा कि, यह फिल्म मध्यप्रदेश में रिलीज़ नहीं होगी। चौहान ने कहा कि, फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है, इसलिए रिलीज़ की अनुमति नहीं दी जा सकती है। शिवराज ने कहा, रानी पद्मावती देश की मां हैं और उनके विरुद्ध कुछ भी अगर फिल्म में दर्शाया गया है तो फिल्म को प्रदेश में रिलीज़ नहीं होने दिया जाएगा। और इस तरह सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौहान ने तो यहां तक कह दिया कि, सेंसर बोर्ड अगर फिल्म को पास भी कर देता है तो भी वो मध्यप्रदेश में फिल्म को रिलीज़ नहीं होने देंगे।

बता दें कि, रविवार को उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य ने कहा था कि, अगर कंट्रोवर्शियल पोर्शन को फिल्म से हटाया नहीं गया तो फिल्म को रिलीज़ नहीं होने देंगे। यहां तक की, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को इन्फॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर स्मृति ईरानी को एक पत्र लिखा था कि फिल्म में जरूरी बदलाव करने से पहले फिल्म को रिलीज़ नहीं किया जाए । आपको बता दें कि, विवाद बढ़ता देख पद्मावती के मेकर्स ने रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया है। पहले फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ होना थी। 

खून से रंग गया ग्रेटर नोएडा, भाजपा नेता सहित तीन की हत्या

यूपी – ग्रेटर नोएड में बुधवार की देर शाम हुई सनसनीखेज वारदात में बीजेपी नेता सहित तीन लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया गया, मामला दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का है, जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बीजेपी नेता की कार पर अंधाधुंध फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया, इस वारदात में भाजपा नेता के दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए, जबकि बेखौफ बदमाशों ने ट्रिपल मर्डर की इस वारदात को दिन दहाड़े ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि स्थानीय बीजेपी नेता शिवकुमार अपने दो निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ कहीं जा रहे थे. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी फार्च्यूनर कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, इससे पहले कि वे संभल पाते गोली उन तीनों को जा लगी, मौके पर ही शिवकुमार और उनके दोनों सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर कर बदमाशों को तलाश करने की कोशिश भी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया, वहीं इस वारदात के बाद मौका-ए-वारदात पर इलाके के लोगों को हुजूम जमा हो गया, फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है ।

दैनिक ‘छत्तीसगढ़’ का संपादकीय, 8 नवंबर : असली मुजरिम गिरफ्तार, तो पहले से बंदी बेकसूर को क्या मिलेगा मुआवजा?

दिल्ली राजधानी क्षेत्र के एक बड़े अंग्रेजी स्कूल रयान इंटरनेशनल के एक बच्चे की हत्या से पूरे देश का मीडिया उस पर फोकस हो गया था, और हरियाणा में मौजूद इस स्कूल के एक कंडक्टर को वहां की पुलिस ने जनता के भारी दबाव के बीच गिरफ्तार भी कर लिया था। इसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को दे दी गई थी, और सीबीआई ने अब उसी स्कूल के ग्यारहवीं के एक छात्र को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि उसने इम्तिहान आगे बढ़वाने के चक्कर में इस बच्चे की हत्या कर दी थी। अब सवाल यह खड़ा होता है कि इससे वह कंडक्टर बेकसूर साबित हो रहा है तो उसके इतने अपमान और उसकी इतनी प्रताडऩा के लिए कौन जिम्मेदार है? 
यह बात पुलिस के मामले में जगह-जगह सामने आती है। कई जगह पुलिस सत्ता की साजिश में भागीदार बनकर इस तरह के काम करती है जो कि कुछ वक्त के लिए काम की रहती है, लेकिन अदालत में लंबे समय तक खड़ी नहीं होता। दूसरी किस्म के मामले रहते हैं मीडिया और जनता के दबाव में किसी को भी बकरा बनाकर पेश कर देना, और प्रदर्शन-दबाव को शांत करना। इसके बाद जब यह गिरफ्तारी गलत साबित होती है, तब प्रदर्शन करने वाले कहीं नहीं रहते, और यह असली मुजरिम की गिरफ्तारी तक के लिए एक बेकसूर को धांस देने का काम रहता है, और पुलिस कई बार सोच-समझकर यह काम करती है। बाद में जब झूठ साबित होता है, तो उस वक्त असली मुजरिम भी पकड़ा जा चुका रहता है, तो पुलिस की बदनामी काफी हद तक धुल जाती है। इस मामले में अगर सीबीआई ने भी कोई चूक नहीं की है, तो ऐसा ही कुछ हुआ दिख रहा है। 
लोगों को याद होगा कि इसी दिल्ली में कई बरस से आरूषि हत्याकांड चले आ रहा है जिसमें उसके मां-बाप को ही लोवर कोर्ट ने सजा देकर जेल भेज दिया था, और अब हाईकोर्ट ने उन्हें बरी किया है। अपनी ही बच्ची की हत्या में अगर मां-बाप को बेकसूर होते हुए भी बरसों की सजा काटनी पड़े, तो ऐसी न्याय व्यवस्था पर धिक्कार है क्योंकि कहने के लिए तो न्याय व्यवस्था यह कहती है कि चाहे सौ गुनहगार छूट जाएं, एक भी बेकसूर को सजा नहीं होनी चाहिए। लेकिन जब भी किसी बेकसूर को बदनामी और कैद के बाद रिहा होते देखा जाता है, तो फिर गुनहगारों की गिरफ्तारी भी  लोगों को फर्जी लगती है। ऐसी हालत में सरकार की तरफ से एक मुआवजे का इंतजाम होना चाहिए कि लोग अगर ऐसा नुकसान झेलते हैं, तो उनकी साख के नुकसान और उनकी जिंदगी की प्रताडऩा के एवज में उन्हें अदालत सरकार से एक मुआवजा दिलवाए। सरकार चाहे तो ऐसे मुआवजे के लिए कोई बीमा भी करवा सकती है ताकि देश में जब आखिरी अदालत से कोई फैसला हो जाए, तो उसके बाद लोगों को बेकसूरी पर मुआवजा मिले। 
दूसरी बात यह कि मीडिया या जनता को भी यह समझना चाहिए कि जांच अधिकारियों पर अनावश्यक सार्वजनिक दबाव समाज के ही हितों के खिलाफ रहता है। असली मुजरिम खुले घूमते रहते हैं, जिनसे समाज को खतरा रहता है, और दूसरी तरफ किसी बेकसूर को पकड़कर जनदबाव को शांत करने के लिए जेल में ठूंस दिया जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली की इस घटना से बाकी का देश भी एक सबक लेगा और पुलिस या किसी दूसरी जांच एजेंसी को वक्त का अल्टीमेटम देना बंद करेगा। (Daily Chhattisgarh)