छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जगदलपुर एयरपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत

रायपुर, 22 फरवरी 2024
रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।
वहीं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने संक्षिप्त प्रवास में जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया। रक्षामंत्री सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे थे यहां से ओड़िसा राज्य के नबरंगपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।




